अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत नेपाल सीमा पर बैद्यनाथपुर में एक सप्ताह से जारी आन्दोलन स्थगितनेपाल से तस्करी कर लाई जा रही शराब पकड़ी: SSB और पुलिस ने गन्ने के खेत में नाका लगाकर 90 बोतल जब्त की नेपाल...'नीतीश कुमार के लिए पाप धोने का समय आ गया', भाई वीरेंद्र बोले- BJP से अलग होकर महागठबंधर की सरकार बनाएंघर बनाने के लिए मिलेगा प्लॉट, 15 से 30 दिन में जमीन नहीं मिली तो ₹1 लाख देगी बिहार सरकारभाई वीरेंद्र के ऑफर को नहीं मिला जेडीयू से भाव, अब निशांत को सीएम बनाने के सवाल पर भी बोलेब‍िहार बॉर्डर पर पकड़ी गई 'अमेरिकी मेम' का सच आया सामने! नेपाल के प्रेमी से शादी के लिए खरीदारी करने आई थी भारतभारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सामान855 किलो यूरिया और 48 लीटर रेडबुल जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सा...बिहार बोर्ड 2027: मैट्रिक-इंटर के छात्रों को राहत, आवेदन की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ी'ठाकुर का कुआं' के बाद 'तालाब का पानी', बिहार में सियासी घमासान के बीच जीतन राम मांझी ने फेंकी अजब गोटीBihar Weather Tomorrow: बिहार में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट, 17 सितंबर को इन 32 जिलों में खतराभारत नेपाल सीमा पर बैद्यनाथपुर में एक सप्ताह से जारी आन्दोलन स्थगितनेपाल से तस्करी कर लाई जा रही शराब पकड़ी: SSB और पुलिस ने गन्ने के खेत में नाका लगाकर 90 बोतल जब्त की नेपाल...'नीतीश कुमार के लिए पाप धोने का समय आ गया', भाई वीरेंद्र बोले- BJP से अलग होकर महागठबंधर की सरकार बनाएंघर बनाने के लिए मिलेगा प्लॉट, 15 से 30 दिन में जमीन नहीं मिली तो ₹1 लाख देगी बिहार सरकारभाई वीरेंद्र के ऑफर को नहीं मिला जेडीयू से भाव, अब निशांत को सीएम बनाने के सवाल पर भी बोलेब‍िहार बॉर्डर पर पकड़ी गई 'अमेरिकी मेम' का सच आया सामने! नेपाल के प्रेमी से शादी के लिए खरीदारी करने आई थी भारतभारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सामान855 किलो यूरिया और 48 लीटर रेडबुल जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग को सौंपा जाएगा सा...बिहार बोर्ड 2027: मैट्रिक-इंटर के छात्रों को राहत, आवेदन की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ी'ठाकुर का कुआं' के बाद 'तालाब का पानी', बिहार में सियासी घमासान के बीच जीतन राम मांझी ने फेंकी अजब गोटीBihar Weather Tomorrow: बिहार में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट, 17 सितंबर को इन 32 जिलों में खतरा

Article Advertisement

Politics

जिद पर अड़ा गहलोत कैंप, खड़गे-माकन की नहीं मानी बात; राजस्थान में अब क्या होगा?

जिद पर अड़ा गहलोत कैंप, खड़गे-माकन की नहीं मानी बात; राजस्थान में अब क्या होगा? राजस्थान में गहलोत-पायलट गुट में सियासी खींचतान जारी है। गहलोत समर्थक विधायकों की पार्टी प्रभारी अजय माकन संग देर रात वार्ता विफल हो गई है। गहलोत कैंप के करीब 92 विधायकों ने दे रात विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी को अपना इस्ती

जिद पर अड़ा गहलोत कैंप, खड़गे-माकन की नहीं मानी बात; राजस्थान में अब क्या होगा?

Article Advertisement

जिद पर अड़ा गहलोत कैंप, खड़गे-माकन की नहीं मानी बात; राजस्थान में अब क्या होगा? राजस्थान में गहलोत-पायलट गुट में सियासी खींचतान जारी है। गहलोत समर्थक विधायकों की पार्टी प्रभारी अजय माकन संग देर रात वार्ता विफल हो गई है। गहलोत कैंप के करीब 92 विधायकों ने दे रात विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद सोनिया गांधी के निर्देशों के बाद अजय माकन ने देर रात गहलोत कैंप के नेताओं महेश जोशी, प्रताप सिंह खाचरियावास, धर्मेद्र राठौड़ और महेश जोशी से वार्ता की। लेकिन देर रात वार्ता बेनतीजा रही। गहलोत कैंप के विधायकों ने साफ कह दिया कि हमें पायलट मंजूर नहीं है। वार्ता के बाद अजय माकन ने संकेत दिए कि अब विधायक दल की बैठक कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के बाद ही बुलाई जाएगी। इससे पहले राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने कहा था कि वे सिर्फ शक्ति प्रदर्शन देखने के लिए जयपुर नहीं आए हैं, बल्कि एक एक विधायक से फीडबैक लेने के बाद दिल्ली तक बात पहुंचाएंगे। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी ने पर्यवेक्षकों को रात में एक-एक विधायकों से बात करने को कहा था। मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने माकन से वार्ता के बाद कहा कि राहुल गांधी के लिए जान दे सकते हैं लेकिन सीएम का चुनाव विधायकों की मंजूरी से ही होगा। जिन 102 विधायकों ने सरकार बचाई उनमें से कोई भी बने। हमें मंजूर होगा। खाचरियावास ने दावा किया कि 92 विधायक हमारे साथ है। इससे पहले रविवार को यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के आवास पर गहलोत कैंप के विधायकों की बैठक हुई। बैठक के बाद सभी विधायक स्पीकर सीपी जोशी के आवास पर पहुंचे और अपने इस्तीफे सौंप दिए। गहलोत कैंप के विधायकों ने सचिन पायलट को सीएम बनाने का खुलकर विरोध किया। एक लाइन का प्रस्ताव नहीं मानेंगे इस मामले में मंत्री महेश जोशी, प्रताप सिंह खाचरियावास, शांति धारीवाल और संयम लोढ़ा ने साफ कर दिया है कि वे एक लाइन का प्रस्ताव मानने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने दोनों पर्यवेक्षकों अजय माकन और मल्लिका अर्जुन खड़गे को एक लाइन का प्रस्ताव मानने से इनकार कर दिया है। आपको बता दें सीएम गहलोत ने कहा कि पार्टी आलाकमान का एक लाइन का प्रस्ताव आएगा। जिससे मानना होगा।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read