कस्टम इंस्पेक्टर ने ठग लिए 40 लाख रुपये!
पत्नी ने ही लगाया धोखाधड़ी का आरोप - ARARIA DOMESTIC VIOLENCE अररिया में धोखाधड़ी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. कस्टम इंस्पेक्टर पर 40 लाख ठगी का आरोप उसी की पत्नी ने लगाया है. अररिया: बिहार के अररिया में घरेलू हिंसा मामले में एक महिला ने फारबिसगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने अपने कस्टम अधिकारी पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. इन आरोपों में सबसे बड़ा आरोप 40 लाख रुपए धोखाधड़ी का है. इसके साथ शारीरिक प्रताड़ना, जानलेवा हमला सहित कई गंभीर आरोप हैं, जिसकी छानबीन पुलिस कर रही है. "पीड़िता के द्वारा आवेदन मिला है. प्राथमिक दर्ज कर ली गयी है. पीड़िता के द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी." -राघवेंद्र कुमार, फारबिसगंज थानाध्यक्ष महिला द्वारा दिया गया आवेदन (ETV Bharat) पटना कस्टम इंस्पेक्टर है पति: पीड़िता फारबिसगंज के रामपुर दक्षिण वार्ड-1 की रहने वाली है बुशरा खातून है. इसका पति मो. शहवाज आलम पटना कस्टम विभाग में इंस्पेक्टर है. पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसका पति अपने माता-पिता और बहनोई के कहने पर पटना के पाटलीपुत्र में जमीन खरीदने का प्लान बनाया. 40 लाख धोखाधड़ी का आरोप: बुशरा खातून ने बताया कि उसका पति उसे कहा कि शादी का जेबरात बेचकर और अपने पिता से रुपया लाकर दो ताकि वह जमीन तेरे नाम पर रजिस्ट्री करा देंगे. महिला पति की बात सुनकर जेबरात बेचकर 25,00,000 और पिता से 15,00,000 ली. कुल 40 लाख पति और सास को दे दी. जमीन रजिस्ट्री को लेकर विवाद: महिला के अनुसार उसके ससुर ने कहा कि रुपए जमीन बिक्रेता को देने के दो दिन बाद उसके नाम से रजिस्ट्री हो जाएगा. महिला ने बताया कि अब जब रजिस्ट्री की बात करती है तो उसे मानसिक और शारिरीक कष्ट दिया जाता है और जान मारने की नियत से मारपीट की जाती है. जहर पिलाने का आरोप: उसने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाया है. कहा कि पूर्व में पति अपने माता-पिता और बहनोई के कहने पर पानी में जहर डाल कर पिला दिया था. तबीयत बिगड़ने पर स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज कराया गया. इस संबंध में गांव में पंचायती भी लगी लेकिन पति अपने आप को कष्टम इन्सपेक्टर होने का भय दिखाकर फैसला मानने से इनकार कर दिया. "पूर्व में ससुर और सास ने गांव में ही एनएच 27 के बगल वाली जमीन दिलाने की बात बोल कर रुपया ठग लिए थे. दोनों जगह की जमीन मेरी सास अमना खातून के नाम से निबंधित केवाला करा दिया गया है." -बुशरा खातून, पीड़िता जिंदा जलाने का आरोप: महिला ने 31 जनवरी को पति के कहने पर ससुराल वालों के द्वारा मारपीट और हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है. कहा कि बाइक से पेट्रोल निकाल कर मुझे जलाने का प्रयास किया है. इस मामले में पति सहित ससुर निवासउद्दीन, सास अमना खातून, नन्दोसी मो० अफरोज आलम,, नन्दोसी का पुत्र मो० शम्श रजा उर्फ बड़कू को आरोपी बनाया है.
Article Advertisement
Seemanchal
कस्टम इंस्पेक्टर ने ठग लिए 40 लाख रुपये! पत्नी ने ही लगाया धोखाधड़ी का आरोप - ARARIA DOMESTIC VIOLENCE
कस्टम इंस्पेक्टर ने ठग लिए 40 लाख रुपये! पत्नी ने ही लगाया धोखाधड़ी का आरोप - ARARIA DOMESTIC VIOLENCE अररिया में धोखाधड़ी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. कस्टम इंस्पेक्टर पर 40 लाख ठगी का आरोप उसी की पत्नी ने लगाया है. अररिया: बिहार के अररिया में घरेलू हिंसा मामले में एक महिला ने फारबिसगंज थ
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंता

Seemanchal
बिहार में बाढ़ के बीच फिर भारी बारिश का अलर्ट: 8 सितंबर को बिगड़ेगा मौसम, सीमांचल के 4 जिलों पर भी नजर

Seemanchal
कटिहार में बाढ़ की भयावह तस्वीर: घरों में कमर तक पानी, टीन की नाव पर जल रहा चूल्हा; गांव छोड़ रहे लोग

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
