अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनातबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में आज आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की राहत राशि होगी ट्रांसफरLakhimpur Khiri News: भारत-नेपाल सीमा पर 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तारसोनभद्र का 25 हजार का इनामी NDPS आरोपी बिहार से गिरफ्तार, भागलपुर में छिपा था मुकेश साहबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रीता वर्मा संभालेंगी डीजीपी की कमान, हरजोत कौर बनी बीपीएससी चेयरमैनKishanganj News: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्तनेपाल के प्रेमी से मिलने भूटान होकर भारत पहुंची अमेरिका की युवती; बिहार बॉर्डर पर SSB ने रोका, पूछा- वीजा कहां है?Delhi News: बिहार के छपरा के ध्यानार्थ : श्रमिक की 21वीं मंजिल से गिरकर मौतकरोड़ों में खेलने वाली चाची 420 गिरफ्तार, मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाईबिहार में UCC पर सियासत तेज: RJD का नीतीश को सरकार बनाने का ऑफर, BJP से चिराग का रुख अलग, 'हम' का समर्थनसीतामढ़ी में 50 लाख की विदेशी पशु वैक्सीन जब्त: नीदरलैंड और अमेरिका के बने 1435 टीके बरामद, एक गिरफ्तारबाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनातबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में आज आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की राहत राशि होगी ट्रांसफरLakhimpur Khiri News: भारत-नेपाल सीमा पर 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तारसोनभद्र का 25 हजार का इनामी NDPS आरोपी बिहार से गिरफ्तार, भागलपुर में छिपा था मुकेश साहबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रीता वर्मा संभालेंगी डीजीपी की कमान, हरजोत कौर बनी बीपीएससी चेयरमैनKishanganj News: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्तनेपाल के प्रेमी से मिलने भूटान होकर भारत पहुंची अमेरिका की युवती; बिहार बॉर्डर पर SSB ने रोका, पूछा- वीजा कहां है?Delhi News: बिहार के छपरा के ध्यानार्थ : श्रमिक की 21वीं मंजिल से गिरकर मौतकरोड़ों में खेलने वाली चाची 420 गिरफ्तार, मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाईबिहार में UCC पर सियासत तेज: RJD का नीतीश को सरकार बनाने का ऑफर, BJP से चिराग का रुख अलग, 'हम' का समर्थनसीतामढ़ी में 50 लाख की विदेशी पशु वैक्सीन जब्त: नीदरलैंड और अमेरिका के बने 1435 टीके बरामद, एक गिरफ्तार

Article Advertisement

Entertainment

Akanksha Dubey ने बॉयफ्रेंड की वजह से दी जान? अब छिपा क्यों फिर रहा है समर सिंह?

आकांक्षा दुबे की आत्महत्या ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री खासतौर पर एक्ट्रेस से जुड़े लोगों को गहरा झटका दिया है. पहले अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी और अब आकांक्षा को इंडस्ट्री में लाने वाले प्रोड्यूसर यश कुमार ने आकांक्षा को लेकर अपना दिल हल्का किया. उन्होंने एक वीडियो शेयर कर आकांक्षा से जुड

Akanksha Dubey ने बॉयफ्रेंड की वजह से दी जान? अब छिपा क्यों फिर रहा है समर सिंह?

Article Advertisement

आकांक्षा दुबे की आत्महत्या ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री खासतौर पर एक्ट्रेस से जुड़े लोगों को गहरा झटका दिया है. पहले अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी और अब आकांक्षा को इंडस्ट्री में लाने वाले प्रोड्यूसर यश कुमार ने आकांक्षा को लेकर अपना दिल हल्का किया. उन्होंने एक वीडियो शेयर कर आकांक्षा से जुड़ी अपनी यादें शेयर की. उन्होंने बताया कि बतौर प्रोड्यूसर उनकी पहली फिल्म 'कमस पैदा करने वाले की -2' में उन्होंने आकांक्षा को कास्ट किया था. यह आकांक्षा की भी पहली फिल्म थी. उन्होंने आकांक्षा में काम को लेकर एक अलग ही एक्साइटमेंट देखी थी. उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि आकांक्षा इस तरह का कोई कदम उठा लेंगी. वीडियो शेयर करते हुए यश ने लिखा, RIP आकांक्षा दुबे, जो भी हुआ गलत हुआ बेटा, जहां रहना खुश रहना अब. 2 महीने पहले ढूंढ रही थीं काम यश ने बताया कि आकांक्षा दो महीने पहले उनकी फिल्म के सेट पर मिलने आई थीं. आकांक्षा उनसे काम मांग रही थीं. उन्होंने कहा, अभी 2 महीने पहले ही तो तुम मुझसे मिलने मेरे फिल्म के सेट पर आई थीं. मुझे बोली कि सर मुझे काम चाहिए...मैं एल्बम इंडस्ट्री से काफी परेशान आ चुकी हूं और बहुत तकलीफ में हूं. तब बेटा मैंने तुमसे कहा था मैं ज्यादा तो नहीं लेकिन 3 से 4 फिल्मों में तुम्हें जरूर काम दूंगा. अब मैं 2 महीने बाद यह क्या देख रहा हूं कि तुम हमारे बीच में नहीं हो क्यों? ऐसी क्या तकलीफ हो जाती है यार..? पता है तुम बहुत परेशान थी लेकिन इतना परेशान हो जाना कि खुद को खत्म कर लेना यह अच्छा नहीं है बेटा. हम मंच पर आते हैं तो बोलते हैं भोजपुरी इंडस्ट्री एक है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है.   समर सिंह से कर ली थी शादी! यश ने बताया कि वह अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और जैसे ही उन्हें यह दुखद खबर मिली तो वह खुद को संभाल नहीं पाए. मेरी पत्नी भी वहां मौजूद थी. मैं, मेरी पत्नी और सेट पर मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं. उन्होंने कहा, हां...हम सभी जानते हैं कि वह समर सिंह को डेट कर रही थी लेकिन मैं नहीं इस घटना के पीछे की सच्चाई नहीं जानते. वे कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे या शायद शादी भी कर ली, मुझे नहीं पता. शायद कुछ हुआ है इसलिए समर का फोन बंद है. समर और उसकी पूरी टीम का फोन बंद है. मैं केवल इतना कहना चाहता हूं कि इस तरह हमें अलविदा कहकर आपने बहुत गलत काम किया, आकांक्षा.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read