अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
PM मोदी के जन्मदिन पर बिहार के स्कूलों में जलेगा 'आशीर्वाद का दीया', RJD ने की तीखी बयानबाजीपरिहार में 34.5 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, दो बाइक जब्त कर आर...मधुबनी में चाची सिंडिकेट के बाद राजा व्यार, 13 लाख नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तारबिहार: आर्मी जवान पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, जमीन के 16 लाख रुपए को लेकर था विवाद, जानेंपश्चिम चंपारण : मानव तस्करी पर एसएसबी की सख्ती, सीमा पर संदिग्धों की पहचान और पीड़ितों की सुरक्षा का प्रशिक्षण शुरूबढ़नी बॉर्डर पर एसएसबी ने पकड़ी विदेशी मक्के की बड़ी: कार से 18 बोरी मक्का बरामद; नेपाल के रास्ते भारतीय बा...बिहार सरकार दे रही ₹7-7 हजार, 8.5 लाख परिवारों के खाते में आए पैसे, आपको नहीं मिला तो जल्दी करें आवेदनबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार: नवजात गायब होने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, थानाध्यक्ष को एसआईटी से हटाकर तबादले का आदेश'UCC के मुद्दे पर NDA छोड़ महागठबंधन में लौटे JDU', 48 घंटे में दूसरी बार RJD से मिला नीतीश को ऑफरबिहार मौसमः पटना समेत 20 जिलों में आज बारिश, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 40 km/h से चलेंगी हवाएं, ठनका से सावध...PM मोदी के जन्मदिन पर बिहार के स्कूलों में जलेगा 'आशीर्वाद का दीया', RJD ने की तीखी बयानबाजीपरिहार में 34.5 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, दो बाइक जब्त कर आर...मधुबनी में चाची सिंडिकेट के बाद राजा व्यार, 13 लाख नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तारबिहार: आर्मी जवान पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, जमीन के 16 लाख रुपए को लेकर था विवाद, जानेंपश्चिम चंपारण : मानव तस्करी पर एसएसबी की सख्ती, सीमा पर संदिग्धों की पहचान और पीड़ितों की सुरक्षा का प्रशिक्षण शुरूबढ़नी बॉर्डर पर एसएसबी ने पकड़ी विदेशी मक्के की बड़ी: कार से 18 बोरी मक्का बरामद; नेपाल के रास्ते भारतीय बा...बिहार सरकार दे रही ₹7-7 हजार, 8.5 लाख परिवारों के खाते में आए पैसे, आपको नहीं मिला तो जल्दी करें आवेदनबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार: नवजात गायब होने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, थानाध्यक्ष को एसआईटी से हटाकर तबादले का आदेश'UCC के मुद्दे पर NDA छोड़ महागठबंधन में लौटे JDU', 48 घंटे में दूसरी बार RJD से मिला नीतीश को ऑफरबिहार मौसमः पटना समेत 20 जिलों में आज बारिश, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 40 km/h से चलेंगी हवाएं, ठनका से सावध...

Article Advertisement

Crime

आप सरकार को गिराने की कोशिश दिखाती है कि ‘ऑपरेशन कमल’ लोकतंत्र के लिए कितना खतरनाक:शिवसेना

आप सरकार को गिराने की कोशिश दिखाती है कि ‘ऑपरेशन कमल’ लोकतंत्र के लिए कितना खतरनाक:शिवसेना मुंबई, 26 अगस्त (भाषा) उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर प्रवर्तन निदेशालय का इस्तेमाल कर दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा

आप सरकार को गिराने की कोशिश दिखाती है कि ‘ऑपरेशन कमल’ लोकतंत्र के लिए कितना खतरनाक:शिवसेना

Article Advertisement

आप सरकार को गिराने की कोशिश दिखाती है कि ‘ऑपरेशन कमल’ लोकतंत्र के लिए कितना खतरनाक:शिवसेना मुंबई, 26 अगस्त (भाषा) उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर प्रवर्तन निदेशालय का इस्तेमाल कर दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा कि यह दिखाता है कि ‘ऑपरेशन कमल’ लोकतंत्र के लिए कितना खतरनाक है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के सम्पादकीय में कहा कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर चिंतित है और शरद पवार, उद्धव ठाकरे, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और नीतीश कुमार जैसे प्रतिद्वंद्वी नेताओं से डरी हुई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया था कि भाजपा ने उनके 40 विधायकों को 800 करोड़ रुपये की पेशकश करके उनकी पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है। भाजपा ने हालांकि इन आरोपों को खारिज किया है। ‘सामना’ के सम्पादकीय में कहा गया, ‘‘यह दिखाता है कि ‘ऑपरेशन कमल’ लोकतंत्र के लिए कितना खतरनाक है।’’ सम्पादकीय में कहा गया कि जांच एजेंसियों के छापे और बदले की राजनीति भाजपा के सबसे बड़े हथियार हैं। भाजपा पर विपक्षी दलों द्वारा चलाई जा रही राज्य सरकारों को गिराने की कोशिश का आरोप लगाते हुए विरोधी दल इसे पार्टी का ‘ऑपरेशन कमल’ करार देते हैं। भाजपा का चुनाव चिह्न कमल (कमल) है। शिवसेना के मुखपत्र में आरोप लगाया गया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का इस्तेमाल कर केजरीवाल सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है। सम्पादकीय में कहा गया कि एकनाथ शिंदे (अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री) और शिवसेना के अन्य बागी विधायक केंद्रीय एजेंसियों के दबाव के आगे झुक गए, लेकिन दिल्ली में आप विधायकों ने ऐसा नहीं किया। इसमें कहा गया कि ‘ऑपरेशन कमल’ बिहार और तेलंगाना में भी नहीं चल पाया। भाजपा द्वारा बहुमत ‘‘सही तरीके से’’ हासिल नहीं किया गया, बल्कि इसे ‘‘लूट’’ के जरिए हासिल किया गया है। उद्धव ठाकरे नीत गुट और शिंदे समूह के बीच उच्चतम न्यायालय में जारी कानूनी लड़ाई का जिक्र करते हुए सम्पादकीय में कहा गया कि शिवसेना को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, लेकिन न्याय में देरी नहीं होनी चाहिए।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read