OMG!
प्रेमी को 50 हजार रुपया देकर होने वाला पति पर चलवायी गोली, युवती समेत 5 गिरफ्तार - ARARIA FIRING CASE अररिया में युवक को गोली मारी जाने की घटना में हैरान करने वाला खुलासा हुआ. युवक की होने वाली पत्नी ने ही गोली चलवायी थी. अररिया: बिहार के अररिया में फायरिंग मामले में हैरान करने वाला खुलासा हुआ. दरअसल, बीते मंगलवाल को पलासी थानाक्षेत्र अंतर्गत सालगोड़ी मोड़ के समीप एक बंधन बैंककर्मी दीपक कुमार कुमार को अपराधियों ने गोली मार कर जख्मी कर दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन पांच आरोपी में एक युवती भी है जिससे दीपक कुमार की शादी तय हुई थी. होने वाली पत्नी ने चलवायी गोली: अररिया एसपी अमित रंजन ने इस मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि गोली चलवाने वाला कोई और नहीं बल्कि युवकी होनी वाली पत्न थी. पुलिस से पूछताछ में पता चला कि युवती का पहले से एक प्रेमी था. इसी बीच उसकी शादी दीपक कुमार से तय हो गयी. वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी. इसलिए अपने प्रेमी को 50 हजार रुपए का सुपारी देकर दीपक कुमार पर गोली चलवायी. तीन शूटर को किया हायर: एसपी ने बताया कि इस घटना को अंदाम देने के लिए युवती का प्रेमी मनोहर कुमार ने तीन अन्य अपराधियों को हायर किया था. इसमें अखिलेश यादव, सचिन यादव, और हसनपुर निवासी निरज कुमार विश्वास शामिल था. मंगलवार की शाम किशनगंज के कोचाधामन निवासी दीपक कुमार बाइक से पलासी से लौट रहा था. इसी दौरान सालगोड़ी मोड़ के समीप पहले से घात लगाए अपराधियों ने फायरिंग कर दी थी. आरोपी ने संलिप्ता स्वीकार की: इस घटना में दीपक कुमनार को पीठ में गोली लगी थी. गोली लगने के बाद वह घायल हो गया था. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस की दी थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया था. युवक की स्थिति अब ठीक है. एसपी ने बताया कि इस मामले में मोबाइल टावर के लोकेशन के आधार पर संदिग्ध की पहचान की गयी और युवती समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. सभी ने अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली है. "मंगलवार को दीपक कुमार पर गोली चलायी गयी थी. इस मामले में 5 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. इसमें एक युवती भी शामिल है जिसकी शादी दीपक से तय हुई थी. उसने घटना में संलिप्ता स्वीकार की है कि प्रेमी को 50 हजार रुपए देकर दीपक कुमार पर गोली चलवायी. इस कार्रवाई में 2 देसी पिस्टल, 2 मैगजीन, 4 कारतुस, 4 मोबाइल फोन और 30 हजार रुपये भी जब्त किया गया है." -अमित रंजन, एसपी, अररिया
Article Advertisement
Seemanchal
अररिया : OMG! प्रेमी को 50 हजार रुपया देकर होने वाला पति पर चलवायी गोली, युवती समेत 5 गिरफ्तार
OMG! प्रेमी को 50 हजार रुपया देकर होने वाला पति पर चलवायी गोली, युवती समेत 5 गिरफ्तार - ARARIA FIRING CASE अररिया में युवक को गोली मारी जाने की घटना में हैरान करने वाला खुलासा हुआ. युवक की होने वाली पत्नी ने ही गोली चलवायी थी. अररिया: बिहार के अररिया में फायरिंग मामले में हैरान करने वाला खुलासा हुआ.
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंता

Seemanchal
बिहार में बाढ़ के बीच फिर भारी बारिश का अलर्ट: 8 सितंबर को बिगड़ेगा मौसम, सीमांचल के 4 जिलों पर भी नजर

Seemanchal
कटिहार में बाढ़ की भयावह तस्वीर: घरों में कमर तक पानी, टीन की नाव पर जल रहा चूल्हा; गांव छोड़ रहे लोग

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
