अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
इंडो-नेपाल बार्डर पर ‘चाइनीज लहसुन’ का खेल, साथ में मिले सीड्स; अफसर भी चौंकेPM मोदी के जन्मदिन पर बिहार के स्कूलों में जलेगा 'आशीर्वाद का दीया', RJD ने की तीखी बयानबाजीपरिहार में 34.5 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, दो बाइक जब्त कर आर...मधुबनी में चाची सिंडिकेट के बाद राजा व्यार, 13 लाख नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तारKaimur News: आर्मी जवान पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, जमीन के 16 लाख रुपए को लेकर था विवादपश्चिम चंपारण : मानव तस्करी पर एसएसबी की सख्ती, सीमा पर संदिग्धों की पहचान और पीड़ितों की सुरक्षा का प्रशिक्षण शुरूबढ़नी बॉर्डर पर एसएसबी ने पकड़ी विदेशी मक्के की बड़ी: कार से 18 बोरी मक्का बरामद; नेपाल के रास्ते भारतीय बा...बिहार सरकार दे रही ₹7-7 हजार, 8.5 लाख परिवारों के खाते में आए पैसे, आपको नहीं मिला तो जल्दी करें आवेदनबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार: नवजात गायब होने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, थानाध्यक्ष को एसआईटी से हटाकर तबादले का आदेश'UCC के मुद्दे पर NDA छोड़ महागठबंधन में लौटे JDU', 48 घंटे में दूसरी बार RJD से मिला नीतीश को ऑफरइंडो-नेपाल बार्डर पर ‘चाइनीज लहसुन’ का खेल, साथ में मिले सीड्स; अफसर भी चौंकेPM मोदी के जन्मदिन पर बिहार के स्कूलों में जलेगा 'आशीर्वाद का दीया', RJD ने की तीखी बयानबाजीपरिहार में 34.5 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, दो बाइक जब्त कर आर...मधुबनी में चाची सिंडिकेट के बाद राजा व्यार, 13 लाख नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तारKaimur News: आर्मी जवान पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, जमीन के 16 लाख रुपए को लेकर था विवादपश्चिम चंपारण : मानव तस्करी पर एसएसबी की सख्ती, सीमा पर संदिग्धों की पहचान और पीड़ितों की सुरक्षा का प्रशिक्षण शुरूबढ़नी बॉर्डर पर एसएसबी ने पकड़ी विदेशी मक्के की बड़ी: कार से 18 बोरी मक्का बरामद; नेपाल के रास्ते भारतीय बा...बिहार सरकार दे रही ₹7-7 हजार, 8.5 लाख परिवारों के खाते में आए पैसे, आपको नहीं मिला तो जल्दी करें आवेदनबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार: नवजात गायब होने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, थानाध्यक्ष को एसआईटी से हटाकर तबादले का आदेश'UCC के मुद्दे पर NDA छोड़ महागठबंधन में लौटे JDU', 48 घंटे में दूसरी बार RJD से मिला नीतीश को ऑफर

Article Advertisement

Seemanchal

Araria:- एसपी ने किया बरदाहा थाना का निरिक्षण, कांडो के निष्पादन का दिया निर्देश

एसपी ने किया बरदाहा थाना का निरिक्षण, कांडो के निष्पादन का दिया निर्देश संसू,सिकटी(अररिया): पुलिस अधीक्षक अररिया अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को बरदाहा थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक थानाध्यक्ष एवं पुलिस अधिकारियों को कांडो के निष्पादन के निर्देश दिये। एसपी के थाना आगमन पर पु

Araria:- एसपी ने किया बरदाहा थाना का निरिक्षण, कांडो के निष्पादन का दिया निर्देश

Article Advertisement

एसपी ने किया बरदाहा थाना का निरिक्षण, कांडो के निष्पादन का दिया निर्देश संसू,सिकटी(अररिया): पुलिस अधीक्षक अररिया अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को बरदाहा थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक थानाध्यक्ष एवं पुलिस अधिकारियों को कांडो के निष्पादन के निर्देश दिये। एसपी के थाना आगमन पर पुलिस बल के द्वारा गार्ड आफ आनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के विभिन्न मामलों का निरीक्षण करते हुए पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए। एसपी ने थाने के कक्ष, मालखाना, पुरुष हवालात व थाना परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने थाना परिसर में साफ- सफाई का भी अवलोकन किया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन से विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली। एसपी ने विभिन्न कांडों के अनुसंधानकर्ताओं से कांडों की समीक्षा समय पर करते हुए निष्पादन का निर्देश दिया। एसपी ने थाना दैनिकी को अद्यतन करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश भी दिया। न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने, हत्या और अन्य मामलों में शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया। एसपी ने बताया कि छह करोड़ की लागत से बरदाहा थाना का भवन बनने की कागजी प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द इसका निर्माण शुरु हो जाएगा। जिससे थानाध्यक्ष एवं पुलिस अधिकारियों के आवाशन सहित अन्य समस्या से निजात मिल जाएगा। एसपी ने बरदाहा थाना में कार्यरत चौकीदारों का हाल चाल भी जाना और उनकी समस्याओं से भी अवगत हुए। उसने चौकीदारों से वर्दी का पैसा मिलने की जानकारी ली। मौके पर मौजूद सिकटी थानाध्यक्ष हरेश तिवारी को निर्देश कि तीन चार दिन पूर्व सिकटी थानाक्षेत्र के एसबीआई के उफरेल चौक शाखा में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने का प्रयास किया गया था जिसे वहां पर तैनात तीन चौकीदार ने उक्त चोरी की घटना को असफल कर दिया वैसे चौकीदार का नाम पुरस्कृत करने के लिए भेंजे। एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बरदाहा थाना का निरीक्षण पहली बार किया गया है।थाना की पंजी संधारण व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्था संतोषप्रद है। मौके पर बरदाहा थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन,सिकटी थानाध्यक्ष हरेश तिवारी बरदाहा थाना के सअनि राम प्रयाग महतो, हीरालाल मंडल, अली रजा एवं पुलिस जवान सहित ग्रामीण पुलिस उपस्थित रहे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read