अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस-SSB ने की पैदल गश्त: संदिग्धों की चेकिंग कर अवैध गतिविधियों पर नजर रखी, ग्रामीणों ...क्यों चर्चा में है पटना में शुरू हुआ सरस मेला? बिहार सहित 15 राज्यों की महिला उद्यमी ले रहीं हिस्सा261 लीटर नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, ऑटो रिक्शा भी जब्तक्यों चर्चा में है चंपारण का मर्चा चूड़ा? GI टैग मिलने के बाद बिहार से निकलकर देश- विदेश तक पहुंच रही अनोखी खुशबूजटवारा में SSB ने 118 किलो गांजा पकड़ा: तस्कर बोरी छोड़कर नेपाल भागे, घुरना थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जअररिया सीमा पर भारत-नेपाल की दोस्ती हुई मजबूत! SSB-APF की संयुक्त बैठक के साथ खेला गया वॉलीबॉल मैचबिहार में सेब के बागान से चौंके लोग, किसान ने बताया बागवानी तैयार करने का तरीकासीमा पर 1.05 लाख नेपाली मुद्रा के साथ युवक गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा SSB ने पकड़ा, कस्टम को सौंपाबिहार में खेल सुविधाओं का होगा विस्तार: श्रेयसी सिंहभारत-नेपाल सीमा पर SSB-APF की समन्वय बैठक: तस्करी रोकने और सुरक्षा मजबूत करने पर जोरभारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा होगी मजबूत! बिहार में SSB-APF की बैठक में लिए 5 निर्णय, वॉलीबॉल मैच खेल दिखाई एकजुटताइंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस-SSB ने की पैदल गश्त: संदिग्धों की चेकिंग कर अवैध गतिविधियों पर नजर रखी, ग्रामीणों ...क्यों चर्चा में है पटना में शुरू हुआ सरस मेला? बिहार सहित 15 राज्यों की महिला उद्यमी ले रहीं हिस्सा261 लीटर नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, ऑटो रिक्शा भी जब्तक्यों चर्चा में है चंपारण का मर्चा चूड़ा? GI टैग मिलने के बाद बिहार से निकलकर देश- विदेश तक पहुंच रही अनोखी खुशबूजटवारा में SSB ने 118 किलो गांजा पकड़ा: तस्कर बोरी छोड़कर नेपाल भागे, घुरना थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जअररिया सीमा पर भारत-नेपाल की दोस्ती हुई मजबूत! SSB-APF की संयुक्त बैठक के साथ खेला गया वॉलीबॉल मैचबिहार में सेब के बागान से चौंके लोग, किसान ने बताया बागवानी तैयार करने का तरीकासीमा पर 1.05 लाख नेपाली मुद्रा के साथ युवक गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा SSB ने पकड़ा, कस्टम को सौंपाबिहार में खेल सुविधाओं का होगा विस्तार: श्रेयसी सिंहभारत-नेपाल सीमा पर SSB-APF की समन्वय बैठक: तस्करी रोकने और सुरक्षा मजबूत करने पर जोरभारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा होगी मजबूत! बिहार में SSB-APF की बैठक में लिए 5 निर्णय, वॉलीबॉल मैच खेल दिखाई एकजुटता

Article Advertisement

Sports

बहरीन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय महिला टीम का सामना चीनी ताइपे से

बहरीन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय महिला टीम का सामना चीनी ताइपे से मनामा, 12 अक्टूबर (भाषा) भारतीय महिला फुटबॉल टीम को बुधवार को यहां अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में खुद से बेहतर रैंकिंग वाली चीनी ताइपे टीम का सामना करना है, जो हाल के दिनों में उसकी सबसे कठिन परीक्षा होगी। भारतीय टीम ने रविव

बहरीन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय महिला टीम का सामना चीनी ताइपे से

Article Advertisement

बहरीन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय महिला टीम का सामना चीनी ताइपे से मनामा, 12 अक्टूबर (भाषा) भारतीय महिला फुटबॉल टीम को बुधवार को यहां अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में खुद से बेहतर रैंकिंग वाली चीनी ताइपे टीम का सामना करना है, जो हाल के दिनों में उसकी सबसे कठिन परीक्षा होगी। भारतीय टीम ने रविवार को अपने पिछले मुकाबले में दबदबा कायम करते हुए बहरीन को 5-0 से हराया है और विश्व रैंकिंग में 40वें स्थान पर काबिज चीनी ताइपे के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उसका आत्मविश्वास बढ़ा होगा। यूएई और बहरीन के खिलाफ दो जीत के साथ टीम ने नये मुख्य कोच थॉमस डेनेरबी की देखरेख में अच्छी शुरुआत की है। भारतीय कोच हालांकि चीनी ताइपे की चुनौती से अवगत है जो फीफा रैंकिंग में भारत से काफी ऊपर है। मैच की पूर्व संध्या पर डेनेरबी ने कहा, ‘‘ अब तक के खेले मैचों में हमने महसूस किया है कि हमें आगे बढ़ने के लिए क्या काम करने की जरूरत है। चीनी ताइपे के खिलाफ मैच इस दौरे पर हमारी अब तक की सबसे कठिन परीक्षा होगी। लेकिन हम इसके लिए तैयार हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे चीनी ताइपे से आक्रामक खेल की उम्मीद है। जिसका अर्थ है कि हमारी रक्षापंक्ति पर अधिक दबाव होगा। इसका एक मतलब यह भी है कि हमारे पास उनकी रक्षापंक्ति के खिलाफ मौका बनाने का अधिक अवसर होगा। यह एक दिलचस्प मुकाबला होगा।’’ मौजूदा विदेशी दौरे पर बहरीन के खिलाफ शानदार नतीजा हासिल करने वाली भारतीय टीम ने यूएई को 4-1 से हराया था जबकि ट्यूनीशिया के खिलाफ उसे 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इस दौरे पर मैत्री मैचों से भारतीय टीम एएफसी एशियाई कप की तैयारी कर रही। एएफसी एशियाई कप की मेजबानी भारत जनवरी-फरवरी में करेगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read