अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमा स्तंभ 134 के पास एसएसबी-एपीएफ ने चलाया स्वच्छता अभियानAraria News: बिहार के सभी 537 अंचल कार्यालयों में लगेंगे सर्विलांस कैमरेSiddharthnagar News: 160 किलो सूखी मछली के साथ दो नेपाली दबोचे गएजब ध्यान लगाकर एक ही कमरे में बैठे कट्टर दुश्मन, श्री श्री रविशंकर ने सुनाया 1990 के दशक का बिहार का प्रसं...Biharsharif News: मजदूर यूनियन की 21 सदस्यीय संयोजन समिति बनीPithoragarh News: भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त पेट्रोलिंगभीम आर्मी के बिहार अध्यक्ष अमर ज्योति पासवान पर FIR, आईजी और एसपी पर दिया भड़काऊ बयान, Bihar Hindi Newsअमेरिकी महिला ने बिहार में बसाया घर, इंस्टाग्राम पर धड़ाधड़ शेयर करती हैं वीडियोसम्राट चौधरी के दफ्तर पर महिलाओं का हुजूम, मुफ्त जमीन के लिए रोज लग रही भीड़; अफसरों के हाथ-पैर फूलेलाखों एकड़ जमीन गई कहां! प्रशांत किशोर ने विस्तार से बताया बिहार में भूमि सुधार क्यों जरूरी?5 दिन तो लोगों ने बधाई दी, छठे दिन से कागज थमाना शुरू; सम्राट ने बताया 'अल्टीमेटम वाला' सिस्टमसीमा स्तंभ 134 के पास एसएसबी-एपीएफ ने चलाया स्वच्छता अभियानAraria News: बिहार के सभी 537 अंचल कार्यालयों में लगेंगे सर्विलांस कैमरेSiddharthnagar News: 160 किलो सूखी मछली के साथ दो नेपाली दबोचे गएजब ध्यान लगाकर एक ही कमरे में बैठे कट्टर दुश्मन, श्री श्री रविशंकर ने सुनाया 1990 के दशक का बिहार का प्रसं...Biharsharif News: मजदूर यूनियन की 21 सदस्यीय संयोजन समिति बनीPithoragarh News: भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त पेट्रोलिंगभीम आर्मी के बिहार अध्यक्ष अमर ज्योति पासवान पर FIR, आईजी और एसपी पर दिया भड़काऊ बयान, Bihar Hindi Newsअमेरिकी महिला ने बिहार में बसाया घर, इंस्टाग्राम पर धड़ाधड़ शेयर करती हैं वीडियोसम्राट चौधरी के दफ्तर पर महिलाओं का हुजूम, मुफ्त जमीन के लिए रोज लग रही भीड़; अफसरों के हाथ-पैर फूलेलाखों एकड़ जमीन गई कहां! प्रशांत किशोर ने विस्तार से बताया बिहार में भूमि सुधार क्यों जरूरी?5 दिन तो लोगों ने बधाई दी, छठे दिन से कागज थमाना शुरू; सम्राट ने बताया 'अल्टीमेटम वाला' सिस्टम

Article Advertisement

Politics

125 वर्षीय योग गुरु पद्मश्री से सम्मानित

125 वर्षीय योग गुरु पद्मश्री से सम्मानित नयी दिल्ली, 21 मार्च (भाषा) 125 वर्षीय योग गुरु स्वामी सिवानंद जब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों पद्मश्री सम्मान लेने नंगे पैरों राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में पहुंचे तो वहां मौजूद सभी लोगों ने अपने स्थान पर खड़े होकर तालियां बजाकर उनका सम्मान किया। सोमवा

125 वर्षीय योग गुरु पद्मश्री से सम्मानित

Article Advertisement

125 वर्षीय योग गुरु पद्मश्री से सम्मानित नयी दिल्ली, 21 मार्च (भाषा) 125 वर्षीय योग गुरु स्वामी सिवानंद जब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों पद्मश्री सम्मान लेने नंगे पैरों राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में पहुंचे तो वहां मौजूद सभी लोगों ने अपने स्थान पर खड़े होकर तालियां बजाकर उनका सम्मान किया। सोमवार को सम्मान प्राप्त करने से पहले सिवानंद ने जब राष्ट्रपति कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नमस्कार किया तो एक बार फिर सभी ने उनके सम्मान में तालियां बजाईं। उनके नमस्कार के जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने तुरंत हाथ जोड़ा और नतमस्तक हुए। सफेद धोती-कुर्ता पहने योग गुरु मंच पर पहुंचने से पहले दो बार फिर नतमस्तक हुए और राष्ट्रपति कोविंद ने आगे बढ़कर उन्हें सहारा दिया और उन्हें खड़ा किया। उसके बाद राष्ट्रपति ने उन्हें पद्मश्री पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र से सम्मानित किया। योग गुरु को सम्मानित करने के दौरान राष्ट्रपति कोविंद उनसे बातचीत करते नजर आए और जब दोनों ने तस्वीरें खिंचवाईं तो दरबार हॉल फिर से तालियों से गूंज उठा। स्वामी सिवानंद ने अपना पूरा जीवन मानव मात्र के कल्याण में समर्पित किया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read