अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर 815 बोतल नेपाली शराब जब्त: कुण्डवा चैनपुर में पुलिस-एसएसबी की कार्रवाई, एक तस्कर गिरफ्ता...इंडो-नेपाल बार्डर पर ‘चाइनीज लहसुन’ का खेल, साथ में मिले सीड्स; अफसर भी चौंकेNDA के 3 सहयोगी दलों ने UCC का समर्थन किया: बिहार में JDU का विरोध; शाह बोले थे- 2029 तक 21 राज्यों में UCC...PM मोदी के जन्मदिन पर बिहार के स्कूलों में जलेगा 'आशीर्वाद का दीया', RJD ने की तीखी बयानबाजीपरिहार में 34.5 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, दो बाइक जब्त कर आर...मधुबनी में चाची सिंडिकेट के बाद राजा व्यार, 13 लाख नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तारKaimur News: आर्मी जवान पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, जमीन के 16 लाख रुपए को लेकर था विवादपश्चिम चंपारण : मानव तस्करी पर एसएसबी की सख्ती, सीमा पर संदिग्धों की पहचान और पीड़ितों की सुरक्षा का प्रशिक्षण शुरूबढ़नी बॉर्डर पर एसएसबी ने पकड़ी विदेशी मक्के की बड़ी: कार से 18 बोरी मक्का बरामद; नेपाल के रास्ते भारतीय बा...बिहार सरकार दे रही ₹7-7 हजार, 8.5 लाख परिवारों के खाते में आए पैसे, आपको नहीं मिला तो जल्दी करें आवेदनबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारभारत-नेपाल सीमा पर 815 बोतल नेपाली शराब जब्त: कुण्डवा चैनपुर में पुलिस-एसएसबी की कार्रवाई, एक तस्कर गिरफ्ता...इंडो-नेपाल बार्डर पर ‘चाइनीज लहसुन’ का खेल, साथ में मिले सीड्स; अफसर भी चौंकेNDA के 3 सहयोगी दलों ने UCC का समर्थन किया: बिहार में JDU का विरोध; शाह बोले थे- 2029 तक 21 राज्यों में UCC...PM मोदी के जन्मदिन पर बिहार के स्कूलों में जलेगा 'आशीर्वाद का दीया', RJD ने की तीखी बयानबाजीपरिहार में 34.5 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, दो बाइक जब्त कर आर...मधुबनी में चाची सिंडिकेट के बाद राजा व्यार, 13 लाख नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तारKaimur News: आर्मी जवान पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, जमीन के 16 लाख रुपए को लेकर था विवादपश्चिम चंपारण : मानव तस्करी पर एसएसबी की सख्ती, सीमा पर संदिग्धों की पहचान और पीड़ितों की सुरक्षा का प्रशिक्षण शुरूबढ़नी बॉर्डर पर एसएसबी ने पकड़ी विदेशी मक्के की बड़ी: कार से 18 बोरी मक्का बरामद; नेपाल के रास्ते भारतीय बा...बिहार सरकार दे रही ₹7-7 हजार, 8.5 लाख परिवारों के खाते में आए पैसे, आपको नहीं मिला तो जल्दी करें आवेदनबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Article Advertisement

Education

बिहार में बेखौफ बदमाश, पटना में लूटपाट के दौरान सेना के जवान की गोली मारकर हत्या

बिहार में बेखौफ बदमाश, पटना में लूटपाट के दौरान सेना के जवान की गोली मारकर हत्या कंकड़बाग थाना इलाके के ओल्ड बायपास स्थित चंदन ऑटोमोबाइल्स के पास अपराधियों ने लूटपाट के दौरान सेना के जवान बबलू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात बुधवार रात 2:30 बजे की है। मूल रूप से राघोपुर के चांदपुरा गांव क

बिहार में बेखौफ बदमाश, पटना में लूटपाट के दौरान सेना के जवान की गोली मारकर हत्या

Article Advertisement

बिहार में बेखौफ बदमाश, पटना में लूटपाट के दौरान सेना के जवान की गोली मारकर हत्या कंकड़बाग थाना इलाके के ओल्ड बायपास स्थित चंदन ऑटोमोबाइल्स के पास अपराधियों ने लूटपाट के दौरान सेना के जवान बबलू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात बुधवार रात 2:30 बजे की है। मूल रूप से राघोपुर के चांदपुरा गांव के निवासी बबलू पाटलिपुत्र स्टेशन की ओर बाइक पर जा रहे थे। इस दौरान कुछ बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 2.30 बजे बबलू कुमारकंकड़बाग थाना के चिड़ियांतर पुल के पास से गुजर रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने उन्हें लूटपाट के इरादे से रोका और फिर जब बबलू कुमार ने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें सिर पर गोली मार दी। मृतक के पिता अमरनाथ यादव ने बताया कि बबलू कुमार गुहाटी में तैनात थे और पटना में अपने बेटा का सेंट्रल स्कूल में एडमिशन करवाने आए थे। मृतक जवान का शव आर्मी ऑफिस दानापुर में रखा गया है। परिवार के मुताबिक जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त बबलू कुमार पाटलिपुत्र से गुवाहाटी के लिए राजधानी एक्सप्रेस पकड़ने बाइक से जा रहे थे। चंदन ऑटो सर्विसेज के पास बाइक सवार दो आदमी पीछे से आए और पटना स्टेशन का रास्ता पूछने लगे। गाड़ी धीमी होते ही बदमाशों ने जवान बबलू कुमार के सिर पर गोली मार दी। बाइक के पीछे बैठे हुए बबलू कुमार गोली लगते ही बाइक से गिर गए। बाइक चला रहा शख्स डर की वजह से वहां से आगे निकल गया। बाइक पर बबलू को स्टेशन पर छोड़ने जा रहा शख्स जब बाइक घुमाकर वापस वहां पहुंचा तो देखा कि बबलू की गोली लगने से मौत हो चुकी है। इसके बाद बाइक चालक ने मोबाइल से उनके घर वाले को इस घटना की सूचना दी। खबर मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। जवान बबलू कुमार का शव दानापुर आर्मी ऑफिस लाया गया जहां सेना के अधिकारियों और जवानों ने उन्हें श्रधांजलि दी। कंकड़बाग थानेदार रविशंकर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। लूटपाट समेत अन्य पहलुओं पर भी तफ्तीश की जा रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read