बिहार में आज असदुद्दीन ओवैसी की बड़ी जनसभा, सीमांचल से करेंगे चुनावी 'शंखनाद' - ASADUDDIN OWAISI RALLY KISHANGANJ एआईएमआईएम पार्टी सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी बिहार के किशनगंज पहुंच गए हैं. आज वो जनसभा को संबोधित करेंगे. किशनगंज: बिहार के लिए 2025 चुनावी साल है. विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए सभी राजनैतिक पार्टियां जनता को लुभाने में जुटी हुई हैं. इसी क्रम में चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए एआईएमआईएम पार्टी सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी दो दिवसीय दौरे पर किशनगंज पहुंचे . जनसभा को संबेधित करेंगे ओवैसी: आज असदुद्दीन ओवैसी किशनगंज की बहादुरगंज विधानसभा में एक जनसभा को संबेधित करेंगे. इस दौरान वो केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ भी मुस्लिम समुदाय से एकजुटता की अपील करेंगे. बहादुरगंज विधानसभा से तौसीफ आलम उम्मीदवार: बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र से एआईएमआईएम पार्टी ने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. जिसके तहत बहादुरगंज से कांग्रेस के पूर्व विधायक तौसीफ आलम को टिकट दिया गया है. तौसीफ आलम ने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस का 'हाथ' का छोड़कर एआईएमआईएम का दामन थामा था. ''बहादुरगंज में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ सभा का आयोजन किया जा रहा, जिसमें लाखों लोग शामिल होंगे. बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार की घोषणा की जा चुकी है, जिसका हम सभी स्वागत करते हैं''. गुलाम हसनैन, नेता, AIMIM ओवैसी का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत: AIMIM पार्टी सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी का बागडोगरा एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. इसके बाद वो शहर के पश्चिम पल्ली स्थित एक निजी होटल पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया. उनके आगमन पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल है. किशनगंज पहुंचे किशनगंज (ETV Bharat) ''राजद में मुझे कोई उम्मीद नजर नहीं आई. इसी वजह से AIMIM की सदस्यता ग्रहण की है. असदुद्दीन ओवैसी सिर्फ हक की बात करते हैं''. शाहिद आलम , पूर्व उम्मीदवार एक लाख से ज्यादा भीड़ जुटने की उम्मीद: आयोजकों ने दवा किया है कि असदुद्दीन ओवैसी की बड़ी जनसभा में एक लाख से ज्यादा भीड़ जुटेगी. ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने सख्त इंतजाम कर लिए हैं. इससे पहले एआईएमआईएम पार्टी के दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पाटी छोड़ दी थी. वो तौसीफ आलम को टिकट देने से नाराज थे. ''असदुद्दीन ओवैसी ही लोगों को इंसाफ दिलवा सकते हैं. आज की जनसभा में एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटने की उम्मीद है''. तौसीफ आलम, उम्मीदवार, बहादुरगंज विधानसभा पिछले चुनाव में 5 सीटों पर मिली थी जीत: इस बार बिहार की 243 सीटों पर चुनाव होने हैं. पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने 18 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से 5 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं, कई सीटों पर आरजेडी के उम्मीदवारों की हार हुई थी. ऐसे में ओवैसी के उम्मीदवारों को हार का कारण माना गया था.
Article Advertisement
Seemanchal
बिहार में आज असदुद्दीन ओवैसी की बड़ी जनसभा, सीमांचल से करेंगे चुनावी 'शंखनाद' - ASADUDDIN OWAISI RALLY KISHANGANJ
बिहार में आज असदुद्दीन ओवैसी की बड़ी जनसभा, सीमांचल से करेंगे चुनावी 'शंखनाद' - ASADUDDIN OWAISI RALLY KISHANGANJ एआईएमआईएम पार्टी सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी बिहार के किशनगंज पहुंच गए हैं. आज वो जनसभा को संबोधित करेंगे. किशनगंज: बिहार के लिए 2025 चुनावी साल है. विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने के

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंता

Seemanchal
बिहार में बाढ़ के बीच फिर भारी बारिश का अलर्ट: 8 सितंबर को बिगड़ेगा मौसम, सीमांचल के 4 जिलों पर भी नजर

Seemanchal
कटिहार में बाढ़ की भयावह तस्वीर: घरों में कमर तक पानी, टीन की नाव पर जल रहा चूल्हा; गांव छोड़ रहे लोग

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15114 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8203 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15114 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8203 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
