समाज सुधारकों के उपदेशों के विपरीत नफरत और गुस्सा फैला रहे हैं भाजपा, संघ: राहुल गांधी कोल्लम/तिरुवनंतपुरम, 14 सितंबर (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर हमले जारी रखते हुए आरोप लगाया कि वे देश में हिंसा, नफरत तथा गुस्सा फैला रहे हैं जो श्री नारायण गुरु जैसे प्रख्यात समाज सुधारकों की शिक्षा के विपरीत है।
कांग्रेस की ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के तहत बुधवार को केरल दौरे के चौथे दिन शाम को यात्रा राज्य के कोल्लम जिले में पहुंची और उसने 150 किलोमीटर की दूरी पूरी की।
गांधी ने इस अवसर पर कहा कि श्री नारायण गुरु, अय्यनकली और चत्ताम्पी स्वामीकल जैसे समाज सुधारकों ने हिंसा, नफरत या गुस्से की शिक्षा नहीं दी थी।
उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि भाजपा और संघ की विचारधारा नफरत और गुस्से की है जो देश को बांट रही है और कमजोर कर रही है।’’ राज्य के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने कोल्लम में पल्लीमुक्कू जंक्शन के पास बड़ी संख्या में जमा हुए लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘वे (भाजपा और संघ) एक दूसरे के विचारों के लिए सम्मान, सहिष्णुता, अपने विरोधियों के प्रति स्नेह तथा अहिंसा की भारत की सबसे बड़ी शक्तियों को कमजोर कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा और संघ की विचारधारा आज हमारी सच्ची ताकतों को कमजोर कर रहे हैं।’’ कांग्रेस पार्टी की यह यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और 150 दिन में 3,570 किलोमीटर का सफर तय कर जम्मू कश्मीर में इसका समापन होगा।
यात्रा के केरल के चरण में राहुल गांधी लगातार भाजपा और संघ पर हमले बोल रहे हैं।
कोल्लम में पदयात्रा के दो चरणों के बीच के समय में राहुल गांधी ने ऑटोरिक्शा चालकों और काजू किसानों समेत समाज के अनेक वर्गों के लोगों तथा छात्रों से मुलाकात की।
बातचीत के अनुभव साझा करते हुए राहुल ने कहा, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य भारत के लोगों, विशेष रूप से वंचित तबकों को जोड़ना है।
हम यहां उनकी चिंताएं सुनने आये हैं।
मैं आज सुबह परायिल गांव में मिले प्यार से अभिभूत हूं, लेकिन उनके संघर्ष को देखकर उनता ही दुखी भी हूं।’’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आज सुबह यात्रा की शुरुआत करने से पहले तिरुवनंतपुरम में प्रख्यात समाज सुधारक श्री नारायण गुरु को श्रद्धांजलि देने के लिए शिवगिरि मठ गए।
शिवगिरि मठ में राहुल ने संन्यासियों से मुलाकात की और संत श्री नारायण गुरु के आगे शीश नवाया।
गांधी ने फेसबुक पर यात्रा की तस्वीरें साझा करते हुए कहा, “महान आध्यात्मिक, दार्शनिक और समाज सुधारक श्री नारायण गुरु की समाधि शिवगिरि मठ जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री नारायण गुरु ने लोगों के उत्थान के लिए अथक परिश्रम किया और महात्मा गांधी समेत कई स्वतंत्रता सेनानियों पर उनका प्रभाव रहा।” यात्रा सुबह साढ़े सात बजे नवैकुलम जंक्शन से प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
यात्रा तिरुवनंतपुरम जिले में तीन दिन रही और इसके बाद कोल्लम पहुंची।
राहुल ने तिरुवनंतपुरम में कल्लम्बलम जंक्शन पर मंगलवार को उस दिन की यात्रा का समापन होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया था कि कैसे खुद को हिंदुओं की प्रतिनिधि बताने वाली पार्टी देश में ‘अशांति’ फैला रही है, जबकि हिंदुत्व में सबसे पहले ‘ओम शांति’ शब्द सिखाया जाता है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा था, “वे जहां भी जा रहे हैं, सद्भाव बिगाड़ रहे हैं, लोगों पर हमले कर रहे हैं और उन्हें विभाजित करने का काम रहे हैं।”
Article Advertisement
Education
समाज सुधारकों के उपदेशों के विपरीत नफरत और गुस्सा फैला रहे हैं भाजपा, संघ: राहुल गांधी विज्ञापन
समाज सुधारकों के उपदेशों के विपरीत नफरत और गुस्सा फैला रहे हैं भाजपा, संघ: राहुल गांधी कोल्लम/तिरुवनंतपुरम, 14 सितंबर (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर हमले जारी रखते हुए आरोप लगाया कि वे देश में हिंसा, नफरत तथा गुस्सा फैल

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

Education
10 दिन की भूख हड़ताल के बाद झुकी बिहार सरकार: TRE-4 अब एक ही चरण में, ‘One Candidate-One Result’ पर भी मुहर

Education
UGC-NET 2026 का रिजल्ट जारी, लेकिन हजारों छात्रों का इंतजार अभी बाकी: English, Commerce और Sociology की दोबारा होगी परीक्षा

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
