लखनऊ में भारी बारिश से तबाही, आज स्कूल-दफ्तर सब बंद; प्रशासन ने लोगों को घरों में ही रहने की दी सलाह राजधानी लखनऊ में एक दिन के अंदर रिकॉर्ड बारिश ने तबाही मचा दी है।
लोगों का कहना है कि हाल-फिलहाल इतनी जबरदस्त बारिश नहीं हुई थी।
राजधानी के ज्यादातर इलाकों में बिजली गुल हो गई है।
तड़के तीन बजे से कमिश्नर और नगर आयुक्त हालात का जायजा लेने के लिए निकले हुए हैं।
स्थिति को देखते हुए कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब ने जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी, मान्यता प्राप्त और निजी स्कलों को शुक्रवार को बंद रखने का आदेश दिया है।
इसके अलावा सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों को भी बंद किया गया है।
प्रशासन ने लोगों को घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी है।
विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षण संस्थाओं को भी सलाह दी गई है।
विश्वविद्यालयों में अवकाश का निर्णय कुलपति अपने स्तर पर लेंगे।
आधी रात से शुरू हुई भारी बारिश के चलते राजधानी के कई इलाकों में पानी भर गया।
किसी हादसे की आशंका से बचने के लिए तमाम इलाकों में बिजली काटनी पड़ी।
जगह-जगह से नगर निगम कंट्रोल रूम में पानी भरने की सूचना आने लगी तो तड़के 3 बजे कमिश्नर डॉ.रोशन जैकब और नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह समेत तमाम बड़े अधिकारी भ्रमण पर निकल पड़े।
रिवर बैंक कॉलोनी शक्तिनगर, त्रिवेणी नगर समेत कई इलाकों में अधिकारियों ने घूमकर जायजा लिया।
पंपिंग सेट लगाकर पानी निकालने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
प्रशासन ने लोगों को बहुत आवश्यक न होने पर घरों में ही रहने की सलाह दी है।
बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने कल ही भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी।
आईएमडी की सैटेलाइट इमेज में लखनऊ के ऊपर घने बादलों का जमावड़ा दिखा था।
सुबह-सुबहजारी डीएम सूर्यपाल गंगवार द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि भोर में 3:45 बजे नगर आयुक्त से मिली सूचना के आधार पर 16 सितम्बर को सभी बोर्ड्स के बारहवीं तक के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी सरकारी, गैर सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।
उन्होंने विद्यालयों को वाट्सएप आदि के जरिए अभिभावकों को तत्काल यह जानकारी उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।
शहर के निचले हिस्सों में भरा पानी, नाले उफनाए लगातार हो रही बारिश के चलते लखनऊ के निचले इलाकों में भारी जलभराव हो गया है।
कई इलाकोंमें नाले उफनाने से गलियों में पानी ही पानी भरा हुआ है।
कई इलाकों में नाले उफान पर हैं।
बारिश और तेज हवा के चलते कुछ इलाकों में पेड़ और होर्डिंग गिर गए हैं।
3 डिग्री तक गिरा राजधानी का पारा बता दें कि इसके पहले गुरुवारा को भी सुबह से शाम तक राजधानी लखनऊ में रुक-रुककर बारिश होती रही।
पारा तीन डिग्री तक गिर गया।
इलाकों में बिजली गुल हो गई।
बारिश की वजह सड़कों पर जगह-जगह जाम लग गया।
लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
कई स्कूलों ने कल ही बारिश को देखते हुए दो दिन छुट्टी का ऐलान कर दिया था।
Article Advertisement
Politics
लखनऊ में भारी बारिश से तबाही, आज स्कूल-दफ्तर सब बंद; प्रशासन ने लोगों को घरों में ही रहने की दी सलाह
लखनऊ में भारी बारिश से तबाही, आज स्कूल-दफ्तर सब बंद; प्रशासन ने लोगों को घरों में ही रहने की दी सलाह राजधानी लखनऊ में एक दिन के अंदर रिकॉर्ड बारिश ने तबाही मचा दी है। लोगों का कहना है कि हाल-फिलहाल इतनी जबरदस्त बारिश नहीं हुई थी। राजधानी के ज्यादातर इलाकों में बिजली गुल हो गई है। तड़के तीन बजे से

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
