फलका में 6.17 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस छापेमारी कर आरोपित को किया गिरफ्तार फलका. फलका पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के मरकोसी बहियार महंत बाबा स्थान के समीप छापेमारी कर 6.17 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. अपर थानाध्यक्ष शदाब ने बताया कि सूचना मिली कि फलका मरकोसी बहियार महंत बाबा स्थान समीप एक युवक स्मैक का बिक्री करता है, जो अभी भी वही कुछ लोगों को स्मैक बिक्री कर रहा है. सूचना पर फलका पुलिस दलबल के साथ स्थल पर पहुंचे तो देखा कि एक युवक पुलिस वाहन को देख भागने का प्रयास करने लगा. जिसे दलबल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ा और पूछताछ किया गया. पकड़ाये युवक ने अपना नाम रोहित कुमार लालिसिंघीया गांव निवासी बताया तथा अंचलाधिकारी सोमी पोद्दार के समक्ष आरोपी के तलाशी के क्रम में जेब से 6.17 ग्राम स्मैक बरामद किया गया है. जिसके बाद आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है रौतारा में पुलिस ने 104 लीटर शराब के साथ ऑटो को किया जब्त हसनगंज. रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत नयाटोला रौतारा नहर समीप 104 लीटर अंग्रेजी शराब से लदी एक ऑटो जब्त करने में रौतारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की देर रात्रि वाहन गस्ती दौरान नयाटोला रौतारा नहर समीप एक ऑटो चालक पुलिस को देखकर ऑटो छोड़कर भागने लगा. पुलिस ने पीछा किया तो अंधेरे का फायदा उठाकर ऑटो चालक भागने में सफल रहा. इसके बाद पुलिस ने ऑटो की तलाशी ली, जिसमें भाड़ी मात्रा में तकरीबन 104 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ. मौके पर पुलिस ने ऑटो को जब्त करते हुए फरार शराब तस्कर की तलाश में जुटी है. थानाध्यक्ष ने कहा गाड़ी नंबर से फरार शराब तस्कर मनोज साह पिता जयनारायण साह साकिन पीपरा थाना मुफस्सिल रानीपतरा जिला पूर्णिया के विरुद्ध शराबबंदी अधिनियम तहत मामला दर्ज करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. पुलिस फरार शराब तस्कर के विरुद्ध थाना कांड संख्या 103/2024 तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपित की गिरफ्तारी में जुट गयी है. इस अवसर पर पुलिस बल आदि मौजूद रहे.
Article Advertisement
Seemanchal
फलका में 6.17 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस छापेमारी कर आरोपित को किया गिरफ्तार
फलका में 6.17 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस छापेमारी कर आरोपित को किया गिरफ्तार फलका. फलका पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के मरकोसी बहियार महंत बाबा स्थान के समीप छापेमारी कर 6.17 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. अपर थानाध्यक्ष शदाब ने बताया

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट

Seemanchal
पूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंता

Seemanchal
बिहार में बाढ़ के बीच फिर भारी बारिश का अलर्ट: 8 सितंबर को बिगड़ेगा मौसम, सीमांचल के 4 जिलों पर भी नजर

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
