अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
नेपाल से गांजा लेकर भारत आ रहा युवक गिरफ्तारकस्तूरबा गांधी स्कूल में लटकी मिली 9वीं की छात्रा, छुट्टियों से हॉस्टल लौटते ही सुसाइडBalrampur News: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी ने की पैदल गश्तजोधपुर में बिहार के मार्शल आर्ट खिलाड़ी दिखाएंगे दम10,000 औद्योगिक इकाइयों की बिहार में स्थापना, CM, सांसदों और मंत्रियों ने बाढ़ राहत के लिए दिया एक महीने का वेतननेपाल एपीएफ ने भारत-नेपाल सीमा पर वॉलीबॉल मैच जीता: एसएसबी को 2-1 से हराया, दोनों देशों के सुरक्षा बलों में...नेपाली नागरिक गांजा लेकर भारत में घुसा, एसएसबी ने दबोचा: एक किलो नशीला पदार्थ और साइकिल जब्तअनंत सिंह क्या करेंगे... ये हमारा विषय नहीं! प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव के जन सुराज उम्मीदवारों पर लिया फाइनल स्टैंडबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारभारत-नेपाल सीमा पर नशे के खिलाफ सख्त अभियानबिहार में 10 हजार उद्योग लगेंगे, 12 लाख प्रवासियों को वापस लाएगी सरकार; सम्राट चौधरी का ऐलाननेपाल से गांजा लेकर भारत आ रहा युवक गिरफ्तारकस्तूरबा गांधी स्कूल में लटकी मिली 9वीं की छात्रा, छुट्टियों से हॉस्टल लौटते ही सुसाइडBalrampur News: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी ने की पैदल गश्तजोधपुर में बिहार के मार्शल आर्ट खिलाड़ी दिखाएंगे दम10,000 औद्योगिक इकाइयों की बिहार में स्थापना, CM, सांसदों और मंत्रियों ने बाढ़ राहत के लिए दिया एक महीने का वेतननेपाल एपीएफ ने भारत-नेपाल सीमा पर वॉलीबॉल मैच जीता: एसएसबी को 2-1 से हराया, दोनों देशों के सुरक्षा बलों में...नेपाली नागरिक गांजा लेकर भारत में घुसा, एसएसबी ने दबोचा: एक किलो नशीला पदार्थ और साइकिल जब्तअनंत सिंह क्या करेंगे... ये हमारा विषय नहीं! प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव के जन सुराज उम्मीदवारों पर लिया फाइनल स्टैंडबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारभारत-नेपाल सीमा पर नशे के खिलाफ सख्त अभियानबिहार में 10 हजार उद्योग लगेंगे, 12 लाख प्रवासियों को वापस लाएगी सरकार; सम्राट चौधरी का ऐलान

Article Advertisement

Politics

वायुसेना हेलीकॉप्टर हादसा: राजनाथ को जांच दल के निष्कर्षों से अवगत कराया गया

वायुसेना हेलीकॉप्टर हादसा: राजनाथ को जांच दल के निष्कर्षों से अवगत कराया गया दिल्ली, पांच जनवरी (भाषा) भारतीय वायु सेना ने आठ दिसंबर को हुए हेलीकॉप्टर हादसे की, तीनों सेनाओं द्वारा की गई जांच के निष्कर्षों से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बुधवार को अवगत कराया। इस घटनाक्रम से अवगत अधिकारियों ने यह जानक

वायुसेना हेलीकॉप्टर हादसा: राजनाथ को जांच दल के निष्कर्षों से अवगत कराया गया

Article Advertisement

वायुसेना हेलीकॉप्टर हादसा: राजनाथ को जांच दल के निष्कर्षों से अवगत कराया गया दिल्ली, पांच जनवरी (भाषा) भारतीय वायु सेना ने आठ दिसंबर को हुए हेलीकॉप्टर हादसे की, तीनों सेनाओं द्वारा की गई जांच के निष्कर्षों से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बुधवार को अवगत कराया। इस घटनाक्रम से अवगत अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस हेलीकॉप्टर हादसे में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत और 13 अन्य की मौत हो गई थी। इस घटनाक्रम से अवगत अधिकारियों ने बताया कि जांच दल ने रूस में बने एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के संबंध में अपनी जांच पूरी कर ली है। इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर में किसी तकनीकी खामी के कारण यह हादसा नहीं हुआ था, लेकिन इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह ने इस हादसे की ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ का नेतृत्व किया है। तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हुई इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले 14 लोगों में जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका, उनके रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर एल एस लिद्दर, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के स्टाफ ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह और ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह शामिल थे। ऐसा बताया जा रहा है कि पुलिस दल ने मानवीय त्रुटि या हेलीकॉप्टर के उतरने की तैयारी करते समय चालक दल के सदस्य के ध्यान भटकने की संभावना समेत दुर्घटना के सभी संभावित पहलुओं की समीक्षा की है। एयर मार्शल सिंह को हवाई दुर्घटना के मामलों की जांच करने वाले देश के सर्वश्रेष्ठ जांचकर्ताओं में से एक जाना जाता है। वह वर्तमान में भारतीय वायुसेना के प्रशिक्षण कमान का नेतृत्व कर रहे है, जिसका मुख्यालय बेंगलुरू में हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read