अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारSiwan News सीवान में बिहार राज्य पंचायत रोजगार सेवक संघ का प्रमंडलीय सम्मेलन आयोजित, पटना में 2-3 नवंबर को होगा धरना-प्रदर्शनइंडो-नेपाल बॉर्डर के स्टेशनों पर सुरक्षा राम भरोसे, मधुबनी में 2 साल बाद भी GRP को नहीं हुआ हैंडओवरभारतीय सब्जियों की नेपाल में 'नो एंट्री', मधुबनी में नाराज किसानों ने सील किया बॉर्डर1952 में बना स्कूल, आज भी दो कमरों में पढ़ रहे बच्चे, कभी पेड़ के नीचे तो कभी जर्जर बिल्डिंग में लगत...एमएलसी चुनाव परिणाम के बाद नीरज कुमार के बदले तेवर, अब ललन सिंह की तारीफ में कही बड़ी बा, पॉलिटिकल ट्विस्ट ...भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बैठक: 158वीं अग्रणी आसूचना बैठक में एजेंसियों के बीच समन्वय, सूचनाओं पर जोरPATNA NEWS: बिहार प्रभारी बने हरीश द्विवेदी, पीएम के अंत्योदय विजन की बात कहीGorakhpur News: वर्दी पहनाकर छह महीने तक बिहार में कराई फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी, बाद में पता चला सब फर्जी हैभारत-नेपाल सीमा पर पुलिस फायरिंग; ब्राउन शुगर तस्करों पर 8 राउंड गोलीबारी, अररिया के 2 युवक घायल व 3 गिरफ्तारसहारनपुर: 2000 करोड़ की नकली करेंसी का झांसा, बिहार के कारोबारियों से 21 लाख की ठगीबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारSiwan News सीवान में बिहार राज्य पंचायत रोजगार सेवक संघ का प्रमंडलीय सम्मेलन आयोजित, पटना में 2-3 नवंबर को होगा धरना-प्रदर्शनइंडो-नेपाल बॉर्डर के स्टेशनों पर सुरक्षा राम भरोसे, मधुबनी में 2 साल बाद भी GRP को नहीं हुआ हैंडओवरभारतीय सब्जियों की नेपाल में 'नो एंट्री', मधुबनी में नाराज किसानों ने सील किया बॉर्डर1952 में बना स्कूल, आज भी दो कमरों में पढ़ रहे बच्चे, कभी पेड़ के नीचे तो कभी जर्जर बिल्डिंग में लगत...एमएलसी चुनाव परिणाम के बाद नीरज कुमार के बदले तेवर, अब ललन सिंह की तारीफ में कही बड़ी बा, पॉलिटिकल ट्विस्ट ...भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बैठक: 158वीं अग्रणी आसूचना बैठक में एजेंसियों के बीच समन्वय, सूचनाओं पर जोरPATNA NEWS: बिहार प्रभारी बने हरीश द्विवेदी, पीएम के अंत्योदय विजन की बात कहीGorakhpur News: वर्दी पहनाकर छह महीने तक बिहार में कराई फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी, बाद में पता चला सब फर्जी हैभारत-नेपाल सीमा पर पुलिस फायरिंग; ब्राउन शुगर तस्करों पर 8 राउंड गोलीबारी, अररिया के 2 युवक घायल व 3 गिरफ्तारसहारनपुर: 2000 करोड़ की नकली करेंसी का झांसा, बिहार के कारोबारियों से 21 लाख की ठगी

Article Advertisement

Technology

यूट्यूबर्स सावधान! YouTube ने डिलीट किए भारत के 29 लाख से ज्यादा वीडियो, जानें क्या है वजह?

यूट्यूबर्स सावधान! YouTube ने डिलीट किए भारत के 29 लाख से ज्यादा वीडियो, जानें क्या है वजह? YouTube Action: यूट्यूब ने भारत के यूट्यूबर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यूट्यूब ने अक्टूबर और दिसंबर 2024 के बीच कम्युनिटी गाइडलाइंस के उल्लंघन के आरोप में भारत के 29 लाख से अधिक वीडियो को अपने प्लेटफॉर्म

यूट्यूबर्स सावधान! YouTube ने डिलीट किए भारत के 29 लाख से ज्यादा वीडियो, जानें क्या है वजह?

Article Advertisement

यूट्यूबर्स सावधान! YouTube ने डिलीट किए भारत के 29 लाख से ज्यादा वीडियो, जानें क्या है वजह? YouTube Action: यूट्यूब ने भारत के यूट्यूबर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यूट्यूब ने अक्टूबर और दिसंबर 2024 के बीच कम्युनिटी गाइडलाइंस के उल्लंघन के आरोप में भारत के 29 लाख से अधिक वीडियो को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। भारत वैश्विक स्तर पर YouTube से वीडियो हटाने के मामले में शीर्ष पर है। YouTube Action in India: यूट्यूब द्वारा जारी लेटेस्ट कम्युनिटी गाइडलाइंस एनफोर्समेंट रिपोर्ट के अनुसार, भारत एक बार फिर दुनिया भर में सबसे अधिक यूट्यूब वीडियो हटाने की सूची में शीर्ष पर है। अक्टूबर से दिसंबर 2024 के बीच भारत में यूट्यूब के कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन करने की वजह से 2.9 मिलियन (29 लाख) से अधिक वीडियो प्लेटफॉर्म से हटा दिए गए हैं। क्या कहा यूट्यूब ने? गूगल के स्वामित्व वाली कंपनी ने कहा कि ‘यूट्यूब के कम्युनिटी गाइडलाइंस दुनिया भर में लगातार लागू किए जा रहे हैं, चाहे कंटेंट कहीं भी अपलोड की गई हो। जब हमारे गाइडलाइंस का उल्लंघन करने के कारण कंटेंट हटाई जाती है तो उसे वैश्विक स्तर पर हटा दिया जाता है।’ YouTube ने कहा, ‘ज्यादातर हटाए गए कमेंट्स का पता हमारे ऑटोमेटेड फ्लैगिंग सिस्टम द्वारा लगाया जाता है, लेकिन उन्हें ह्यूमन फ्लैगर द्वारा भी चिह्नित किया जा सकता है। हम फ्लैग की गई टिप्पणियों की समीक्षा करने और हमारी सेवा की शर्तों का उल्लंघन करने वाले कंटेंट को हटाने के लिए दुनिया भर में मौजूद हमारी टीमों पर निर्भर हैं। लेकिन, जब कोई कंटेंट हमारी गाइडलाइंस का उल्लंघन नहीं करती है तो उसे लाइव रहने दिया जाता है। भारत के बाद ब्राजील का नंबर यह आंकड़ा पिछली तिमाही की तुलना में 32 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है। भारत 2020 से लगातार वीडियो हटाने की सूची में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। इसी अवधि के दौरान 10 लाख (1 मिलियन) से अधिक वीडियो हटाने के साथ ब्राजील भारत के बाद दूसरे स्थान पर है। YouTube की कंटेंट मॉडरेशन टूल ने की पहचान यूट्यूब ने कहा कि उसके ऑटोमेटेड कंटेंट मॉडरेशन टूल ने इन उल्लंघनों की पहचान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे वैश्विक स्तर पर हटाए गए कुल पॉलिसी वायलेशन वीडियो में से 99.7 फीसदी से अधिक को चिह्नित किया गया। ह्यूमन फ्लैगिंग केवल हटाए गए वीडियो का एक छोटा सा हिस्सा था। 48 लाख से ज्यादा चैनलों को भी किया बंद यूट्यूब ने कहा कि वैश्विक स्तर पर वीडियो हटाने का मुख्य कारण स्पैम, मिसलीडिंग और स्कैम (81.7%) थे, इसके बाद उत्पीड़न (6.6%), बाल सुरक्षा (5.9%), हिंसक या ग्राफिक (3.7%) और अन्य वजह थे। YouTube ने मुख्य रूप से स्पैम पॉलिसी का उल्लंघन करने को लेकर अक्टूबर और दिसंबर 2024 के बीच 48 लाख (4.8 मिलियन) से अधिक चैनलों को बंद करने की भी सूचना दी। 1.3 बिलियन कमेंट्स को भी हटाया यूट्यूब ने यह भी कहा कि हमारे कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन करने के कारण लगभग 1.3 अरब (1.3 बिलियन) कमेंट्स को भी हटा दिया गया है और उन्हें संभावित स्पैम के रूप में फिल्टर किया गया है, क्योंकि क्रिएटर्स ने इन कमेंट्स को अप्रूव नहीं किया था। कंपनी ने आगे कहा, ‘ह्यूमन और टेक्नोलॉजी के कॉम्बिनेशन का उपयोग करके हम उन कमेंट्स को हटाते हैं, जो हमारी कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन करती हैं। हम उन कमेंट्स को भी फिल्टर करते हैं, जिनके बारे में हमें पूरा भरोसा है कि वे स्पैम हैं, ताकि क्रिएटर चाहें तो उनकी समीक्षा कर सकें और उन्हें अप्रूव कर सकें।’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read