अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
तेजस्वी यादव बोले- बिहार बाढ़-सुखाड़ से बेहाल, सरकार जश्न पर करोड़ों खर्च, राहत नहींटेढ़ागाछ में 360 बोतल नेपाली शराब जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की कार्रवाई, तस्कर फरारOpinion: केसीआर निशाना तो बिहार क्यों बहाना... कहीं राज ठाकरे न बन जाएं रेवंत रेड्डी? वक्त रहते संभलें वरना...औरंगाबाद में किसान सम्मान समारोह सह एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम, IG विकास वैभव ने किसानों को किया सम्मानित308 पहिये, 200 टन वजन और बेल्जियम से यूपी का सफर! बिहार की सड़क पर उतरा 'जॉयंट ट्रक', रोकनी पड़ी रेलगाड़ीबिहार के 534 BDO अब 21 से हड़ताल पर जाएंगे, जानें किन मांगों को आंदोलन रह रहे ग्रामीण विकास सेवा के अफसरसंतोष सुमन बोले- राहुल ने PM की विदेश नीति का मजाक उड़ाया, सरकार संवेदनशीलता से कर रही काम450 किलो यूरिया के साथ युवक को पकड़ा: एसएसबी को खाद ले जाने के कागजात नहीं थेगोपालगंज में पुलिस सम्मेलन में एसपी ने दिए निर्देश, अनुसंधान और तकनीकी साक्ष्य के प्रभावी इस्तेमाल पर जोरबिहार के सिर्फ 6 विभागों में बचे अपर मुख्य सचिव, क्यों खाली पड़ी हैं सीनियर IAS की कुर्सियां?गोपालगंज के जंगलिया मोहल्ले में दो पक्षों की मारपीट में बीच-बचाव करने गए युवक को चाकू मारा, पुलिस ने चार को पकड़ातेजस्वी यादव बोले- बिहार बाढ़-सुखाड़ से बेहाल, सरकार जश्न पर करोड़ों खर्च, राहत नहींटेढ़ागाछ में 360 बोतल नेपाली शराब जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की कार्रवाई, तस्कर फरारOpinion: केसीआर निशाना तो बिहार क्यों बहाना... कहीं राज ठाकरे न बन जाएं रेवंत रेड्डी? वक्त रहते संभलें वरना...औरंगाबाद में किसान सम्मान समारोह सह एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम, IG विकास वैभव ने किसानों को किया सम्मानित308 पहिये, 200 टन वजन और बेल्जियम से यूपी का सफर! बिहार की सड़क पर उतरा 'जॉयंट ट्रक', रोकनी पड़ी रेलगाड़ीबिहार के 534 BDO अब 21 से हड़ताल पर जाएंगे, जानें किन मांगों को आंदोलन रह रहे ग्रामीण विकास सेवा के अफसरसंतोष सुमन बोले- राहुल ने PM की विदेश नीति का मजाक उड़ाया, सरकार संवेदनशीलता से कर रही काम450 किलो यूरिया के साथ युवक को पकड़ा: एसएसबी को खाद ले जाने के कागजात नहीं थेगोपालगंज में पुलिस सम्मेलन में एसपी ने दिए निर्देश, अनुसंधान और तकनीकी साक्ष्य के प्रभावी इस्तेमाल पर जोरबिहार के सिर्फ 6 विभागों में बचे अपर मुख्य सचिव, क्यों खाली पड़ी हैं सीनियर IAS की कुर्सियां?गोपालगंज के जंगलिया मोहल्ले में दो पक्षों की मारपीट में बीच-बचाव करने गए युवक को चाकू मारा, पुलिस ने चार को पकड़ा

Article Advertisement

Politics

अहमदनगर के सरकारी अस्पताल में आग लगने से कोविड के 10 मरीजों की मौत

अहमदनगर के सरकारी अस्पताल में आग लगने से कोविड के 10 मरीजों की मौत पुणे, छह नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के अहमदनगर में शनिवार को एक सरकारी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भीषण आग लगने से कम से कम 10 कोविड मरीजों की मौत हो गई तथा एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बता

अहमदनगर के सरकारी अस्पताल में आग लगने से कोविड के 10 मरीजों की मौत

Article Advertisement

अहमदनगर के सरकारी अस्पताल में आग लगने से कोविड के 10 मरीजों की मौत पुणे, छह नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के अहमदनगर में शनिवार को एक सरकारी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भीषण आग लगने से कम से कम 10 कोविड मरीजों की मौत हो गई तथा एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में सुबह करीब 11 बजे आग लगी, जहां कोविड-19 के 20 मरीजों का इलाज चल रहा था। अहमदनगर के जिलाधिकारी राजेंद्र भोसले ने पुष्टि की कि सरकारी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आग लगने से 10 मरीजों की मौत हो गई और एक मरीज की हालत गंभीर है। अहमदनगर नगर निगम के अग्निशमन विभाग के प्रमुख शंकर मिसाल ने बताया कि आग की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल कर्मी वहां पहुंचे और बचाव एवं आग पर काबू के लिए अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि दोपहर करीब 1.30 बजे आग पर काबू पा लिया गया तथा इस हादसे का कारण ‘शॉर्ट सर्किट’ हो सकता है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आग लगने के बाद घायल मरीजों को एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से 10 को मृत लाया घोषित कर दिया गया। भोसले ने कहा कि उसके बाद सभी 10 पीड़ितों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और उनकी मौत के कारणों की जांच की जा रही है कि क्या उनकी मौत दम घुटने से हुई या मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति में व्यवधान के कारण हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे में लोगों की हुई मौत पर दुख जताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के अहमदनगर के एक अस्पताल में आग लगने से हुई मौतों से दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा, "मेरी संवदेनाएं इस घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के साथ हैं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राहत कार्य में मदद करने की अपील करता हूं।" भारतीय जनता पार्टी नेता देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना को " चौंकाने वाला और परेशान करने वाला" बताया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, " मेरी संवेदनाएं नगर राजकीय अस्पताल में आग की घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।" उन्होंने घटना की ‘‘व्यापक जांच" की मांग की और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में इस साल अप्रैल महीने में आग लगने से 15 कोविड मरीजों की मौत हो गई थी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read