अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर 815 बोतल नेपाली शराब जब्त: कुण्डवा चैनपुर में पुलिस-एसएसबी की कार्रवाई, एक तस्कर गिरफ्ता...इंडो-नेपाल बार्डर पर ‘चाइनीज लहसुन’ का खेल, साथ में मिले सीड्स; अफसर भी चौंकेNDA के 3 सहयोगी दलों ने UCC का समर्थन किया: बिहार में JDU का विरोध; शाह बोले थे- 2029 तक 21 राज्यों में UCC...PM मोदी के जन्मदिन पर बिहार के स्कूलों में जलेगा 'आशीर्वाद का दीया', RJD ने की तीखी बयानबाजीपरिहार में 34.5 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, दो बाइक जब्त कर आर...मधुबनी में चाची सिंडिकेट के बाद राजा व्यार, 13 लाख नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तारKaimur News: आर्मी जवान पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, जमीन के 16 लाख रुपए को लेकर था विवादपश्चिम चंपारण : मानव तस्करी पर एसएसबी की सख्ती, सीमा पर संदिग्धों की पहचान और पीड़ितों की सुरक्षा का प्रशिक्षण शुरूबढ़नी बॉर्डर पर एसएसबी ने पकड़ी विदेशी मक्के की बड़ी: कार से 18 बोरी मक्का बरामद; नेपाल के रास्ते भारतीय बा...बिहार सरकार दे रही ₹7-7 हजार, 8.5 लाख परिवारों के खाते में आए पैसे, आपको नहीं मिला तो जल्दी करें आवेदनबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारभारत-नेपाल सीमा पर 815 बोतल नेपाली शराब जब्त: कुण्डवा चैनपुर में पुलिस-एसएसबी की कार्रवाई, एक तस्कर गिरफ्ता...इंडो-नेपाल बार्डर पर ‘चाइनीज लहसुन’ का खेल, साथ में मिले सीड्स; अफसर भी चौंकेNDA के 3 सहयोगी दलों ने UCC का समर्थन किया: बिहार में JDU का विरोध; शाह बोले थे- 2029 तक 21 राज्यों में UCC...PM मोदी के जन्मदिन पर बिहार के स्कूलों में जलेगा 'आशीर्वाद का दीया', RJD ने की तीखी बयानबाजीपरिहार में 34.5 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, दो बाइक जब्त कर आर...मधुबनी में चाची सिंडिकेट के बाद राजा व्यार, 13 लाख नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तारKaimur News: आर्मी जवान पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, जमीन के 16 लाख रुपए को लेकर था विवादपश्चिम चंपारण : मानव तस्करी पर एसएसबी की सख्ती, सीमा पर संदिग्धों की पहचान और पीड़ितों की सुरक्षा का प्रशिक्षण शुरूबढ़नी बॉर्डर पर एसएसबी ने पकड़ी विदेशी मक्के की बड़ी: कार से 18 बोरी मक्का बरामद; नेपाल के रास्ते भारतीय बा...बिहार सरकार दे रही ₹7-7 हजार, 8.5 लाख परिवारों के खाते में आए पैसे, आपको नहीं मिला तो जल्दी करें आवेदनबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Article Advertisement

Crime

सोमालिया में 26/11 जैसा आतंकी हमला, 11 घंटों से जारी है गोलीबारी, 15 की मौत

सोमालिया में 26/11 जैसा आतंकी हमला, 11 घंटों से जारी है गोलीबारी, 15 की मौत पूर्वी अफ्रीकी देश सोमालिया में बड़ा आतंकवादी हमला हुआ है। खबर है कि आतंकवादियों को राजधानी मोगादीशू स्थित एक होटल को निशाना बनाया है। हमले में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 11 घंटों से आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के

सोमालिया में 26/11 जैसा आतंकी हमला, 11 घंटों से जारी है गोलीबारी, 15 की मौत

Article Advertisement

सोमालिया में 26/11 जैसा आतंकी हमला, 11 घंटों से जारी है गोलीबारी, 15 की मौत पूर्वी अफ्रीकी देश सोमालिया में बड़ा आतंकवादी हमला हुआ है। खबर है कि आतंकवादियों को राजधानी मोगादीशू स्थित एक होटल को निशाना बनाया है। हमले में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 11 घंटों से आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी का दौर जारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, समुद्र किनारे मौजूद इस होटल के बड़े हिस्से को आतंकवादियों ने अपने कब्जे में ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल कायदा से जुड़े अल शबाब ने मोगादीशू में होटल हयात पर हमला कर दिया है। आतंकियों ने गोलीबारी से पहले दो कार धमाकों को अंजाम दिया था। खबर है कि मौत का आंकड़ा बढ़कर 15 हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'दो कार बम के जरिए होटल हयात को निशाना बनाया गया। एक होटल के बैरियर के पास लगा और इसके बाद एक धमाका होटल के गेट पर हुआ। हमारा मानना है कि लड़ाके होटल के अंदर हैं।' मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुरक्षा अधिकारी अब्दुकादिर हसन ने बताया कि सुरक्षाबलों और हमलावरों के बीच गोलीबारी जारी है। खास बात है कि हयात मोगादीशू के लोकप्रिय इलाकों में से एक है। यहां कई होटल मौजूद हैं, जिसमें सरकार के बड़े अधिकारियों और आम नागरिकों आना जाना रहता है। खबर है कि आतंकवादी हमले के बीच स्पेशल पुलिस यूनिट ने दर्जनों लोगों को बचा लिया है। इसमें होटल का स्टाफ और कुछ मेहमान शामिल है। कहा जा रहा है कि हमले के वक्त होटल में सरकारी बैठक चल रही थी। सोमालिया में अल-शबाब बीते कई सालों से सरकार के खिलाफ सक्रिय है। इस आतंकी संगठन का सोमालिया के दक्षिण और मध्य क्षेत्र में खासा नियंत्रण है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read