अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारकौन हैं बिहार के आदर्श कुमार? डूसू चुनाव में लहराया परचम, जानिए गोपालगंज से दिल्ली की कहानीडूसू चुनाव रिजल्ट: 'छात्रों ने राहुल गांधी को जवाब दे दिया, DUSU में AVBP की जीत पर बिहार BJP खुश क्यों?BIPARD में व्याख्यान के नाम पर लाखों का घोटाला, RTI से सामने आए आंकड़ों ने खड़े किए कई सवालबिहार में 5 साल में लगेंगे दस हजार उद्योग, सम्राट चौधरी बोले- 1 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है टारगेट, Bihar Hindi Newsफरक्का पर नीतीश संवाद के बाद जदयू का नया प्लान बना, 'व्यापक बदलाव' का टारगेट लेकर पूरे बिहार घूमेगी पार्टीयात्रीगण कृप्या ध्यान दें... 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक बिहार में 50 से ज्यादा ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, कई के ...बिहार: बार-बार ललन सिंह से क्यों मिल रहे नीतीश? नीरज-अनंत की लड़ाई के बीच संजय झा को देनी पड़ी सफाईबिहार के सीमांचल से देशभर में फैले फर्जी आधार नेटवर्क पर बड़ा एक्शन, SIT ने मुख्य आरोपी को बंगाल से दबोचासस्ते मजदूर का ऑफर देकर UP से बुलाया बिहार, फिर शख्स को जंगल में बना लिया बंधक, चंद घंटों बाद ऐसे बची जानबिहार में बदला मौसम, आज बारिश से मिलेगी राहत, 37°C के पार गया पारा, पटना समेत इन जिलों में सताएगी गर्मीबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारकौन हैं बिहार के आदर्श कुमार? डूसू चुनाव में लहराया परचम, जानिए गोपालगंज से दिल्ली की कहानीडूसू चुनाव रिजल्ट: 'छात्रों ने राहुल गांधी को जवाब दे दिया, DUSU में AVBP की जीत पर बिहार BJP खुश क्यों?BIPARD में व्याख्यान के नाम पर लाखों का घोटाला, RTI से सामने आए आंकड़ों ने खड़े किए कई सवालबिहार में 5 साल में लगेंगे दस हजार उद्योग, सम्राट चौधरी बोले- 1 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है टारगेट, Bihar Hindi Newsफरक्का पर नीतीश संवाद के बाद जदयू का नया प्लान बना, 'व्यापक बदलाव' का टारगेट लेकर पूरे बिहार घूमेगी पार्टीयात्रीगण कृप्या ध्यान दें... 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक बिहार में 50 से ज्यादा ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, कई के ...बिहार: बार-बार ललन सिंह से क्यों मिल रहे नीतीश? नीरज-अनंत की लड़ाई के बीच संजय झा को देनी पड़ी सफाईबिहार के सीमांचल से देशभर में फैले फर्जी आधार नेटवर्क पर बड़ा एक्शन, SIT ने मुख्य आरोपी को बंगाल से दबोचासस्ते मजदूर का ऑफर देकर UP से बुलाया बिहार, फिर शख्स को जंगल में बना लिया बंधक, चंद घंटों बाद ऐसे बची जानबिहार में बदला मौसम, आज बारिश से मिलेगी राहत, 37°C के पार गया पारा, पटना समेत इन जिलों में सताएगी गर्मी

Article Advertisement

Sports

एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में सविता भारतीय हॉकी टीम की कप्तान, रानी को आराम

एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में सविता भारतीय हॉकी टीम की कप्तान, रानी को आराम नयी दिल्ली, 19 नवंबर (भाषा) कप्तान रानी रामपाल को अगले महीने होने वाली महिला हॉकी एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये आराम दिया गया है और गोलकीपर सविता पूनिया 18 सदस्यीय भारतीय टीम की कमान संभालेंगी । टूर्नामेंट दक्षिण कोरिया के ड

एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में सविता भारतीय हॉकी टीम की कप्तान, रानी को आराम

Article Advertisement

एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में सविता भारतीय हॉकी टीम की कप्तान, रानी को आराम नयी दिल्ली, 19 नवंबर (भाषा) कप्तान रानी रामपाल को अगले महीने होने वाली महिला हॉकी एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये आराम दिया गया है और गोलकीपर सविता पूनिया 18 सदस्यीय भारतीय टीम की कमान संभालेंगी । टूर्नामेंट दक्षिण कोरिया के डोंगाइ में पांच से 12 दिसंबर तक खेला जायेगा । भारत को पहले ही दिन अभियान की शुरूआत करनी है ।टूर्नामेंट में चीन, कोरिया, जापान, थाईलैंड, मलेशिया भी भाग ले रहे हैं । इस साल एफआईएच की सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुनी गई सविता टूर्नामेंट में कप्तानी करेंगी । डिफेंडर दीप ग्रेस इक्का उपकप्तान होगी । तोक्यो ओलंपिक खेलने वाली फॉरवर्ड लालरेम्सियामी और शर्मिला देवी और मिडफील्डर सलीमा टेटे भी टीम में नहीं हैं । ये तीनों जूनियर टीम का हिस्सा हैं जो पांच दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका में एफआईएच विश्व कप खेलेगी । नमिता टोप्पो और लिलिमा मिंज टीम में शामिल है । फॉरवर्ड पंक्ति की कमान दो बार की ओलंपियन वंदना कटारिया और नवनीत कौर संभालेंगी । उनके साथ राजविंदर कौर, मरियाना कुजुर और सोनिका टीम में हैं । मिडफील्ड में सुशीला चानू, पुखराम्बम, निशा, मोनिका , नेहा और ज्योति हैं । नवजोत कौर और सुमन देवी वैकल्पिक खिलाड़ी हैं और 18 सदस्यीय टीम में से किसी के चोटिल होने या कोरोना संक्रमित होने पर उन्हें मौका मिलेगा । टीम के बारे में मुख्य कोच यानेके शॉपमैन ने कहा ,‘‘ कुछ खिलाड़ियों के चोटिल होने और सीनियर खिलाड़ियों के जूनियर टीम से जुड़ने के बावजूद हमने महिला एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये अच्छी टीम चुनी है ।’’ यह शॉपमैन का बतौर कोच पहला टूर्नामेंट होगा जो शोर्ड मारिन के कार्यकाल में टीम की विश्लेषण कोच रह चुकी हैं । उन्होंने कहा ,‘‘ तोक्यो ओलंपिक के बाद काफी अपेक्षायें हैं लेकिन हम नये सिरे से शुरू करेंगे । मुझे यकीन है कि अपनी क्षमता के अनुरूप खेलने पर हम लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब होंगे ।’’ भारत को पांच दिसंबर को थाईलैंड से और अगले दिन मलेशिया से खेलना है । इसके बाद आठ दिसंबर को गत चैम्पियन कोरिया का और फिर चीन तथा जापान का सामना करना है। फाइनल 12 दिसंबर को पूल की शीर्ष दो टीमों के बीच खेला जायेगा । भारत पिछली बार फाइनल में कोरिया से हार गया था । टीम : गोलकीपर : सविता (कप्तान), रजनी ई डिफेंडर : दीप ग्रेस इक्का, उदिता, निक्की प्रधान, गुरजीत कौर मिडफील्डर : निशा, सुशीला चानू, पुखराम्बम, नमिता टोप्पो, मोनिका, नेहा, ज्योति , लिलिमा मिंज फॉरवर्ड : नवनीत कौर, वंदना कटारिया, राजविंदर कौर, मरियाना कुजुर, सोनिका

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read