अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर अमेरिकी युवती को SSB ने रोका: पुलिस ने वैध दस्तावेज पाए; SSB और पुलिस के दावे अलगबिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए BJP ने दिए 51 लाख तो नितिन नवीन ने दी 3 महीने की सैलरी, चिराग-JDU भी करेंगे मददनेपाल से ट्रक से लाया गया छह कुंतल से अधिक कद्दू बीज पकड़ा गया, दो दबोचेVideo: CM सम्राट ने शुरू किया 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान', 30 नवंबर तक पूरे करने होंगे ये कामदिवाली-छठ में बिहार आने पर संकट? दिल्ली से पटना आने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग, मुंबई से फ्लाइट 40000 के पारसीमांचल को विशेष लाभ, 4 अक्टूबर से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, देखें समय और ठहरावबिहार में मृत कामगारों को जिंदा दिखाकर फिर बनाया जा रहा मृतक, लेबर कार्ड में गड़बड़ी का खुला 'खेल'नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रही पाकिस्तान की प्रतिबंधित 'गोरी ब्यूटी' और 'चांदनी व्हाइटनिंग', ड्रग विभाग अलर्टबिहार: वित्त रहित विद्यालय-महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मियों के लिए बड़ी खबर, 461 करोड़ रुपये का अनुदान जारीभारत-नेपाल सीमा पर 815 बोतल नेपाली शराब जब्त: कुण्डवा चैनपुर में पुलिस-एसएसबी की कार्रवाई, एक तस्कर गिरफ्ता...जा रहे हैं नेपाल? तो आधार कार्ड के साथ ये डॉक्यूमेंट भी रखना होगा साथ, SSB ने लागू किया नया नियमभारत-नेपाल सीमा पर अमेरिकी युवती को SSB ने रोका: पुलिस ने वैध दस्तावेज पाए; SSB और पुलिस के दावे अलगबिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए BJP ने दिए 51 लाख तो नितिन नवीन ने दी 3 महीने की सैलरी, चिराग-JDU भी करेंगे मददनेपाल से ट्रक से लाया गया छह कुंतल से अधिक कद्दू बीज पकड़ा गया, दो दबोचेVideo: CM सम्राट ने शुरू किया 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान', 30 नवंबर तक पूरे करने होंगे ये कामदिवाली-छठ में बिहार आने पर संकट? दिल्ली से पटना आने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग, मुंबई से फ्लाइट 40000 के पारसीमांचल को विशेष लाभ, 4 अक्टूबर से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, देखें समय और ठहरावबिहार में मृत कामगारों को जिंदा दिखाकर फिर बनाया जा रहा मृतक, लेबर कार्ड में गड़बड़ी का खुला 'खेल'नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रही पाकिस्तान की प्रतिबंधित 'गोरी ब्यूटी' और 'चांदनी व्हाइटनिंग', ड्रग विभाग अलर्टबिहार: वित्त रहित विद्यालय-महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मियों के लिए बड़ी खबर, 461 करोड़ रुपये का अनुदान जारीभारत-नेपाल सीमा पर 815 बोतल नेपाली शराब जब्त: कुण्डवा चैनपुर में पुलिस-एसएसबी की कार्रवाई, एक तस्कर गिरफ्ता...जा रहे हैं नेपाल? तो आधार कार्ड के साथ ये डॉक्यूमेंट भी रखना होगा साथ, SSB ने लागू किया नया नियम

Article Advertisement

Politics

बंगाल के कलाकारों ने 'बप्पी दा' को याद किया

बंगाल के कलाकारों ने 'बप्पी दा' को याद किया कोलकाता, 16 फरवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल के कलाकारों ने गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिग्गज संगीतकार के साथ अपने संबंधों को याद किया है। बप्पी लाहिड़ी के निधन से कुछ घंटे पहले ही महान गायिका संध्या मुखोपाध्याय का निधन हो गया था।

बंगाल के कलाकारों ने 'बप्पी दा' को याद किया

Article Advertisement

बंगाल के कलाकारों ने 'बप्पी दा' को याद किया कोलकाता, 16 फरवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल के कलाकारों ने गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिग्गज संगीतकार के साथ अपने संबंधों को याद किया है। बप्पी लाहिड़ी के निधन से कुछ घंटे पहले ही महान गायिका संध्या मुखोपाध्याय का निधन हो गया था। संगीतकार देवज्योति मिश्रा ने 2019 में कोलकाता के एक पांच सितारा होटल में ‘बप्पी दा’ के साथ अपनी आखिरी मुलाकात को याद करते हुए कहा, ‘बप्पीदा एक होटल की लॉबी में थे, किसी कार्यक्रम में जाने के लिए इंतजार कर रहे थे। हमने करीब एक घंटे तक बातचीत की। वह मेरे काम से प्रभावित हुए, और इस बात की सराहना की कि मैं कई कलाकारों के साथ काम करता हूं।’’ मिश्रा ने कहा, ‘‘आर डी बर्मन से अलग रास्ता अपनाते हुए, बप्पी लाहिड़ी ने डिस्को शैली में अपनी एक अलग शैली बनाई। उनकी रचनाओं का हर एक पहलू स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया था। बहुत से लोग नहीं जानते कि वह एक प्रतिभाशाली तबला वादक भी थे।’’ बंगाली फिल्म सुपरस्टार प्रोसेनजीत चटर्जी ने कहा, ‘‘पहले संध्या दी, और अब बप्पी दा। वे दोनों अद्भुत इंसान थे। लोगों को शायद यह नहीं पता होगा कि संध्या दी अपने संगीत मंडल के हर सदस्य को समारोहों या रिकॉर्डिंग के दौरान चॉकलेट बांटती थीं। अब आप ऐसे लोगों की कमी महसूस करेंगे। बप्पी दा ने मेरी कई फिल्मों के लिए संगीत दिया। वह हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगे।’’ बंगाली फिल्म उद्योग की शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक, रितुपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि बप्पी लाहिड़ी उनके बड़े भाई जैसे थे। भारत में 80 और 90 के दशक में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कतों के बाद मंगलवार रात को निधन हो गया था। वह 69 वर्ष के थे। बप्पी लाहिड़ी ने 70-80 के दशक में कई फिल्मों में संगीत दिया जो खासा लोकप्रिय हुआ। उन्होंने कुछ समय के लिए राजनीति में भी कदम रखा था, और वह 2014 के लोकसभा चुनावों में बंगाल की सेरामपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार थे। वह तृणमूल कांग्रेस के कल्याण बनर्जी से हार गए थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read