अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार की आज की 10 बड़ी खबरें, 9 सितंबर 2026: बिहार में नदियों के जलस्तर में गिरावट, 14 जिलों के 40 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावितबिहार में खत्म होगी शराबबंदी? मंत्री श्रवण कुमार के 'पढ़ी-लिखी लड़कियों' वाले बयान से चर्चाएं तेजBihar MLC Election : अनंत सिंह किसके साथ? नीरज कुमार और अनुज सिंह पर फिर बढ़ा सस्पेंसभारत-नेपाल सीमा पर खाद तस्करी के खिलाफ SSB की कार्रवाई: 52 बोरी यूरिया जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; चार साइकिल ...नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया नया नामबिहार का मशहूर ‘डॉक्टरों का स्कूल’, यहां पढ़े छात्र बने डॉक्टर, इंजीनियर और CO-BDO, कई सालों से रिकॉर्ड काय...बाइक की डिक्की में ले जा रहा था 2.80KG चरस: बेतिया में SSB ने दबोचा, इनरवा SSB की 47वीं वाहिनी की कार्रवाईभारत-नेपाल सीमा पर 14.40 क्विंटल चाइनीज लहसुन बरामद: झोपड़ी में 72 बोरियों में छिपाकर रखा था माल; तस्कर अंध...आधी आबादी बनाम खजाना खाली, 'वचन' पर मन में कसक और दिल में डर, किस दुविधा में सम्राट सरकार?बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 2340KG यूरिया पकड़ी: नेपाल ले जा रहे दो तस्कर अरेस्ट, 7 साइकिल-1 बाइक मिली; ...बहराइच: भारत-नेपाल सीमा पर 60 लाख की अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तारबिहार की आज की 10 बड़ी खबरें, 9 सितंबर 2026: बिहार में नदियों के जलस्तर में गिरावट, 14 जिलों के 40 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावितबिहार में खत्म होगी शराबबंदी? मंत्री श्रवण कुमार के 'पढ़ी-लिखी लड़कियों' वाले बयान से चर्चाएं तेजBihar MLC Election : अनंत सिंह किसके साथ? नीरज कुमार और अनुज सिंह पर फिर बढ़ा सस्पेंसभारत-नेपाल सीमा पर खाद तस्करी के खिलाफ SSB की कार्रवाई: 52 बोरी यूरिया जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; चार साइकिल ...नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया नया नामबिहार का मशहूर ‘डॉक्टरों का स्कूल’, यहां पढ़े छात्र बने डॉक्टर, इंजीनियर और CO-BDO, कई सालों से रिकॉर्ड काय...बाइक की डिक्की में ले जा रहा था 2.80KG चरस: बेतिया में SSB ने दबोचा, इनरवा SSB की 47वीं वाहिनी की कार्रवाईभारत-नेपाल सीमा पर 14.40 क्विंटल चाइनीज लहसुन बरामद: झोपड़ी में 72 बोरियों में छिपाकर रखा था माल; तस्कर अंध...आधी आबादी बनाम खजाना खाली, 'वचन' पर मन में कसक और दिल में डर, किस दुविधा में सम्राट सरकार?बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 2340KG यूरिया पकड़ी: नेपाल ले जा रहे दो तस्कर अरेस्ट, 7 साइकिल-1 बाइक मिली; ...बहराइच: भारत-नेपाल सीमा पर 60 लाख की अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Article Advertisement

Seemanchal

हरियाणा-यूपी की लड़की को बिहार के रेड लाइट एरिया में पहुंचाया, जबरन देह-धंधा कराता है गिरोह

दूसरे जिलों की लड़कियों को बिहार के रेड लाइट एरिया में पहुंचाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. बेगूसराय और अररिया जिले से जुड़ा मामला है. जहां दो लड़कियों ने पुलिस के सामने बयान देकर बड़ा खुलासा किया है. बिहार में मानव तस्करी के दो मामले सामने आए हैं. अररिया और बेगूसराय में दो लड़कियों को रेड लाइट ए

हरियाणा-यूपी की लड़की को बिहार के रेड लाइट एरिया में पहुंचाया, जबरन देह-धंधा कराता है गिरोह

Article Advertisement

दूसरे जिलों की लड़कियों को बिहार के रेड लाइट एरिया में पहुंचाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. बेगूसराय और अररिया जिले से जुड़ा मामला है. जहां दो लड़कियों ने पुलिस के सामने बयान देकर बड़ा खुलासा किया है. बिहार में मानव तस्करी के दो मामले सामने आए हैं. अररिया और बेगूसराय में दो लड़कियों को रेड लाइट एरिया में धकेला गया था. बेगूसराय में काम के बहाने यूपी के गोरखपुर की एक लड़की को एक महिला लेकर आयी और रेड लाइट एरिया में उसे पहुंचा दिया. लड़की किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकली और बड़ा खुलासा किया. वहीं अररिया के फारबिसगंज में हरियाणा से गायब लड़की को बरामद किया गया. देह धंधा कराने वाले गिरोह ने ट्रेन से लड़की को गायब किया था. बेगूसराय में रेड लाइट एरिया से लड़की बरामद बेगूसराय के सलौना रेलवे स्टेशन से रेल पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बरामद किया जिसकी उम्र 17 साल है. वह यूपी के गोरखपुर की रहने वाली है. उसे काम दिलाने के बहाने बखरी स्थित एक रेडलाइट एरिया में पहुंचा दिया गया. किसी तरह वो भागकर स्टेशन पहुंची. उसके साथ एक महिला भी दिया. लोगों को संदेह हुआ तो महिला को स्टेशन पर रोका. जिसके बाद लड़की फूट-फूटकर रोने लगी. महिला किसी तरह वहां से फरार हो गयी. बिकने का सता रहा था डर, बोली पीड़िता पीड़िता लड़की ने बताया कि उस महिला के पास कुछ पैसे बकाये थे. वो काम कराने के बहाने लेकर आ गयी. लेकिन उससे यहां गलत काम कराना कुछ लोग चाह रहे थे. उसे बेचने का डर भी सता रहा था. पुलिस अधिकारी के मुताबिक लड़की को बाल सुधार गृह या उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा. अररिया में हरियाणा की लड़की बरामद, रेड लाइट एरिया में छिपाकर रखा था अररिया जिले के फारबिसगंज में भी रेड लाइट एरिया से एक लड़की को बरामद किया गया. छापेमारी करके लड़की को मुक्त कराया गया. पीड़िता के बयान पर अन्य लड़कियों की बरामदगी के लिए भी छापेमारी की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह लड़की हरियाणा की है जिसे ट्रेन में नशा सुंघाकर गायब कर दिया गया था. बिहार के अलग-अलग जिलों में लाकर उसे छिपाए रखने की बात भी चर्चे में है. इसी क्रम में जब फारबिसगंज रेड लाइट एरिया में लड़की को लाया गया तो पुलिस ने छापेमारी करके उसे बरामद किया है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read