अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर SSB-APF ने संभाला मोर्चा: संयुक्त गश्त कर संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई सतर्कता, हर गतिविधि...चॉकलेट लेकर नेपाल जा रही महिला को गेट पर रोका: बेहोशी की हालत में सड़क पर मिली; नेपाली सशस्त्र पुलिस ने आरो...Kushinagar News: पैमाइश से सुलझा विवाद, यूपी और बिहार को जोड़ने वाली है प्रमुख सड़क पर पचरूखिया घाट पुल का निर्माण शुरूनेपाल में आपदा के बीच भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी सतर्कता, SSB और नेपाल पुलिस की बड़ी बैठक'कुछ लोग हमें मार रहे हैं', बिहार में चलती ट्रेन में STF बन की लूटपाट, युवक को नीचे फेंका, मौतIMD Weather Today: समंदर में फिर उठा बवंडर, बंगाल-बिहार में 60 KMPH वाला तूफान, दिल्‍ली-यूपी भी नहीं बचेंगे...रांची में RSS दफ्तर पर हमले का पटना से कनेक्शन, NIA ने दरवाजा तोड़ कर 2 फ्लैटों को खंगाला; क्या-क्या मिलाबिहार मौसम: पटना समेत 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, ठनका से 3 की मौत, 14 सितंबर से बदलेगा वेदरमोदी कैबिनेट के 10783 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट से बिहार को क्या फायदा? सीएम सम्राट चौधरी ने बताया पूरा 'गणित'Bihar Flood: खाना देखते ही मंत्रीजी का पारा हाई, पहले रसोइया फिर CO साहब की लगा डाली क्लासबिहार में शराबबंदी से 20 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा, सम्राट चौधरी बोले- यह फैसला महिलाओं के सम्मान से जुड़ाभारत-नेपाल सीमा पर SSB-APF ने संभाला मोर्चा: संयुक्त गश्त कर संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई सतर्कता, हर गतिविधि...चॉकलेट लेकर नेपाल जा रही महिला को गेट पर रोका: बेहोशी की हालत में सड़क पर मिली; नेपाली सशस्त्र पुलिस ने आरो...Kushinagar News: पैमाइश से सुलझा विवाद, यूपी और बिहार को जोड़ने वाली है प्रमुख सड़क पर पचरूखिया घाट पुल का निर्माण शुरूनेपाल में आपदा के बीच भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी सतर्कता, SSB और नेपाल पुलिस की बड़ी बैठक'कुछ लोग हमें मार रहे हैं', बिहार में चलती ट्रेन में STF बन की लूटपाट, युवक को नीचे फेंका, मौतIMD Weather Today: समंदर में फिर उठा बवंडर, बंगाल-बिहार में 60 KMPH वाला तूफान, दिल्‍ली-यूपी भी नहीं बचेंगे...रांची में RSS दफ्तर पर हमले का पटना से कनेक्शन, NIA ने दरवाजा तोड़ कर 2 फ्लैटों को खंगाला; क्या-क्या मिलाबिहार मौसम: पटना समेत 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, ठनका से 3 की मौत, 14 सितंबर से बदलेगा वेदरमोदी कैबिनेट के 10783 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट से बिहार को क्या फायदा? सीएम सम्राट चौधरी ने बताया पूरा 'गणित'Bihar Flood: खाना देखते ही मंत्रीजी का पारा हाई, पहले रसोइया फिर CO साहब की लगा डाली क्लासबिहार में शराबबंदी से 20 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा, सम्राट चौधरी बोले- यह फैसला महिलाओं के सम्मान से जुड़ा

Article Advertisement

Seemanchal

अररिया में बिजली विभाग के खंभे से 15 किलोमीटर तार काट ले गए चोर, अंधेरे में डूबा इलाका - ARARIA THEFT

अररिया में बिजली विभाग के खंभे से 15 किलोमीटर तार काट ले गए चोर, अंधेरे में डूबा इलाका - ARARIA THEFT अररिया में 15 किलोमीटर लंबा बिजली का तार चोरी गया है. इस घटना से बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को लाखों का चूना लगा है- अररिया : बिहार के अररिया में खंभे से 15 किलोमीटर का तार ही चोरी हो गया. अब अ

अररिया में बिजली विभाग के खंभे से 15 किलोमीटर तार काट ले गए चोर, अंधेरे में डूबा इलाका - ARARIA THEFT

Article Advertisement

अररिया में बिजली विभाग के खंभे से 15 किलोमीटर तार काट ले गए चोर, अंधेरे में डूबा इलाका - ARARIA THEFT अररिया में 15 किलोमीटर लंबा बिजली का तार चोरी गया है. इस घटना से बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को लाखों का चूना लगा है- अररिया : बिहार के अररिया में खंभे से 15 किलोमीटर का तार ही चोरी हो गया. अब अधिकारी अपना माथा पकड़े बैठे हैं. इस चोरी से बिजली विभाग को लाखों रुपए का फटका पड़ा है जबकि दूसरी ओर गांवों में अंधेरा पसरा है. मामला फारबिसगंज और कुर्साकांटा थाना क्षेत्रों का है. जहां अज्ञात चोरों ने बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को करीब 16 लाख रुपए का नुकसान पहुंचाया है. चोरी की यह घटना विद्युत शक्ति उपकेंद्र के 33 केवी तारों से जुड़ी हुई है. पोल से तार काट ले गए चोर : फारबिसगंज विद्युत एसडीओ कोमल कुमारी के अनुसार, इस चोरी की घटना के बाद उन्होंने फारबिसगंज और कुर्साकांटा थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. सहायक विद्युत अभियंता के आवेदन में बताया गया कि रमै पंचायत के घोड़ा घाट से लेकर छोटी नदी बोध कुंवर के खेत तक करीब 9 किलोमीटर तक 33 केवी बिजली तार, वी क्रॉस, और पीन इंसुलेशन चुरा लिए गए हैं. इस चोरी का अनुमानित नुकसान करीब 9 लाख 66 हजार 120 रुपये है. अररिया में बिजली विभाग के तार की चोरी (ETV Bharat) कुर्साकांटा क्षेत्र में भी चोरी : फारबिसगंज विद्युत एसडीओ ने बताया कि कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के जागीर परासी पंचायत के फकीराना गांव के वार्ड संख्या 13 में करीब 6 किलोमीटर तक का 33 केवी तार चोरी कर लिया गया. इसके साथ ही वी क्रॉस और पीन इंसुलेशन भी चुराए गए, जिससे विभाग को 6 लाख 36 हजार 612 रुपये का नुकसान हुआ. पहले भी हुई थी चोरी : फोन पर एसडीओ कोमल कुमारी ने बताया कि इससे पहले भी इसी इलाके में तार की चोरी हो चुकी थी, और उस मामले में भी फारबिसगंज तथा कुर्साकांटा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. हालांकि, उस घटना का अभी तक कोई उद्भेदन नहीं हो सका है. ''फारबिसगंज थाना के रमै पंचायत के घोड़ा घाट से लेकर छोटी नदी बोध कुंवर तक और कुर्साकांटा थाना के जागीर परासी पंचायत के फकीराना गांव तक कुल मिलाकर करीब 15 किलोमीटर का बिजली तार चोरी हुआ है, जिससे कुल मिलाकर करीब 16 लाख रुपए का नुकसान हुआ है. इस मामले में दोनों थाना क्षेत्रों में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.''- कोमल कुमारी, एसडीओ, बिजली विभाग  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read