1000 का कत्लेआम, सैकड़ों की चली गई आंखों की रोशनी, बांग्लादेश के खौफनाक सच को बताने वाली रिपोर्ट Bangladesh Violence Report: बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन के दौरान कत्लेआम मचा।
मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने इस पर रिपोर्ट जारी कर दी है।
आइए जानते हैं कि इस रिपोर्ट में कौन-कौनसे तथ्य सामने आए हैं।
Bangladesh Violence Report: बांग्लादेश में आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसक प्रदर्शन हुए।
लोगों के घरों में आग लगा दी गई।
लोगों को सरेआम गोलियां मार दी गईं।
कत्लेआम मचाया गया।
शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों में पूरा बांग्लादेश जल उठा।
इसके बाद शेख हसीना की सत्ता का तख्तापलट भी हो गया।
जिसके बाद वह भारत में शरण लेने को मजबूर हुईं।
इस आंदोलन के दौरान कितनी जनहानि हुई, इसका खौफनाक सच बताने वाली एक रिपोर्ट सामने आई है।
400 से ज्यादा लोगों की आंखों की रोशनी चली गई मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने बांग्लादेश के हिंसक प्रदर्शन पर अपनी रिपोर्ट जारी कर दी है।
इस रिपोर्ट के अनुसार, विरोध प्रदर्शनों में 1,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
सरकार की स्वास्थ्य सलाहकार नूरजहां बेगम ने यह जानकारी दी है।
नूरजहां ने ढाका के राजारबाग में केंद्रीय पुलिस अस्पताल के दौरे के दौरान इसका खुलासा किया।
इसके साथ ही नूरजहां ने एक चौंकाने वाली बात बताई।
उन्होंने कहा कि पुलिस कार्रवाई में 400 से ज्यादा लोगों की आंखों की रोशनी चली गई।
इसमें छात्र और आम लोग शामिल हैं।
इनमें से कुछ की एक आंख और जबकि कुछ लोगों की दोनों आंखों की रोशनी चली गई है।
सिर और पैरों में चोटें नूरजहां ने बीडीन्यूज24 डॉट कॉम न्यूज पोर्टल से बातचीत में ये खुलासे किए।
अस्पताल के दौरे के दौरान नूरजहां बेगम ने घायल पुलिस कर्मियों से बातचीत की।
इस दौरान उन्होंने उनका हालचाल जाना।
उन्होंने बताया कि कई अधिकारियों के सिर और पैरों में चोटें आई हैं।
बेगम ने यह भी कहा कि अंतरिम सरकार ने जान गंवाने वालों के परिवारों की जिम्मेदारी ली है।
उन्होंने घायलों को मुफ्त इलाज मुहैया कराने का वादा किया है।
इलाज के लिए दानदाताओं से अपील नूरजहां ने कहा- कुछ लोगों के पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
यहां तक कि कई लोगों के तो पैर भी काटने पड़े हैं।
हम उनके इलाज के लिए प्रयास कर रहे हैं।
हम विदेश से डॉक्टरों की एक टीम लाने के लिए दानदाताओं से अपील कर रहे हैं।
हम कई संगठनों और विश्व बैंक के साथ बातचीत कर रहे हैं।
बता दें कि नौकरियों में विवादास्पद कोटे के खिलाफ विरोधी छात्र आंदोलन हुआ था।
देखते ही देखते यह प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक टकराव में बदल गया।
बाद में यह आंदोलन सरकार विरोधी अभियान बन गया।
इसके चलते प्रधानमंत्री शेख हसीना को 5 अगस्त को पद छोड़ना पड़ा।
उन्होंने बांग्लादेश से आकर भारत में शरण ली है।
फिलहाल 84 साल के नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार चल रही है।
Border News
1000 का कत्लेआम, सैकड़ों की चली गई आंखों की रोशनी, बांग्लादेश के खौफनाक सच को बताने वाली रिपोर्ट
Published: 30/08/2024, 06:49:16 pm•50 views•Seemanchal Live
1000 का कत्लेआम, सैकड़ों की चली गई आंखों की रोशनी, बांग्लादेश के खौफनाक सच को बताने वाली रिपोर्ट Bangladesh Violence Report: बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन के दौरान कत्लेआम मचा। मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने इस पर रिपोर्ट जारी कर दी है। आइए जानते हैं कि इस रिपोर्ट में कौन-कौनसे तथ्य स

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Border News
नेपाल में भारी बारिश के बाद कोसी का जलस्तर बढ़ा, सीमांचल में बाढ़ के खतरे को लेकर बढ़ी चिंता

Border News
सिंधु जल विवाद पर पाकिस्तान की बड़ी चेतावनी: ‘पानी रोका गया तो भारत से युद्ध होगा’, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बयान

Border News
इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सख्ती: बिहार सरकार का बड़ा एक्शन, ‘नो मैन्स लैंड’ से हटाए जा रहे अतिक्रमण
Bihar
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर नीतीश कुमार ने मतदाताओं को बड़ा संदेश दिया

Jobs
अररिया जिला प्रशासन द्वारा भर्ती की नई अधिसूचना जारी
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


