अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
जब शराब के नशे में पकड़े गए बिहार के मुखिया जी, दी ऐसी सफाई, सुनकर पकड़ लेंगे माथातिरहुत स्नातक MLC सीट पर फर्जी वोटरों को लेकर बवाल! जांच की मांग को लेकर RJD का चुनाव आयोग को ज्ञापनकल का मौसम 10 सितंबर: मुजफ्फरपुर, पटना और अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश-आंधी और बिजली गिरने की आशंकाएसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर चाइनीज लहसुन पकड़ा: महराजगंज में 1296 किलो लहसुन बरामद, तस्करी के खिलाफ बड़ी क...छठ पर बिहार लौटने वालों के लिए जरूरी खबर, 10 सितंबर से शुरू होगी 9 नवंबर के टिकट की बुकिंग, ये जरूरी चीजें रखें तैयारबढ़नी में डीआईजी ने भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बैठक: आगामी त्योहारों और कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चाप्रोफेसर को 2 लाख, जूनियर डॉक्टर को हर महीने 75000 रुपये मिलेंगे; बिहार सरकार ने बढ़ाया मानदेयबिना रिश्वत के कुछ भी बोलना पसंद नहीं करते थे CO साहब! बांका में निगरानी ने 20 हजार रुपये लेते रंगे हाथों दबोचाअनंत और नीरज की सुलह पर सस्पेंस; अनुज चुनाव लड़ने पर अड़े, छोटू सिंह भी दिखे साथभारत-नेपाल सीमा पर 4किलो अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार: बहराइच में SSB और पुलिस की संयुक्त टीम ने ट्रैवलर वाहन...कौन बने प्रशांत किशोर के 'अष्टभुजा'? जानिए वो 8 नाम जो लड़ सकते हैं जन सुराज से विधान परिषद चुनावजब शराब के नशे में पकड़े गए बिहार के मुखिया जी, दी ऐसी सफाई, सुनकर पकड़ लेंगे माथातिरहुत स्नातक MLC सीट पर फर्जी वोटरों को लेकर बवाल! जांच की मांग को लेकर RJD का चुनाव आयोग को ज्ञापनकल का मौसम 10 सितंबर: मुजफ्फरपुर, पटना और अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश-आंधी और बिजली गिरने की आशंकाएसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर चाइनीज लहसुन पकड़ा: महराजगंज में 1296 किलो लहसुन बरामद, तस्करी के खिलाफ बड़ी क...छठ पर बिहार लौटने वालों के लिए जरूरी खबर, 10 सितंबर से शुरू होगी 9 नवंबर के टिकट की बुकिंग, ये जरूरी चीजें रखें तैयारबढ़नी में डीआईजी ने भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बैठक: आगामी त्योहारों और कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चाप्रोफेसर को 2 लाख, जूनियर डॉक्टर को हर महीने 75000 रुपये मिलेंगे; बिहार सरकार ने बढ़ाया मानदेयबिना रिश्वत के कुछ भी बोलना पसंद नहीं करते थे CO साहब! बांका में निगरानी ने 20 हजार रुपये लेते रंगे हाथों दबोचाअनंत और नीरज की सुलह पर सस्पेंस; अनुज चुनाव लड़ने पर अड़े, छोटू सिंह भी दिखे साथभारत-नेपाल सीमा पर 4किलो अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार: बहराइच में SSB और पुलिस की संयुक्त टीम ने ट्रैवलर वाहन...कौन बने प्रशांत किशोर के 'अष्टभुजा'? जानिए वो 8 नाम जो लड़ सकते हैं जन सुराज से विधान परिषद चुनाव

Article Advertisement

Seemanchal

SSB जवान की हत्या मामले में 9 साल बाद आया फैसला, पांच आरोपियों को उम्रकैद - ARARIA SSB JAWAN MURDER CASE

SSB जवान की हत्या मामले में 9 साल बाद आया फैसला, पांच आरोपियों को उम्रकैद - ARARIA SSB JAWAN MURDER CASE   अररिया में एसएसबी जवान की हत्या मामले में एक साथ पांच आरोपियों को उम्र कैद की सजा मिली है. जानें कैसे हुई थी हत्या.   अररिया: बिहार के व्यवहार न्यायालय अररिया के चतुर्थ जिला एवं अपर स

SSB जवान की हत्या मामले में 9 साल बाद आया फैसला, पांच आरोपियों को उम्रकैद - ARARIA SSB JAWAN MURDER CASE

Article Advertisement

SSB जवान की हत्या मामले में 9 साल बाद आया फैसला, पांच आरोपियों को उम्रकैद - ARARIA SSB JAWAN MURDER CASE   अररिया में एसएसबी जवान की हत्या मामले में एक साथ पांच आरोपियों को उम्र कैद की सजा मिली है. जानें कैसे हुई थी हत्या.   अररिया: बिहार के व्यवहार न्यायालय अररिया के चतुर्थ जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश रवि कुमार की अदालत ने हत्या मामले में पांच आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. मामला ग्रामीण रंजिश से जुड़ा था, जिसमें साजिश रचकर 6 सितंबर 2016 को ग्रामीण सह एसएसबी जवान मुरली यादव की निर्मम हत्या कर दी गई थी. हत्या का मामला प्रमाणित होने पर यह सजा सुनाई गई है. हत्या मामले में पांच आरोपियों को मिली सजा: सजा पाने वालों में महलगांव थाना क्षेत्र के बागनगर गांव के लालटू उर्फ अरविंद यादव (37), अशोक यादव (40), अशोक साह (36), नरेंद्र कुमार यादव (40) और मलहरिया गांव के बीरेंद्र मंडल (50) शामिल हैं. न्यायालय ने सभी को 60-60 हजार रुपये जुर्माने का भी आदेश दिया है. जुर्माना न चुकाने पर प्रत्येक को एक साल की अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा भुगतनी होगी. निर्मम तरीके से की थी जवान की हत्या: अभियोजन पक्ष के पीपी लक्ष्मीनारायण यादव और एपीपी प्रभा कुमारी मंडल ने बताया कि यह सजा अररिया थाना कांड संख्या 585/2016 (एसटी 633/2016) के तहत दी गई. घटना 6 सितंबर 2016 की है, जब बागनगर चौरा खोल शिव मंदिर के पास एबीसी नहर के किनारे पांचों आरोपियों ने घात लगाकर एसएसबी जवान मुरली यादव की गला दबाकर हत्या कर दी थी. हत्या के बाद ऐसा मिटाया सबूत: सबूत छिपाने के लिए शव को नहर में फेंक दिया गया. मृतक के भाई कन्हैया यादव ने अररिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जो 7 सितंबर 2016 को दर्ज हुई. जांच के बाद 30 सितंबर 2016 को आरोप पत्र दाखिल किया गया और 9 नवंबर 2016 को कोर्ट ने संज्ञान लिया. मामले में आरोप गठन 4 फरवरी 2017 को हुआ, जिसमें आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताया. साक्ष्य 27 फरवरी 2017 से शुरू हुए और 14 गवाहों ने बयान दर्ज कराए, जिन्होंने घटना की पुष्टि की. "गवाहों के बयानों से संतुष्ट होकर कोर्ट ने सभी आरोपियों को दोषी ठहराया. अभियोजन पक्ष ने फांसी की सजा की मांग की, जबकि बचाव पक्ष के वकीलों ने कम सजा की अपील की. दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश ने भादवि की धारा 302 और 120बी के तहत आजीवन कारावास व 50 हजार रुपये जुर्माना, साथ ही धारा 201 के तहत 5 साल की सजा व 10 हजार रुपये जुर्माना सुनाया. सभी सजाएं एक साथ चलेंगी." - लक्ष्मीनारायण यादव, पीपी अभियोजन पक्ष  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read