अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
नेपाल-जंगल से आया तेंदुआ, 2 दिन में 4 पर हमला: किशनगंज के पांचगाछी गांव में दहशत, वन विभाग से पिंजरा लगाने ...सीमा पर 648 लीटर नेपाली शराब जब्त: SSB के जवानों को देख तस्कर नेपाल की तरफ भागाBihar Tomorrow Weather: बिहार से मानसून की वापसी के संकेत, अगले 48 घंटे अहम, जानें कल कैसा रहेगा मौसम?बाढ़ग्रस्त इलाके में CM का रेड कार्पेट पर शाही अंदाज में 'तफरीह', रोहिणी बोलीं- आपदा में भी झूठी शान-शौकत वाला प्रोटोकॉलखुली जीप, समर्थकों का हुजूम और नारेबाजी… अनुज सिंह के नामांकन से पटना में अनंत सिंह का सियासी संदेशगंगा-गंडक ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, बिहार में अगले 48 घंटे तक खतरा; CM सम्राट ने मांगी एयरफोर्स की मददबिहार: गंडक नदी उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे; कई इलाके बाढ़ की चपेट में, NH तक पहुंचा पानीधनकुबेर निकला दरोगा अमित गुप्ता, 13 साल की नौकरी में बनाई करोड़ों की दौलत, EOU की रेड में क्या-क्या ...भारत-नेपाल सीमा पर दो लोग पिस्टल-कारतूस के साथ पकड़े गए: गोंडा के रहने वाले दोनों, एसएसबी ने हथियार-वाहन के...बिहार के गांव में पली-बढ़ी लड़की, बोलती है फर्राटेदार अंग्रेजी, बच्चों को फ्री में पढ़ाती है ट्यूशन!खुली जीप में अनुज संग अनंत, लगे 'नीतीश-ललन जिंदाबाद' के नारे; प्रशांत किशोर की जनसुराज का शक्ति प्रदर्शन - patna graduate seat anant singh power show anuj singh nomination 50000 rasgullas win certainनेपाल-जंगल से आया तेंदुआ, 2 दिन में 4 पर हमला: किशनगंज के पांचगाछी गांव में दहशत, वन विभाग से पिंजरा लगाने ...सीमा पर 648 लीटर नेपाली शराब जब्त: SSB के जवानों को देख तस्कर नेपाल की तरफ भागाBihar Tomorrow Weather: बिहार से मानसून की वापसी के संकेत, अगले 48 घंटे अहम, जानें कल कैसा रहेगा मौसम?बाढ़ग्रस्त इलाके में CM का रेड कार्पेट पर शाही अंदाज में 'तफरीह', रोहिणी बोलीं- आपदा में भी झूठी शान-शौकत वाला प्रोटोकॉलखुली जीप, समर्थकों का हुजूम और नारेबाजी… अनुज सिंह के नामांकन से पटना में अनंत सिंह का सियासी संदेशगंगा-गंडक ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, बिहार में अगले 48 घंटे तक खतरा; CM सम्राट ने मांगी एयरफोर्स की मददबिहार: गंडक नदी उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे; कई इलाके बाढ़ की चपेट में, NH तक पहुंचा पानीधनकुबेर निकला दरोगा अमित गुप्ता, 13 साल की नौकरी में बनाई करोड़ों की दौलत, EOU की रेड में क्या-क्या ...भारत-नेपाल सीमा पर दो लोग पिस्टल-कारतूस के साथ पकड़े गए: गोंडा के रहने वाले दोनों, एसएसबी ने हथियार-वाहन के...बिहार के गांव में पली-बढ़ी लड़की, बोलती है फर्राटेदार अंग्रेजी, बच्चों को फ्री में पढ़ाती है ट्यूशन!खुली जीप में अनुज संग अनंत, लगे 'नीतीश-ललन जिंदाबाद' के नारे; प्रशांत किशोर की जनसुराज का शक्ति प्रदर्शन - patna graduate seat anant singh power show anuj singh nomination 50000 rasgullas win certain

Article Advertisement

Business

कचरे को ढक कर ले जाने की होगी व्यवस्था

कचरे को ढक कर ले जाने की होगी व्यवस्था शहर को प्रदूषण से बचाने के लिए न सिर्फ पुरानी गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा बल्कि कचरे को ढक कर डंपिंग प्लेस तक पहुंचाना होगा। हालांकि अभी बिहार में इस नियम को लागू करने की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन प्रदूषण से बचने के लिए इसे नियम के तौर पर लागू किया

कचरे को ढक कर ले जाने की होगी व्यवस्था

Article Advertisement

कचरे को ढक कर ले जाने की होगी व्यवस्था शहर को प्रदूषण से बचाने के लिए न सिर्फ पुरानी गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा बल्कि कचरे को ढक कर डंपिंग प्लेस तक पहुंचाना होगा। हालांकि अभी बिहार में इस नियम को लागू करने की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन प्रदूषण से बचने के लिए इसे नियम के तौर पर लागू किया गया तो पूर्णिया नगर निगम भी इसकी तैयारी करेगा। फिलहाल शहर में जो भी कचरा उठाया जाता है उसे ऑटो और ट्रैक्टर के माध्यम से डंपिंग वाले जगह तक पहुंचाया जाता है। रास्ते में जहां-जहां कचरे से भरी गाड़ी गुजरती है लोगों को परेशानी होती है। ट्रैक्टर में हिलता डुलता कचरा इधर-उधर गिरता तो है ही इसके अलावा इससे उठने वाली बदबू से लोग परेशान रहते हैं। मुश्किल तब और बढ़ जाती है जब लाइन बाजार जैसे जाम में कचरे से भरा कोई ट्रैक्टर फंस जाए। इसके बाद जितनी देर गाड़ी खड़ी रहती है उतनी देर लोग उससे उठने वाली बदबू से परेशान रहते हैं। लोगों की परेशानी के अलावा इससे वातावरण भी दूषित होता है। यही कारण है कि सरकार जल्द ही नियम बनाने जा रही है कि कचरे की गाड़ी को ढक कर डंपिंग प्लेस तक पहुंचाना होगा। केडीओ के सचिव तनवीर मुस्तफा कहते हैं कि ट्रैक्टर वालों से उनका अक्सर बहस हो जाता है। वो लोग लाइन बाजार जैसे व्यस्तम रास्ते से कचरे को बिना ढके ले जाते हैं। जहां-जहां से गुजरते हैं बदबू, बीमारी और प्रदूषण फैलाते चलते हैं। देश के कई शहरो में ये नियम लागू हो चुका है कि कचरे को ढक कर एक जगह से दूसरे जगह ले जाना है। इसके बारे में नगर निगम की मेयर सविता देवी कहती हैं कि कचरे को ढक कर ले जाने के बारे में जैसे ही कोई पत्र या दिशा निर्देश मिलेगा वैसे ही इसकी व्यवस्था की जाएगी। हर एक ट्रैक्टर को त्रिपाल रखने का निर्देश दिया जाएगा और कचरे को लेकर सफर करते समय ट्रैक्टर को त्रिपाल से ढकने की व्यवस्था की जाएगी। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read