अमेरिका ने अफगानिस्तान में 20वर्ष पुराना अपना युद्ध समाप्त किया वाशिंगटन,31 अगस्त (भाषा) अफगानिस्तान से अमेरिका की निकासी की 31 अगस्त की समयसीमा पूरी होने से कुछ घंटे पहले अमेरिकी सेना के अंतिम विमान ने हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी और इसी के साथ अमेरिका ने 20 वर्ष पुराने अपने युद्ध के समाप्त होने की घोषणा की।
अमेरिकी मध्य कमान के कमांडर जनरल फ्रैंक मैकेन्जी ने ऑनलाइन आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘ मैं अफगानिस्तान से निकलने और अमेरिकी नागरिकों,दूसरे देशों के नागरिकों और अफगानिस्तान के कुछ अहम लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान पूरा होने की घोषणा करता हूं।’’ उन्होंने कहा,‘‘ अमेरिकी सेवा का प्रत्येक सदस्य अब अफगानिस्तान से बाहर है।’’ साथ ही उन्होंने अमेरिका के सबसे लंबे चले युद्ध के समाप्त होने की घोषणा की।
अमेरिका की अफगानिस्तान से वापसी सितंबर 9/11के हमले के 20वर्ष पूरे होने से कुछ वक्त पहले हुई है।
इस हमले में आतंकवादी संगठन अलकायदा के आतंकवादियों ने न्यूयॉर्क में ट्विन टावर को उड़ा दिया था।
इस हमले के बाद अमेरिकी सैनिक तालिबान के शासन को उखाड़ फेंकने के लिए अफगानिस्तान की सरजमीं पर उतरे,जिसने अलकायदा के सरगनाओं को सुरक्षित पनाहगाहें मुहैया कराई थीं।
अमेरिकी बलों की वापसी के बाद अब अफगानिस्तान में तालिबान का शासन है और उन्होंने अमेरिका की वापसी का स्वागत किया है।
तालिबान ने ट्वीट किया,‘‘ हमारे सभी देशवासियों, प्यारे देश और मुजाहिदीन को बधाई।
आज सभी विदेशी बल हमारी पवित्र सरजमीं से चले गए।’’ वहीं अफगानिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष राजदूत ज़लमय खलीलजाद ने ट्वीट किया,‘‘ अफगानिस्तान में हमारा युद्ध समाप्त हुआ।
हमारे बहादुर सैनिकों, नौसैनिकों,मरीन और वायुसैनिकों ने बेहतरीन सेवाएं दीं और अनेक कुर्बानियां दीं।
उनके प्रति हम सम्मान और आदर व्यक्त करते हैं।’’ खलीलजाद ने कहा,‘‘ हमारी सेना और हमारे सहयोगी जो हमारे साथ खड़े रहे ,उनकी निकासी के साथ अब अफगान के पास निर्णय लेने के पल हैं।
उनके देश का भविष्य अब उनके हाथों में है।
वे अपना रास्ता पूरी संप्रभुता के साथ चुनेंगे।’’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा,‘‘ अब तालिबान की परीक्षा की घड़ी है।
क्या वे अपने देश को सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर ले जा सकते हैं जहां उनके सारे नागरिक,पुरुष और महिलाओं को तरक्की करने का मौका मिले ?
क्या अफगानिस्तान अपनी विविध संस्कृति,इतिहास और परंपराओं की ताकत तथा खूबसूरती को दुनिया के सामने दिखा पाएगा?’’
Article Advertisement
World
अमेरिका ने अफगानिस्तान में 20वर्ष पुराना अपना युद्ध समाप्त किया
अमेरिका ने अफगानिस्तान में 20वर्ष पुराना अपना युद्ध समाप्त किया वाशिंगटन,31 अगस्त (भाषा) अफगानिस्तान से अमेरिका की निकासी की 31 अगस्त की समयसीमा पूरी होने से कुछ घंटे पहले अमेरिकी सेना के अंतिम विमान ने हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी और इसी के साथ अमेरिका ने 20 वर्ष पुराने अपने युद

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
भारत का तेल आयात बिल 48 प्रतिशत बढ़कर 75 अरब डॉलर के करीब, महंगे कच्चे तेल का आम आदमी पर क्या असर

World
भारत-न्यूजीलैंड Free Trade Agreement 20 अक्टूबर से लागू, भारतीय कारोबार और निर्यात को क्या मिलेगा फायदा

World
कच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता है

Bihar
जमुई मामले में बड़ा अपडेट: राष्ट्रीय महिला आयोग ने DGP से मांगी रिपोर्ट, वीडियो वायरल करने वालों पर भी कार्रवाई के निर्देश

Seemanchal
किशनगंज में स्कूल-कॉलेज के आसपास मनचलों पर पुलिस की नजर, छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15142 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15142 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
