अमेरिका ने पिछले 24 घंटे में काबुल से करीब 2,000 लोगों को बाहर निकाला वाशिंगटन, 29 अगस्त (भाषा) अफगानिस्तान में अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अभियान की समाप्ति की उल्टी गिनती शुरू हो जाने के बीच अमेरिका ने पिछले 24 घंटे में काबुल हवाईअड्डे से करीब 2,000 लोगों को बाहर निकाला है।
व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी।
व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिका ने 14 अगस्त से अब तक काबुल स्थित हामिद करजई हवाई अड्डे से लगभग 1,13,500 लोगों को निकाला है या निकालने में सहायता की है।
अमेरिका ने जुलाई के अंत से करीब 1,19,000 लोगों को स्थानांतरित किया है।
व्हाइट हाउस ने शनिवार को कहा, ‘‘28 अगस्त को तड़के तीन बजे (ईटीडी यानी पूर्वी मानक समयानुसार) से 28 अगस्त अपराह्न तीन बजे (ईटीडी) तक करीब 2,000 लोगों को काबुल से निकाला गया।
यह काम करीब 1,400 लोगों को अफगानिस्तान से बाहर निकालने वाली 11 अमेरिकी सैन्य उड़ानों और 600 लोगों को निकालने वाली सहयोगी देशों की सात उड़ानों की मदद से किया गया।’’ ‘आर्मी ऑपरेशनल टेस्ट कमांड’ के मेजर जनरल हैंक टेलर ने कहा, ‘‘अब लोगों की एक बड़ी संख्या उन पुरुषों और महिलाओं की वीरता के कारण सुरक्षित है, जो अमेरिकियों और कमजोर अफगान नागरिकों को काबुल से बाहर निकालने के लिए हर दिन अपनी जान की बाजी लगा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, “हम काबुल से और अमेरिकी नागरिकों एवं कमजोर अफगानों को निकाल रहे हैं।
काबुल हवाईअड्डे पर लगभग 1,400 व्यक्तियों की जांच की गई हैं, जो आज उड़ान भरेंगे।’’ अमेरिकी सेना की 32 उड़ानों (27 सी-17 विमान और पांच सी-130 विमान) से शुक्रवार को लगभग चार हजार लोगों को और सहयोगी देशों की 34 उड़ानों के जरिये 2,800 लोगों को निकाला गया।
टेलर ने कहा, ‘‘आज मैं यह अद्यतन जानकारी दे सकता हूं कि कुल 1,17,000 से अधिक लोगों को बाहर निकाला गया है, जिनमें से बड़ी संख्या में अफगान नागरिक हैं।
इनमें से कुल करीब 5,400 अमेरिकी नागरिक हैं।’’ अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमें इस बात की पुष्ट जानकारी मिली है कि कम से कम 5,400 या संभवत: इससे अधिक अमेरिकियों को 14 अगस्त के बाद से अफगानिस्तान से सुरक्षित निकाल लिया गया है।
इनमें अंतिम दिन निकाले गए करीब 300 अमेरिकी भी शामिल हैं।’’ प्रवक्ता ने बताया कि इस समय करीब 350 अमेरिकियों ने अमेरिका को बताया है कि वे अफगानिस्तान से निकलना चाहते हैं।
Article Advertisement
World
अमेरिका ने पिछले 24 घंटे में काबुल से करीब 2,000 लोगों को बाहर निकाला
अमेरिका ने पिछले 24 घंटे में काबुल से करीब 2,000 लोगों को बाहर निकाला वाशिंगटन, 29 अगस्त (भाषा) अफगानिस्तान में अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अभियान की समाप्ति की उल्टी गिनती शुरू हो जाने के बीच अमेरिका ने पिछले 24 घंटे में काबुल हवाईअड्डे से करीब 2,000 लोगों को बाहर निकाला है। व्हाइट हाउस ने यह जानकार

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
भारत का तेल आयात बिल 48 प्रतिशत बढ़कर 75 अरब डॉलर के करीब, महंगे कच्चे तेल का आम आदमी पर क्या असर

World
भारत-न्यूजीलैंड Free Trade Agreement 20 अक्टूबर से लागू, भारतीय कारोबार और निर्यात को क्या मिलेगा फायदा

World
कच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता है

Bihar
जमुई मामले में बड़ा अपडेट: राष्ट्रीय महिला आयोग ने DGP से मांगी रिपोर्ट, वीडियो वायरल करने वालों पर भी कार्रवाई के निर्देश

Seemanchal
किशनगंज में स्कूल-कॉलेज के आसपास मनचलों पर पुलिस की नजर, छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15142 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15142 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
