Atiq Ahmed Murderer: माफिया अतीक अहमद और उसका भाई पलक झपकते ही मिट्टी में ढेर हो गए. लंबे समय से कई वारदातों को अंजाम देने के बाद भी दोनों कानून का सहारा लेकर बचते आ रहे थे. हालांकि पिछले कुछ दिनों से दोनों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही थीं. साबरमती से लेकर प्रयागराज तक के चक्करों ने अतीक अहमद को तोड़ दिया था. वो लगातार कह रहा था कि मिट्टा मिला दिया है अब रगड़ क्यों रहे हैं?
हालांकि अतीक को मारने वाले तीन हत्यारों को लेकर लगातार कई खुलासे हो रहे हैं. वो पहले क्या जुर्म कर चुके हैं, तीनों की कुंडली क्या है वगैरह. इस बीच एक सनी सिंह को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. दरअसल मोहित ऊर्फ सनी सिंह दोनों हाथों से गोलियां चलाने में माहिर था. दोनों हाथों से करता था सटीक फायरिंग सनी सिंह को लेकर पुलिसिया पूछताछ में ये बड़ा खुलासा हुआ है कि वो दोनों हाथों से सटीक फायरिंग में माहिर था. यही नहीं जरूरत पड़ने पर वो दोनों ही हाथों से एक जैसी गोलियां भी चला सकता था. जो बताता है कि सनी पूरी तरह एक ट्रेंड शूटर था. उसने बड़े शातिराना तरीके से अतीक और अशरफ पर गोलियां दागीं और उन्हें मिट्टी में मिलाया. इस डॉन को फॉलो करता है सनी सनी सिंह ने गोलियां चलाने और इस धंधे में आने के लिए अपना एक आइडल भी चुना है. दरअसल गुनाहों के जगत में डॉन के तौर पर पहचाने जाने वाले श्रीप्रकाश शुक्ला को सनी फॉलो करता है. उसी की तरह वो अपना नाम करना चाहता था. 90 के दशक में श्रीप्रकाश की तूती बोलती थी. बताया जाता है कि, श्रीप्रकाश ने उस दौरान तात्कालीन सीएम की सुपारी तक ले ली थी. हालांकि वो भी पुलिस एनकाउंटर में ही मारा गया था. 14 केस दर्ज सनी सिंह के खिलाफ अब तक 14 केस दर्ज किए जा चुके हैं. ये मामले हत्या की कोशिश से लेकर लूट और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किए गए हैं. उम्र के लिहाज से देखा जाए तो ये काफी ज्यादा हैं क्योंकि अभी सनी सिर्फ 23 वर्ष का ही है. पुलिस की मानें तो डॉन को फॉलो करते करते वो गुनाह की दुनिया में घुस गया और लगातार जुर्म करता गया. तुर्किए में बनी जिगाना पिस्टल को चलाना वाला भी सनी सिंह ही है. उसने इसी बंदूक से अशरफ और अतीक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं और फिर तुरंत खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. सनी से सिर्फ 8वीं तक ही पढ़ाई की और जुर्म की दुनिया में ट्रेनर के तौर पर शामिल हो गया. सनी के बड़े भाई पिंटू की मानें तो वो घर में डॉन के पोस्टर तक लगाता था. लोग जहां फिल्मी सितारों या क्रिकेटरों की फोटो लगाते हैं सनी को डॉन पसंद आते थे. सनी के भाई ने बताया कि, कुछ समय तक वो ड्रग और तस्करी के काम में भी शामिल था. हालांकि घर छोड़े उसे 12 वर्षों से ज्यादा हो गए. तब से घर वालों का उससे कोई संपर्क नहीं है.
Article Advertisement
Crime
Atiq Ahmed Murderer: दोनों हाथों से फायरिंग में माहिर है सनी, इस डॉन को करता है फॉलो
Atiq Ahmed Murderer: माफिया अतीक अहमद और उसका भाई पलक झपकते ही मिट्टी में ढेर हो गए. लंबे समय से कई वारदातों को अंजाम देने के बाद भी दोनों कानून का सहारा लेकर बचते आ रहे थे. हालांकि पिछले कुछ दिनों से दोनों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही थीं. साबरमती से लेकर प्रयागराज तक के चक्करों ने अतीक अहमद को तोड़

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15133 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5648 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15133 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5648 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
