तीरंदाजी: भारत फिर स्वर्ण पदक से चूका, तीन रजत जीते यांकटन (अमेरिका), 26 सितंबर (भाषा) भारतीय तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेनाम को कंपाउंड महिला व्यक्तिगत फाइनल में बेहद करीबी मुकाबले में कोलंबिया की दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सारा लोपेज के खिलाफ शिकस्त के साथ यहां विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
व्यक्तिगत पुरुष कंपाउंड वर्ग में विश्व कप के तीन बार के स्वर्ण पदक विजेता अभिषेक वर्मा शनिवार को यहां कड़े मुकाबले में नीदरलैंड के दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी माइक स्क्लोसेर के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 147-148 से हार गए।
भारत के कंपाउंड तीरंदाजों ने अपने अभियान का अंत तीन रजत पदक के साथ किया।
अंकिता भकत रिकर्व वर्ग में एकमात्र भारतीय तीरंदाज बची हैं और वह रविवार को अंतिम आठ के मुकाबले में उतरेंगी।
ज्योति भारत की महिला और मिश्रित युगल कंपाउंड तीरंदाजी टीम का भी हिस्सा थी जिन्हें शुक्रवार को कोलंबिया के खिलाफ एकतरफा हार के साथ रजत पदक मिले थे।
भारत को अब भी इस प्रतियोगिता में अपने पहले स्वर्ण पदक की तलाश है।
भारत ने इस प्रतियोगिता में अब तक सबसे अधिक 11 बार पोडियम पर जगह बनाई है।
इस दौरान उसके खिलाड़ियों ने नौ बार फाइनल में चुनौती पेश की लेकिन हर बार रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
नीदरलैंड के डेन बोश में 2019 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली ज्योति ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन पांच बार की विश्व कप चैंपियन सारा बेहतर खेल दिखाते हुए 146-144 से जीत दर्ज करने में सफल रही।
ज्योति ने दिन की शानदार शुरुआत की और अपने करियर में पहली बार परफेक्ट 150 का स्कोर बनाया।
उन्होंने पांच दौर में अपने सभी 15 तीर 10 अंक पर मारे।
उन्होंने क्वार्टर फाइनल में अंडर 21 विश्व चैंपियन क्रोएशिया की अमांडा म्लिनारिच को छह अंक से हराया।
ज्योति ने कहा, ‘‘सबसे पहले तो धन्यवाद।
आज का दिन शानदार रहा क्योंकि मैंने पहली बार अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में 150 अंक बनाए और मैं बेहद खुश हूं।’’ ज्योति ने सेमीफाइनल में मैक्सिको की आंद्रिया बेकेरा को 148-146 से हराया लेकिन कोलंबिया की तीरंदाज की चुनौती से पार नहीं पा पाई।
ज्योति ने इससे पहले मैक्सिको में 2017 विश्व चैंपियनशिप में रजत और डेन बोश में 2019 में कांस्य पदक जीते।
उन्होंने ये दोनों पदक टीम स्पर्धाओं में जीते।
पच्चीस साल की इस तीरंदाज ने कहा, ‘‘मैं खुश हूं क्योंकि पिछली बार मैंने कांस्य पदक जीता था और इस बार रजत पदक।
मैंने सोचा कि मुझे वही करना है जो मैं करती आई हूं और अपने ऊपर भरोसा रखना है इसलिए मैंने ऐसा ही किया।’’ ज्योति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले तीन दौर में 28, 29 और 29 अंक बनाए।
कोलंबिया की खिलाड़ी हालांकि नौ में से सात तीर पर 10 अंक जुटाकर दो अंक की बढ़त बनाने में सफल रही।
ज्योति ने अंतिम दौर में तीनों प्रयास में 10 अंक जुटाए लेकिन यह काफी नहीं था और सारा ने दो अंक से जीत दर्ज की।
ज्योति ने प्रतियोगिता में अपने अभियान का अंत तीन रजत पदक के साथ किया।
यह पूछने पर कि क्या उन्हें स्वर्ण पदक नहीं जीत पाने का मलाल है, उन्होंने कहा, ‘‘शत प्रतिशत नहीं लेकिन यह ठीक है, एक को जीतना होता है और एक को हारना होता है।’’ ज्योति का अगला लक्ष्य ढाका में 13 से 19 नवंबर तक होने वाली एशियाई चैंपियनशिप है।
उन्होंने कहा, ‘‘नवंबर में एशियाई चैंपियनशिप होनी है इसलिए मेरा अगला लक्ष्य वही है।’
Article Advertisement
Sports
तीरंदाजी: भारत फिर स्वर्ण पदक से चूका, तीन रजत जीते
तीरंदाजी: भारत फिर स्वर्ण पदक से चूका, तीन रजत जीते यांकटन (अमेरिका), 26 सितंबर (भाषा) भारतीय तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेनाम को कंपाउंड महिला व्यक्तिगत फाइनल में बेहद करीबी मुकाबले में कोलंबिया की दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सारा लोपेज के खिलाफ शिकस्त के साथ यहां विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक से संत

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास

Sports
Praggnanandhaa in Grand Chess Tour Final: भारतीय ग्रैंडमास्टर का धमाका, Vincent Keymer को 19-9 से हराया; अब Caruana से खिताबी जंग

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15139 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8209 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6005 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5236 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15139 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8209 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6005 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5236 views
