गया पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. गया के इमामगंज थाने की पुलिस ने दो ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पांच किलो अफीम जब्त की गई है. ये कार्रवाई इमामगंज एसडीपीओ मनोज राम और ईएसआई धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में किया गया है. वहीं, जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बरामद अफीम की कीमत बाजार में करीब 20 लाख रुपए से भी अधिक है. तस्कर इस अफीम को झारखंड के प्रतापपुर थाना क्षेत्र से महारानी बस से ला रहे थे. अफीम लेकर बस में हुए थे सवार बताया जा रहा है कि दोनों तस्कर एक बैग में अफीम रखकर प्रतापपुर से महारानी बस पर सवार हुए थे. वहीं, ड्रग्स की यह खेप हरियाणा व दिल्ली में आपूर्ति होनी थी. वहीं, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रानीगंज बस स्टैंड के पास से बस में तलाशी ली तो एक बैग में रखे गए पांच किलो के साथ सास और दामाद को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद इस सिंडिकेट से जुड़े पूरे चैन के बारे में पता लगाने में पुलिस जुट गई है. इसके साथ ही गिरफ्तार दोनों तस्करों से पूछताछ की जा रही है. दोनों रिश्ते में हैं सास और दामाद वहीं, इस संबंध में इमामगंज एसडीपीओ मनोज राम ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड के प्रतापपुर से महारानी नामक बस से दो संदिग्ध व्यक्ति अफीम लेकर सवार हुए हैं. इसी बीच तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम के साथ रानीगंज बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर महारानी बस की तलाशी ली गई. वहीं, तलाशी के दौरान जांच किया गया तो एक बैग में रखे गए पांच किलो अफीम के साथ एक महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया गया. जब दोनों से पूछताछ की गई तो दोनों ने खुद को रिश्ते में सास और दामाद बताया है. वहीं, गिरफ्तार दोनों ड्रग्स तस्कर की पहचान झारखंड के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के उरैली गांव निवासी अजय दास और हंटरगंज थाना क्षेत्र के करमार गांव निवासी पनमा देवी के रूप में की गई गई है.
Article Advertisement
Crime
सास और दामाद मिलकर करते थे गलत काम, पुलिस ने बस से दोनों को किया गिरफ्तार
गया पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. गया के इमामगंज थाने की पुलिस ने दो ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पांच किलो अफीम जब्त की गई है. ये कार्रवाई इमामगंज एसडीपीओ मनोज राम और ईएसआई धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में किया गया है. वहीं, जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बरामद अफीम की कीमत

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15133 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5648 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15133 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5648 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
