अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
जा रहे हैं नेपाल? तो आधार कार्ड के साथ ये डॉक्यूमेंट भी रखना होगा साथ, SSB ने लागू किया नया नियमBihar Flood: BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दिखाया बड़ा दिल, राहत कोष में दिए इतने रुपएबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार मौसम: बक्सर-पूर्णिया समेत 13 जिलों में आज बारिश, आंधी-ठनका से सावधान, पटना में उमस करेगी परेशानभारत-नेपाल सीमा पर 171 लीटर शराब जब्तसीमा स्तंभ 134 के पास एसएसबी-एपीएफ ने चलाया स्वच्छता अभियानजाली नोट संग नेपाली कैरियर को धर-दबोचाAraria News: बिहार के सभी 537 अंचल कार्यालयों में लगेंगे सर्विलांस कैमरेSiddharthnagar News: 160 किलो सूखी मछली के साथ दो नेपाली दबोचे गएजब ध्यान लगाकर एक ही कमरे में बैठे कट्टर दुश्मन, श्री श्री रविशंकर ने सुनाया 1990 के दशक का बिहार का प्रसं...Biharsharif News: मजदूर यूनियन की 21 सदस्यीय संयोजन समिति बनीजा रहे हैं नेपाल? तो आधार कार्ड के साथ ये डॉक्यूमेंट भी रखना होगा साथ, SSB ने लागू किया नया नियमBihar Flood: BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दिखाया बड़ा दिल, राहत कोष में दिए इतने रुपएबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार मौसम: बक्सर-पूर्णिया समेत 13 जिलों में आज बारिश, आंधी-ठनका से सावधान, पटना में उमस करेगी परेशानभारत-नेपाल सीमा पर 171 लीटर शराब जब्तसीमा स्तंभ 134 के पास एसएसबी-एपीएफ ने चलाया स्वच्छता अभियानजाली नोट संग नेपाली कैरियर को धर-दबोचाAraria News: बिहार के सभी 537 अंचल कार्यालयों में लगेंगे सर्विलांस कैमरेSiddharthnagar News: 160 किलो सूखी मछली के साथ दो नेपाली दबोचे गएजब ध्यान लगाकर एक ही कमरे में बैठे कट्टर दुश्मन, श्री श्री रविशंकर ने सुनाया 1990 के दशक का बिहार का प्रसं...Biharsharif News: मजदूर यूनियन की 21 सदस्यीय संयोजन समिति बनी

Article Advertisement

Education

आगरा में कबड्डी खिलाड़ी पर जानलेवा हमला

आगरा में कबड्डी खिलाड़ी पर जानलेवा हमला आगरा, चार मार्च (भाषा) आगरा में सिकंदरा थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी में शुक्रवार को कबड्डी के राष्ट्रीय खिलाड़ी पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। युवकों ने खिलाड़ी को कार से बाहर घसीटने के बाद फायर कर दिया। पीड़ित खिलाड़ी के मुताबिक उस पर फायर भी किया गया,

आगरा में कबड्डी खिलाड़ी पर जानलेवा हमला

Article Advertisement

आगरा में कबड्डी खिलाड़ी पर जानलेवा हमला आगरा, चार मार्च (भाषा) आगरा में सिकंदरा थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी में शुक्रवार को कबड्डी के राष्ट्रीय खिलाड़ी पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। युवकों ने खिलाड़ी को कार से बाहर घसीटने के बाद फायर कर दिया। पीड़ित खिलाड़ी के मुताबिक उस पर फायर भी किया गया, लेकिन वह मिस हो गया। हमलावरों ने उसे बेसबाल के बैट से पीटकर लहूलुहान कर दिया। इस मामले में तीन नामजद व चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। घटना पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे की है। सिकंदरा आवास विकास कालोनी के निवासी भाजपा नेता संजय शर्मा का पुत्र हर्ष 12वीं का छात्र है। हर्ष ने बताया कि वह अंडर-18 कबड्डी टीम से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल चुके हैं। हर्ष के अनुसार शुक्रवार को स्कूल के विदाई समारोह में भाग लेने वह कार से जा रहे थे, लेकिन सेक्टर छह मोड़ पर आधा दर्जन युवकों ने कार को रोक लिया। हर्ष का आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे से फायर किया, जो मिस हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें जमीन पर गिराकर बेसबाल के बैट से पीटना शुरू कर दिया। पिता संजय शर्मा ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में थाना जगदीशपुरा के निरीक्षक प्रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read