बिहार व केंद्र की सरकार दलित व अकलियत विरोधी है : पशुपति पारस रविवार को रानीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित कलावती छात्रावास में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति का महासम्मेलन आयोजित किया गया. परवाहा (अररिया). रविवार को रानीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित कलावती छात्रावास में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति का महासम्मेलन आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रयाग पासवान ने की. इस कार्यकर्ता महासम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सह राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने कहा कि बिहार की वर्तमान सरकार गरीबों के लिये कुछ भी नहीं किया है. 20 वर्ष मुख्यमंत्री रहने के बाद भी बिहार को बीमारु राज्य बनाकर छोड़ दिया है. बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज यह सवाल कर रही है कि 20 वर्ष में बेरोजगारी खत्म नहीं हुआ, प्राथमिक उपस्वास्थ केंद्र में डॉक्टर नहीं हैं, बिना रिश्वत का कोई काम नहीं हो रहा है. उन्होंने नीतीश कुमार का मानसिक संतुलन ठीक नहीं होने की बात कही. साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर मेडिकल बोर्ड के गठन की मांग की. मेडिकल बोर्ड में उनकी मानसिक स्थिति खराब होने की बात सामने आने पर उसे मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग बिहार की जनता से किया है. चिराग पासवान पर भी जमकर बरसे. प्रिंस राज ने चिराग पासवान को घटिया मानसिकता व गरीब अकलियत विरोधी बताया, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि बिहार की डबल इंजन की सरकार हर मामले में विफल है. साथ ही केंद्र की मोदी सरकार भी गरीब, अकलियत, दलित, महादलित विरोधी है. उन्होंने शराबबंदी कानून में संशोधन की मांग की. साथ ही बिहार से एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकने की बात मौजूद लोगों से कही. वहीं रानीगंज निवासी रंधीर पासवान, कालो पासवान ने रालोजपा की सदस्यता ग्रहण किया. मौके पर राजकुमार पासवान, गगन झा, महताब आलम, शक्ति माधव, अशोक पासवान, अब्दुल कलाम आदि ने भी संबोधित किया. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मां खड्गेश्वरी महाकाली की पूजा कर देश के सुख-समृद्धि की कामना की अररिया. पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने चैती नवरात्र के मौके पर रविवार को विश्व प्रसिद्ध खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर पहुंचकर मां काली की पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने मां खड्गेश्वरी महाकाली व बाबा खड्गेश्वरनाथ महादेव को जलाभिषेक कर देश की सुख समृद्धि की कामना किये. वहीं मां खड्गेश्वरी के साधक नानू बाबा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस को माला व चुनरी देकर आशीर्वाद दिये, उनके साथ दर्जनों राजनीति से जुड़े लोग मौजूद थे. पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री पारस ने कहा कि मां खड्गेश्वरी महाकाली व नानू बाबा का दर्शन कर जीवन धन्य हो गया. नानू बाबा जैसे साधक का दर्शन कर आज धन्य हो गये. मौका मिला तो फिर दर्शन व पूजा करने आयेंगे.
Article Advertisement
Seemanchal
बिहार व केंद्र की सरकार दलित व अकलियत विरोधी है : पशुपति पारस
बिहार व केंद्र की सरकार दलित व अकलियत विरोधी है : पशुपति पारस रविवार को रानीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित कलावती छात्रावास में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति का महासम्मेलन आयोजित किया गया. परवाहा (अररिया). रविवार को रानीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित कलावती छात्रावास में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति का महासम्मेलन आयो

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंता

Seemanchal
बिहार में बाढ़ के बीच फिर भारी बारिश का अलर्ट: 8 सितंबर को बिगड़ेगा मौसम, सीमांचल के 4 जिलों पर भी नजर

Seemanchal
कटिहार में बाढ़ की भयावह तस्वीर: घरों में कमर तक पानी, टीन की नाव पर जल रहा चूल्हा; गांव छोड़ रहे लोग

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
