अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बाइक की डिक्की में ले जा रहा था 2.80KG चरस: बेतिया में SSB ने दबोचा, इनरवा SSB की 47वीं वाहिनी की कार्रवाईभारत-नेपाल सीमा पर 14.40 क्विंटल चाइनीज लहसुन बरामद: झोपड़ी में 72 बोरियों में छिपाकर रखा था माल; तस्कर अंध...आधी आबादी बनाम खजाना खाली, 'वचन' पर मन में कसक और दिल में डर, किस दुविधा में सम्राट सरकार?बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 2340KG यूरिया पकड़ी: नेपाल ले जा रहे दो तस्कर अरेस्ट, 7 साइकिल-1 बाइक मिली; ...बहराइच: भारत-नेपाल सीमा पर 60 लाख की अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तारBihar Flood : पुनपुन नदी का एक और बांध टूटा, 15 फीट चौड़ी दरार से कई इलाकों में घुसा पानीGround Report: बाढ़ राहत कैंप में नहीं मिला कोई डॉक्टर, एंबुलेंस का ड्राइवर भी गायब, प्रशासन के दावों की जम...Railways News: बिहार में बाढ़ से ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ा असर, कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आईं विलंब सेराहत की आस में टकटकी लगाए बच्चे, नवगछिया सिंहकुंड में जिंदगी पानी के बीच कैद, 6 टोलों के 10 हजार लोग बने 'ज...पहले नेहा, अब रिया... बिहार की ट्रेन में फिर शराब ले जाती लेडी तस्कर पकड़ी गईनेपाल बाढ़ के बाद सोनौली सीमा पर लंबा जाम: मालवाहक वाहनों की कतार, काठमांडू-पोखरा मार्ग प्रभावित; पर्यटक भी...बाइक की डिक्की में ले जा रहा था 2.80KG चरस: बेतिया में SSB ने दबोचा, इनरवा SSB की 47वीं वाहिनी की कार्रवाईभारत-नेपाल सीमा पर 14.40 क्विंटल चाइनीज लहसुन बरामद: झोपड़ी में 72 बोरियों में छिपाकर रखा था माल; तस्कर अंध...आधी आबादी बनाम खजाना खाली, 'वचन' पर मन में कसक और दिल में डर, किस दुविधा में सम्राट सरकार?बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 2340KG यूरिया पकड़ी: नेपाल ले जा रहे दो तस्कर अरेस्ट, 7 साइकिल-1 बाइक मिली; ...बहराइच: भारत-नेपाल सीमा पर 60 लाख की अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तारBihar Flood : पुनपुन नदी का एक और बांध टूटा, 15 फीट चौड़ी दरार से कई इलाकों में घुसा पानीGround Report: बाढ़ राहत कैंप में नहीं मिला कोई डॉक्टर, एंबुलेंस का ड्राइवर भी गायब, प्रशासन के दावों की जम...Railways News: बिहार में बाढ़ से ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ा असर, कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आईं विलंब सेराहत की आस में टकटकी लगाए बच्चे, नवगछिया सिंहकुंड में जिंदगी पानी के बीच कैद, 6 टोलों के 10 हजार लोग बने 'ज...पहले नेहा, अब रिया... बिहार की ट्रेन में फिर शराब ले जाती लेडी तस्कर पकड़ी गईनेपाल बाढ़ के बाद सोनौली सीमा पर लंबा जाम: मालवाहक वाहनों की कतार, काठमांडू-पोखरा मार्ग प्रभावित; पर्यटक भी...

Article Advertisement

Politics

दिल्ली सड़क हादसा: चार मजदूरों की एक साथ चपरी गांव वापसी, शव पहुंचते ही फूट-फूटकर रोया पूरा गांव

गया (बिहार): दिल्ली के द्वारिका सेक्टर-23 में हुए सड़क हादसे ने बिहार के गया जिले के चपरी गांव को गहरे सदमे में डाल दिया । बुधवार को हुए इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई थी, जिनमें एक पुरुष और तीन बच्चे शामिल थे। शुक्रवार को जब शव गांव लाए गए, तो पूरा गांव चीत्कार से गूंज उठा । 500 रुपये की दिह

दिल्ली सड़क हादसा: चार मजदूरों की एक साथ चपरी गांव वापसी, शव पहुंचते ही फूट-फूटकर रोया पूरा गांव

Article Advertisement

गया (बिहार): दिल्ली के द्वारिका सेक्टर-23 में हुए सड़क हादसे ने बिहार के गया जिले के चपरी गांव को गहरे सदमे में डाल दिया । बुधवार को हुए इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई थी, जिनमें एक पुरुष और तीन बच्चे शामिल थे। शुक्रवार को जब शव गांव लाए गए, तो पूरा गांव चीत्कार से गूंज उठा । 500 रुपये की दिहाड़ी, जिंदगी की भारी कीमत ग्रामीणों के अनुसार, चपरी गांव से करीब 30-35 लोग 500 रुपये रोजाना की मजदूरी पर दिल्ली पहुंचे थे। हादसा उस वक्त हुआ जब सभी एक पिकअप वाहन में सवार होकर काम पर जा रहे थे और वाहन का टायर फट गया , जिससे वह पलट गया। मृतकों में बच्चे भी शामिल मारे गए लोगों में शामिल हैं: रंजीत कुमार (26 वर्ष) लक्ष्मीनिया कुमारी (3 वर्ष) – पिता: रंजीत भारती शीशम कुमारी (7 वर्ष) – पिता: राजेश भारती गौरव कुमार (7 वर्ष) – पिता: संजय मांझी मासूम बच्चों की लाशें देख गांव की आंखें नम हो गईं। रंजीत की पत्नी ने रोते हुए कहा : “अगर गांव में ही रोजगार मिलता तो दिल्ली क्यों जाते? मेरे पति और बच्ची की मौत हो गई…” घायलों का इलाज, मेडिकल टीम गांव में तैनात केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पहल पर दिल्ली से 20 से अधिक घायलों को निजी वाहनों से गांव लाया गया। गांव में मेडिकल टीम तैनात की गई है जो घायलों का इलाज कर रही है। अब भी 4 लोग दिल्ली में गंभीर स्थिति में भर्ती हैं। ग्रामीणों का आक्रोश, मुआवजे की मांग घटना के बाद ग्रामीणों ने सरकार से मुआवजा और स्थायी रोजगार की मांग की। हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष रामप्रीत कुमार सिंह ने कहा: “अगर बिहार में ही काम होता तो दिल्ली जाकर जान क्यों गंवाते?” 2-2 लाख का मुआवजा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए सीएम राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये अनुदान देने की घोषणा की है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार रोजगार की व्यवस्था पर गंभीरता से विचार कर रही है। यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं , बल्कि बिहार में व्याप्त बेरोजगारी और पलायन की त्रासदी का गवाह है। जब तक गांवों में रोज़गार के साधन नहीं मिलते, तब तक ऐसी घटनाएं दर्द देती रहेंगी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read