बक्सर (बिहार): बक्सर जिले के राजापुर थाना क्षेत्र स्थित अहियापुर गांव में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
बालू के खरीद-बिक्री को लेकर हुए आपसी विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
फायरिंग में तीन की मौत, दो गंभीर ग्रामीणों के अनुसार यह घटना सुबह 5 से 6 बजे के बीच की है, जब हथियारबंद अपराधियों ने अचानक एक ही परिवार को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
मृतकों की पहचान बिनोद सिंह यादव, सुनील सिंह यादव और वीरेंद्र सिंह यादव के रूप में की गई है।
वहीं पुंज सिंह समेत दो अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है, जिनका इलाज बनारस में चल रहा है।
घटना के बाद गांव में आक्रोश, सड़क जाम घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया ।
गुस्साए ग्रामीणों ने आगजनी कर सड़क जाम कर दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
हालात को संभालने के लिए एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे ।
पूरी योजना के तहत किया गया हमला ग्रामीणों और पुलिस सूत्रों के अनुसार , यह हमला एक पुरानी रंजिश का परिणाम था।
अपराधियों ने इस घटना को पूरी योजना और तैयारी के साथ अंजाम दिया ।
घटनास्थल पर कई खोखे और अन्य सबूत मिले हैं।
सदर एसडीपीओ धीरज कुमार ने बताया: "तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।
दो घायलों का इलाज बनारस में चल रहा है।
सभी अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर इस मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।" 35 साल बाद राजपुर में फिर अपराध का साया इस घटना ने राजपुर इलाके की 1990 की यादें ताजा कर दी हैं , जब शाम होते ही लोग अपने घरों में कैद हो जाते थे और थानों के दरवाजे बंद कर दिए जाते थे।
अपराध की इसी भयावह छवि को एक बार फिर अपराधियों ने जीवंत कर दिया है ।
बक्सर में हुई इस तिहरी हत्या ने एक बार फिर बिहार में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं ।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार होंगे और पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।
Article Advertisement
Crime
बक्सर में तिहरी हत्या: बालू विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
बक्सर (बिहार): बक्सर जिले के राजापुर थाना क्षेत्र स्थित अहियापुर गांव में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बालू के खरीद-बिक्री को लेकर हुए आपसी विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। फायरिंग में तीन की मौत, दो गंभीर ग्
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Crime
साइबर अपराध का बढ़ता जाल: बिहार समेत देशभर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15114 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8203 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15114 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8203 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
