अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बाइक की डिक्की में ले जा रहा था 2.80KG चरस: बेतिया में SSB ने दबोचा, इनरवा SSB की 47वीं वाहिनी की कार्रवाईभारत-नेपाल सीमा पर 14.40 क्विंटल चाइनीज लहसुन बरामद: झोपड़ी में 72 बोरियों में छिपाकर रखा था माल; तस्कर अंध...आधी आबादी बनाम खजाना खाली, 'वचन' पर मन में कसक और दिल में डर, किस दुविधा में सम्राट सरकार?बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 2340KG यूरिया पकड़ी: नेपाल ले जा रहे दो तस्कर अरेस्ट, 7 साइकिल-1 बाइक मिली; ...बहराइच: भारत-नेपाल सीमा पर 60 लाख की अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तारBihar Flood : पुनपुन नदी का एक और बांध टूटा, 15 फीट चौड़ी दरार से कई इलाकों में घुसा पानीGround Report: बाढ़ राहत कैंप में नहीं मिला कोई डॉक्टर, एंबुलेंस का ड्राइवर भी गायब, प्रशासन के दावों की जम...Railways News: बिहार में बाढ़ से ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ा असर, कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आईं विलंब सेराहत की आस में टकटकी लगाए बच्चे, नवगछिया सिंहकुंड में जिंदगी पानी के बीच कैद, 6 टोलों के 10 हजार लोग बने 'ज...पहले नेहा, अब रिया... बिहार की ट्रेन में फिर शराब ले जाती लेडी तस्कर पकड़ी गईनेपाल बाढ़ के बाद सोनौली सीमा पर लंबा जाम: मालवाहक वाहनों की कतार, काठमांडू-पोखरा मार्ग प्रभावित; पर्यटक भी...बाइक की डिक्की में ले जा रहा था 2.80KG चरस: बेतिया में SSB ने दबोचा, इनरवा SSB की 47वीं वाहिनी की कार्रवाईभारत-नेपाल सीमा पर 14.40 क्विंटल चाइनीज लहसुन बरामद: झोपड़ी में 72 बोरियों में छिपाकर रखा था माल; तस्कर अंध...आधी आबादी बनाम खजाना खाली, 'वचन' पर मन में कसक और दिल में डर, किस दुविधा में सम्राट सरकार?बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 2340KG यूरिया पकड़ी: नेपाल ले जा रहे दो तस्कर अरेस्ट, 7 साइकिल-1 बाइक मिली; ...बहराइच: भारत-नेपाल सीमा पर 60 लाख की अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तारBihar Flood : पुनपुन नदी का एक और बांध टूटा, 15 फीट चौड़ी दरार से कई इलाकों में घुसा पानीGround Report: बाढ़ राहत कैंप में नहीं मिला कोई डॉक्टर, एंबुलेंस का ड्राइवर भी गायब, प्रशासन के दावों की जम...Railways News: बिहार में बाढ़ से ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ा असर, कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आईं विलंब सेराहत की आस में टकटकी लगाए बच्चे, नवगछिया सिंहकुंड में जिंदगी पानी के बीच कैद, 6 टोलों के 10 हजार लोग बने 'ज...पहले नेहा, अब रिया... बिहार की ट्रेन में फिर शराब ले जाती लेडी तस्कर पकड़ी गईनेपाल बाढ़ के बाद सोनौली सीमा पर लंबा जाम: मालवाहक वाहनों की कतार, काठमांडू-पोखरा मार्ग प्रभावित; पर्यटक भी...

Article Advertisement

Crime

बिहार में आधी रात को एनकाउंटर, कुख्यात अपराधी गुरुदेव मंडल मारा गया

भागलपुर (बिहार): बिहार के भागलपुर जिले में शुक्रवार देर रात रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली सोनैया धार के पास पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात अपराधी गुरुदेव मंडल उर्फ सनोज कुमार को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया। कैसे हुआ एनकाउंटर? यह घटना रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है जब पुलिस को सूचना

बिहार में आधी रात को एनकाउंटर, कुख्यात अपराधी गुरुदेव मंडल मारा गया

Article Advertisement

भागलपुर (बिहार): बिहार के भागलपुर जिले में शुक्रवार देर रात रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली सोनैया धार के पास पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात अपराधी गुरुदेव मंडल उर्फ सनोज कुमार को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया। कैसे हुआ एनकाउंटर? यह घटना रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है जब पुलिस को सूचना मिली कि रंगरा इलाके में एक बड़ा आपराधिक गिरोह अपराध की योजना बना रहा है। जब पुलिस मौके पर पहुंची और अपराधियों को रुकने के लिए कहा तो गुरुदेव मंडल ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की और गुरुदेव मंडल को सीने और पेट में गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कौन था गुरुदेव मंडल? गुरुदेव मंडल, निवासी हरीनकोल, थाना धमदाहा (पूर्णिया), पर हत्या, लूट और फायरिंग जैसे एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। वह सनोज कुमार और 'फूफा गिरोह' के नाम से भी जाना जाता था। 2022 में नवगछिया इलाके में कई लूट की घटनाओं में वह मुख्य आरोपी था। पहले भी पुलिस से भिड़ चुका था: 2022 में भी नवगछिया जीरोमाइल इलाके में एक लूट की योजना बनाते वक्त पुलिस ने घेराबंदी की थी, तब भी गुरुदेव पुलिस पर गोलीबारी करते हुए फरार हो गया था। उस समय एसडीपीओ दिलीप कुमार पर भी जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें वे बाल-बाल बच गए थे। दूसरी बार हुई मुठभेड़ में ढेर: इस बार भी गुरुदेव मंडल अपराधियों के साथ एक योजना बना रहा था, तभी पुलिस ने घेराबंदी की और मुठभेड़ के दौरान उसे मार गिराया गया। पुलिस के मुताबिक उसे दो गोलियां लगीं — एक छाती में और एक पेट में। पुलिस का बयान: अशुतोष कुमार , थानाध्यक्ष रंगरा, ने कहा, “एनकाउंटर में कुख्यात गुरुदेव मंडल को दो गोलियां लगीं। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।”

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read