कटिहार में शौचालय की टंकी बनी मौत का कुआं, दम घुटने से दो की मौत, कई की हालत नाजुक
बिहार के कटिहार जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है । कोढ़ा थाना क्षेत्र के रौनिया गांव में एक घर पर शौचालय की टंकी की सेंटरिंग खोलने के दौरान दो लोगों की दम घुटने से मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। जहरीली गैस ने छीनी दो जिंदगियां घटना गृहस्वामी लक्ष्मी महतो के घर पर हुई,















