अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
SSB कमांडेंट ने जवानों के साथ 30KM साइकिल चलाई: बगहा में भारत-नेपाल सीमा का लिया जायजा; डेढ़ घंटे में पूरा ...बगहा में भारत-नेपाल सीमा का लिया जायजा; डेढ़ घंटे में पूरा किया सफरऔरंगाबाद में अंतर्राज्यीय चैन स्नेचिंग गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार, बिहार-झारखंड में 66 जगह वारदात, 4 चैन बरामदकिशनगंज : 360 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ बाइक जब्त, तस्कर फरारBihar Flood: 15- 15 हजार डिमांड का फंडा और तेजस्वी यादव! बाढ़ को लेकर सम्राट सरकार के सामने रखा बड़ा टास्क200 लिथियम बैटरी के साथ नेपाली नागरिक पकड़ा: भारत-नेपाल सीमा पर कागजात नहीं दिखा सका, बाइक भी जब्त; कस्टम क...Sasaram News : बिहार में विकास: धन की कमी नहीं, मंत्री ने कहा.गोपालगंज में सांसद आलोक सुमन का जनता दरबार, सड़क-बिजली समेत समस्याएं सुनीं, निर्देश दिएBihar Weather Tomorrow: 22 सितंबर को डीप डिप्रेशन, 24 से बदलेगा मौसम; इन 6 जिलों में भारी बारिश के आसारजदयू प्रदेश महासचिव किरण वर्मा के घर में लाखों की चोरी, पति के इलाज को लेकर पटना गई थीं, लौटने पर टूटे ताले मिलेबिहार एनडीए में 'खटपट'? लव-कुश मंच पर सम्राट-निशांत साथ-साथ बड़ा सियासी संदेश दे गए, नीतीश की विरासत से एनड...SSB कमांडेंट ने जवानों के साथ 30KM साइकिल चलाई: बगहा में भारत-नेपाल सीमा का लिया जायजा; डेढ़ घंटे में पूरा ...बगहा में भारत-नेपाल सीमा का लिया जायजा; डेढ़ घंटे में पूरा किया सफरऔरंगाबाद में अंतर्राज्यीय चैन स्नेचिंग गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार, बिहार-झारखंड में 66 जगह वारदात, 4 चैन बरामदकिशनगंज : 360 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ बाइक जब्त, तस्कर फरारBihar Flood: 15- 15 हजार डिमांड का फंडा और तेजस्वी यादव! बाढ़ को लेकर सम्राट सरकार के सामने रखा बड़ा टास्क200 लिथियम बैटरी के साथ नेपाली नागरिक पकड़ा: भारत-नेपाल सीमा पर कागजात नहीं दिखा सका, बाइक भी जब्त; कस्टम क...Sasaram News : बिहार में विकास: धन की कमी नहीं, मंत्री ने कहा.गोपालगंज में सांसद आलोक सुमन का जनता दरबार, सड़क-बिजली समेत समस्याएं सुनीं, निर्देश दिएBihar Weather Tomorrow: 22 सितंबर को डीप डिप्रेशन, 24 से बदलेगा मौसम; इन 6 जिलों में भारी बारिश के आसारजदयू प्रदेश महासचिव किरण वर्मा के घर में लाखों की चोरी, पति के इलाज को लेकर पटना गई थीं, लौटने पर टूटे ताले मिलेबिहार एनडीए में 'खटपट'? लव-कुश मंच पर सम्राट-निशांत साथ-साथ बड़ा सियासी संदेश दे गए, नीतीश की विरासत से एनड...

Article Advertisement

Education

आसियान की एकता भारत के लिए प्राथमिकता रही है: प्रधानमंत्री मोदी

आसियान की एकता भारत के लिए प्राथमिकता रही है: प्रधानमंत्री मोदी नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन आसियान (एएसईएएन) की एकता और केन्द्रीयता भारत के लिए हमेशा से प्राथमिकता रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने डिजिटल माध्यम

आसियान की एकता भारत के लिए प्राथमिकता रही है: प्रधानमंत्री मोदी

Article Advertisement

आसियान की एकता भारत के लिए प्राथमिकता रही है: प्रधानमंत्री मोदी नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन आसियान (एएसईएएन) की एकता और केन्द्रीयता भारत के लिए हमेशा से प्राथमिकता रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने डिजिटल माध्यम से आयोजित भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में कहा कि भारत की हिंद-प्रशांत महासागर पहल (आईपीओआई) और हिंद प्रशांत के लिए आसियान का दृष्टिकोण इस क्षेत्र में उनके साझे नजरिए एवं आपसी सहयोग की रूपरेखा हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि भारत और आसियान के बीच हजारों साल से जीवंत संबंध रहे हैं और इनकी झलक हमारे साझा मूल्यों, परम्पराओं, भाषाओं, ग्रन्थों, वास्तुकला, संस्कृति, खान-पान से लेकर हर जगह दिखती है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इसलिए आसियान की एकता और केंद्रीयता भारत के लिए सदैव एक महत्वपूर्ण प्राथमिकता रही है। आसियान की यह विशेष भूमिका, भारत की एक्ट ईस्ट नीति का हिस्सा है जो ‘सागर’ (क्षेत्र में सभी की सुरक्षा और विकास) नीति में निहित है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की हिंद-प्रशांत समुद्री पहल और आसियान का हिंद प्रशांत क्षेत्र के लिए दृष्टिकोण इस क्षेत्र में ‘‘हमारे साझा दृष्टिकोण और आपसी सहयोग’’ का ढांचा है। उन्होंने कहा कि 2022 में भारत और आसियान की साझेदारी को 30 वर्ष पूरे हो जाएंगे और इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को ‘आसियान-भारत मित्रता वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत आसियान के आगामी अध्यक्ष कंबोडिया और कंट्री को-ऑर्डिनेटर सिंगापुर के साथ मिलकर आपसी संबंधों को और गहन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 के प्रकोप के बीच आपसी सहयोग भारत और आसियान के संबंधों को भविष्य में मजबूत करता रहेगा। मोदी ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के कारण हम सभी को अनेक चुनौतियों से जूझना पड़ा। लेकिन यह चुनौतीपूर्ण समय भारत-आसियान मित्रता की कसौटी भी रहा। कोविड के काल में हमारा आपसी सहयोग, आपसी संवेदना, भविष्य में हमारे संबंधों को बल देते रहेंगे, हमारे लोगों के बीच सद्भावना का आधार रहेंगे।’’ इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में आसियान-भारत रणनीतिक साझेदारी, कोविड-19 व स्वास्थ्य, व्यापार, शिक्षा व संपर्क सहित अन्य प्रमुख क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी। डिजिटल माध्यम से होने वाले इस सम्मेलन में आसियान देशों के राष्ट्राध्यक्ष व सरकारों के मुखिया भाग ले रहे हैं। यह सम्मेलन प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है जो आसियान व भारत को शीर्ष स्तर पर संवाद का मौका प्रदान करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल नवंबर में 17वें आसियान सम्मेलन में हिस्सा लिया था। इस बार उन्होंने नौवें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। आसियान-भारत साझेदारी साझा भौगोलिक, ऐतिहासिक और सभ्यता के मजबूत आधारों पर आधारित है। आसियान समूह शुरू से भारत की ‘एक्ट ईस्ट नीति' और हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर व्यापक दृष्टिकोण का मूल केंद्र रहा है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read