अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर गंडक के रास्ते बगहा पहुंचा चाइनीज लहसुन, गोदाम से 60 बोरे बरामदबिहार सरकार की कोशिशों को झटका, मोतिहारी बड़कागांव पैक्स के 8 सदस्यों ने एकसाथ दिया इस्तीफा, जानिए पूरा माम...असम में बिहार के इंजीनियर दीपक ठाकुर की संदिग्ध मौत ने उलझाया, परिजन बोले- ये हादसा नहीं हत्या है, उच्चस्तर...'बिहार से आकर तेलंगाना को लूट लिया', CM रेवंत रेड्डी ने KCR को फिर बताया बिहारी, 2023 में भी हुआ था DNA विव...बिहार में भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की गाड़ी पर हमला, कार के शीशे टूटे; चकमा देकर निकलीं बाहरबिहार के मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज में 35 से ज्यादा छात्र बीमार, उल्टी-दस्त, बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती'बिहार में UCC लागू होकर रहेगा, पांचों पांडव मिलकर हल निकाल लेंगे', UCC पर JDU की अलग राय पर संजय सरावगीभारत-नेपाल सीमा पर अमेरिकी युवती को SSB ने रोका: पुलिस ने वैध दस्तावेज पाए; SSB और पुलिस के दावे अलगबिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए BJP ने दिए 51 लाख तो नितिन नवीन ने दी 3 महीने की सैलरी, चिराग-JDU भी करेंगे मददनेपाल से ट्रक से लाया गया छह कुंतल से अधिक कद्दू बीज पकड़ा गया, दो दबोचेVideo: CM सम्राट ने शुरू किया 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान', 30 नवंबर तक पूरे करने होंगे ये कामभारत-नेपाल सीमा पर गंडक के रास्ते बगहा पहुंचा चाइनीज लहसुन, गोदाम से 60 बोरे बरामदबिहार सरकार की कोशिशों को झटका, मोतिहारी बड़कागांव पैक्स के 8 सदस्यों ने एकसाथ दिया इस्तीफा, जानिए पूरा माम...असम में बिहार के इंजीनियर दीपक ठाकुर की संदिग्ध मौत ने उलझाया, परिजन बोले- ये हादसा नहीं हत्या है, उच्चस्तर...'बिहार से आकर तेलंगाना को लूट लिया', CM रेवंत रेड्डी ने KCR को फिर बताया बिहारी, 2023 में भी हुआ था DNA विव...बिहार में भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की गाड़ी पर हमला, कार के शीशे टूटे; चकमा देकर निकलीं बाहरबिहार के मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज में 35 से ज्यादा छात्र बीमार, उल्टी-दस्त, बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती'बिहार में UCC लागू होकर रहेगा, पांचों पांडव मिलकर हल निकाल लेंगे', UCC पर JDU की अलग राय पर संजय सरावगीभारत-नेपाल सीमा पर अमेरिकी युवती को SSB ने रोका: पुलिस ने वैध दस्तावेज पाए; SSB और पुलिस के दावे अलगबिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए BJP ने दिए 51 लाख तो नितिन नवीन ने दी 3 महीने की सैलरी, चिराग-JDU भी करेंगे मददनेपाल से ट्रक से लाया गया छह कुंतल से अधिक कद्दू बीज पकड़ा गया, दो दबोचेVideo: CM सम्राट ने शुरू किया 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान', 30 नवंबर तक पूरे करने होंगे ये काम

Article Advertisement

Crime

असम पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल

असम पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल गुवाहाटी/सिलचर/डिब्रूगढ़, पांच फरवरी (भाषा) असम के विभिन्न जिलों में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश घायल हो गए। इन बदमाशों ने कथित रूप से हिरासत से भागने का प्रयास किया था। पुलिस के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि उसकी गोलीबारी में

असम पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल

Article Advertisement

असम पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल गुवाहाटी/सिलचर/डिब्रूगढ़, पांच फरवरी (भाषा) असम के विभिन्न जिलों में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश घायल हो गए। इन बदमाशों ने कथित रूप से हिरासत से भागने का प्रयास किया था। पुलिस के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि उसकी गोलीबारी में कथित रूप से मादक पदार्थ तस्कर, एक संदिग्ध सुपारी तस्कर और एक लुटेरा घायल हो गया। पलिस ने बताया कि इन तीनों ने शुक्रवार की रात क्रमशः दरांग, कछार और डिब्रूगढ़ जिलों में पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की थी। दरांग के पुलिस अधीक्षक सुशांत बिस्व सरमा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कथित मादक पदार्थ तस्कर को भागने से रोकने के लिए गोली चलानी पड़ी, जिसमें एक गोली उसके पैर में लग गई। यह घटना घाटपर इलाके की है, जब आरोपी नशीले पदार्थ बरामद करने में पुलिस टीम का सहयोग कर रहा था और इसके तहत वह पर्ची देने की कोशिश कर रहा था। इस घटना में एक सिपाही को भी मामूली चोट आई है। दूसरी घटना में, कछार जिले की पुलिस अधीक्षक रमनदीप कौर ने बताया कि एक कथित सुपारी तस्कर ने पुलिस की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए जिले के सालचापारा में हिरासत से भागने की कोशिश की, जिससे गोली चलानी पड़ी। यह गोली उसके पैर में लगी। उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति और उसके बेटे को उसके घर पर छापेमारी के बाद जिला पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था। एक अन्य मामले में शुक्रवार की रात डिब्रूगढ़ जिले के चबुआ में एक कथित लुटेरे ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की, तो उस पर पुलिस ने गोली चला दी और वह घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि तीनों मामलों में घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और तीनों की हालत ठीक है। मई 2021 में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के सत्ता संभालने के बाद से कथित तौर पर हिरासत से भागने या पुलिसकर्मियों पर हमला करने की कोशिश पर पुलिस कार्रवाई में कुल 33 लोग मारे गए हैं और कम से कम 72 लोग घायल हुए हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read