बिहार हिंसा की आग में जल रहा है. रामनवमी के दिन हिंसा के बाद कई जिलों में झड़प देखने को मिली।
जहां कल सासाराम नगर थाना के शेरगंज मोहल्ले में एक मस्जिद के पास बम बनाने का काम चल रहा था और इस दौरान अचानक विस्फोट हो गया था. वहीं, आज सुबह 4:00 बजे एक घर में अचानक फिर से विस्फोट हो गया. जिससे पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई. घटना के बाद डीएम और एसपी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं. घर की बाहरी दीवार पर फेंका बम घटना सासाराम नगर थानाक्षेत्र के मोची टोला के एक घर में हुआ है. जहां अचानक घर में बम ब्लास्ट हो गया. जिससे पूरा इलाका दहल गया. मौके पर दल बल के साथ डीएम और एसपी पहुंचे. जिसके बाद दंगा निरोधक दस्ता एवं एसएसबी द्वारा फ्लैग मार्च किया जा रहा है. मामले को लेकर बताया जा रहा है कि घर में असमाजिक तत्वों ने बम फेंक दिया है. बताया जा रहा है कि घर की बाहरी दीवार पर बम को फेंका गया था. जिससे इलाके में दहसत का माहौल है. दहशत फैलाने के उद्देश्य से असमाजिक तत्वों ने बम फेंका है. हालांकि इस बमबारी में किसी भी हताहत होने की खबर नहीं है. सासाराम नगर थानाक्षेत्र में ये दूसरी बार बम ब्लास्ट हुआ है. इसके पहले शेरगंज मोहल्ले के एक घर में बम ब्लास्ट हुआ था. जिसमें 6 से अधिक लोग घायल हो गए थे. पुलिस बल की हुई है तैनाती आपको बता दें कि सासाराम शहर के चप्पे चप्पे पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है.सासाराम में दोनों समुदायों से अब तक 35 लोगों को गिरफतार किया गया है.वहीं , नालंदा में 82 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. साथ ही पुलिस ने सभी से अफवाहों पर ध्यान ना देते हुए शांति बनाए रखने की सासाराम शहरवासियों से अपील की गई है. इसके साथ ही रोहतास में इंटरनेट सेवा को अभी भी बन्द रखा गया है. सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है और अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करने का रोहतास पुलिस ने ऐलान भी कर दिया है.
Article Advertisement
Crime
सासाराम में नहीं थम रही हिंसा, फिर हुआ बम ब्लास्ट
बिहार हिंसा की आग में जल रहा है. रामनवमी के दिन हिंसा के बाद कई जिलों में झड़प देखने को मिली। जहां कल सासाराम नगर थाना के शेरगंज मोहल्ले में एक मस्जिद के पास बम बनाने का काम चल रहा था और इस दौरान अचानक विस्फोट हो गया था. वहीं, आज सुबह 4:00 बजे एक घर में अचानक फिर से विस्फोट हो गया. जिससे पूरे इलाके म

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15133 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5648 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15133 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5648 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
