Anil Firojiya Weight Loss: नितिन गडकरी के चैलेंज पर भाजपा सांसद ने घटाया 32 किलो वजन, हर kg पर था 1000 करोड़ का वादा; मिले 2300 करोड़ मध्य प्रदेश के उज्जैन से बीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए 32 किलो वजन कम कर लिया है।
उन्हें केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने प्रति किलो वजन घटाने पर क्षेत्र के विकास के लिए एक हजार करोड़ रुपए देने का वादा किया था।
बीजेपी सांसद फिरोजिया ने कहा, 'मैंने चुनौती को स्वीकार किया और लगभग 32 किलो वजन कम कर लिया है।' जून में केंद्रीय मंत्री, गडकरी ने मंच पर सांसद से वादा किया था कि वह उन्हें प्रत्येक किलो वजन घटाने पर विकास कार्यों के लिए 1000 करोड़ रुपए देंगे।
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए फिरोजिया ने कहा था, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'फिट इंडिया' आंदोलन की शुरुआत की है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंच पर मुझसे कहा था कि मुझे उज्जैन के विकास कार्यों के लिए, प्रति किलो वजन घटाने पर 1,000 करोड़ मिलेंगे।
मैंने इसे चुनौति के तौर पर लिया और अबतक 15 किलो वजन कम कर लिया है।
मैं वजन को अभी और कम करूंगा और उनसे वादे के अनुसार धन जारी करने का अनुरोध करूंगा।' बीजेपी सांसद ने कहा कि उन्होंने वजन घटाने के लिए सख्त डाइट चार्ट का पालन किया है।
अपनी फिटनेस के बारे में बताते हुए फिरोजिया ने कहा, 'मैं सुबह 5.30 बजे उठता हूं और फिर मॉर्निंग वॉक पर जाता हूं।
मेरी सुबह की कसरत में दौड़ना, व्यायाम और योग शामिल हैं।
मैं आयुर्वेदिक डाइट चार्ट फॉलो करता हूं।
मैं हल्का नाश्ता करता हूं।
दोपहर और रात के खाने में मैं सलाद, एक कटोरी हरी सब्जियां और मिश्रित अनाज से बनी एक रोटी खाता हूं।
कभी-कभी बीच-बीच में मैं गाजर का सूप या ड्राई फ्रूट्स भी लेता हूं।' सोमवार को एएनआई से बात करते हुए, अनिल फिरोजिया ने कहा कि उन्होंने चुनौती स्वीकार करते हुए लगभग 32 किलो वजन कम कर लिया है।
उन्होंने कहा, 'मैंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और उन्हें वजन कम करने के बारे में बताया।
वे इसके बारे में जानकर बहुत खुश हुए।
जैसा कि वादा किया गया था, उन्होंने क्षेत्र के लिए 2,300 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी दी है।' इस साल फरवरी में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उज्जैन में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा था, मैंने फिरोजिया जी के सामने धन आवंटित करने के लिए एक शर्त रखी है।
कभी मेरा वजन 135 किलो से ज्यादा हुआ करता था।
लेकिन अब यह 93 किलो है।
मैंने उन्हें अपनी पुरानी तस्वीर दिखाई।
उस फोटो में मुझे पहचानना मुश्किल था।
मैं इन्हें प्रति किलो वजन घटाने पर 1,000 करोड़ रुपए आवंटित करूंगा।
Article Advertisement
Politics
Anil Firojiya Weight Loss: नितिन गडकरी के चैलेंज पर भाजपा सांसद ने घटाया 32 किलो वजन, हर kg पर था 1000 करोड़ का वादा; मिले 2300 करोड़
Anil Firojiya Weight Loss: नितिन गडकरी के चैलेंज पर भाजपा सांसद ने घटाया 32 किलो वजन, हर kg पर था 1000 करोड़ का वादा; मिले 2300 करोड़ मध्य प्रदेश के उज्जैन से बीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए 32 किलो वजन कम कर लिया है। उन्हें केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
