भारतीय इतिहास का वो काला दिन आज, जब क्रिकेट के मैदान पर टूटा था 140 करोड़ लोगों का दिल World Cup Final 2023: साल 2023 में भारत में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप खेला गया था।
इस पूरे टूर्नामेंट में भारत ने सेमीफाइनल तक अपना हर मुकाबला जीता, लेकिन फाइनल में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के आगे सरेंडर कर दिया।
World Cup Final 2023: भारतीय क्रिकेट इतिहास में 19 नवंबर का दिन वो काला दिन है, जिसे भारतीय फैंस भुलाने से भी नही भुला पाएंगे।
ये वही दिन है, जब टीम के हाथों से वर्ल्ड कप आते-आते रह गया।
इस दिन 140 करोड़ से ज्यादा की आबादी वाला पूरा भारत देश निराशा में डूब गया था।
हम बात कर रहे हैं पिछले साल भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप की, जहां टीम इंडिया आखिरी बाधा पार नहीं कर सकी और उसने सजाकर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पैट कमिंस की अगुवाई वाली कंगारू टीम को दे दी।
19 नवंबर 2003 को हुए फाइनल मुकाबले में तब ऑस्ट्रेलिया टीम ने भारत को छह विकेट से मात दी थी ।
इस मैच से पहले टीम इंडिया वैसे तो कई आईसीसी फाइनल हारी थी, लेकिन फैंस को यह हार इसलिए कचोटती है क्योंकि उस मैच से पहले टीम ऐसा खेली थी, जिसका कल्पना करना मुश्किल है।
यही वजह है कि फैंस इस हार को आज तक और संभवत: आने वाले कई सालों तक नहीं भुला पाएंगे।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बैटिंग की।
गिल के रूप में पहला झटका जल्दी ही खाने के बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मोर्चा संभाला और कंगारू गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर दी।
रोहित का आउट होना पड़ा भारतीय टीम पर भारी 10 ओवर तक को सब कुछ ठीक लग रहा था, लेकिन यहां जैसे ही रोहित ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर आउट हुए, वैसे ही एक लाख से ज्यादा की आबादी वाले स्टेडियम में सन्नाटा फैल गया।
उनके आउट होने के बाद कंगारू गेंदबाजों ने कसी गेंदबाजी की और भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।
इसका असर भारत के रन रेट पर पड़ा।
आउट होने के डर की वजह से बीच के ओवरों में विराट और केएल राहुल को मजबूरी में स्लो खेलना पड़ा।
टीम को इसका काफी घाटा हुआ, जहां टीम निर्धारित ओवरों में स्कोरबोर्ड पर सिर्फ 240 रन ही टांग सकी।
टीम के लिए राहुल ने 66 जबकि विराट ने 57 रनों की पारी खेली।
इन दोनों के अलावा रोहित के बल्ले से 47 रनों की पारी निकली।
हेड ने अकेले दम पर जिताया मैच इस पूरे टूर्नामेंट में टीमों द्वारा बड़े-बड़े स्कोर देखने को मिले थे।
ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 241 रनों का टारगेट मिला, जो कि काफी कम था।
हालांकि पहले दस ओवर में मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी ने भारतीय टीम को मैच में बनाए रखा और ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट 50 रन से पहले उखाड़ दिए।
इस दौरान डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श और स्टीव स्मिथ पवेलियन लौट चुके थे।
लेकिन इसके बाद ट्रेविस ने धुआंधार शतक जड़कर टीम इंडिया को मैच से पूरी तरह बाहर कर दिया।
उनके बल्ले से 120 गेंदों पर 137 रनों की पारी निकली, जबकि मार्नस लाबुशेन ने नाबाद 58 रनों की पारी खेली।
वर्ल्ड कप हारने के बाद भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी और फैंस निराशा में डूब गए।
Article Advertisement
Sports
भारतीय इतिहास का वो काला दिन आज, जब क्रिकेट के मैदान पर टूटा था 140 करोड़ लोगों का दिल
भारतीय इतिहास का वो काला दिन आज, जब क्रिकेट के मैदान पर टूटा था 140 करोड़ लोगों का दिल World Cup Final 2023: साल 2023 में भारत में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप खेला गया था। इस पूरे टूर्नामेंट में भारत ने सेमीफाइनल तक अपना हर मुकाबला जीता, लेकिन फाइनल में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के आगे सरेंडर कर दिया। Wor

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवाल

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Technology
भारत में AI नेटवर्क बनाने के लिए Tata Communications का बड़ा निवेश, 10 हजार किलोमीटर तक बिछेगी नई फाइबर नेटवर्क लाइन

Technology
AI की सुरक्षा पर बड़ा सवाल: Anthropic ने एक महीने से ज्यादा रोकी नए AI मॉडल की ट्रेनिंग
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15188 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8225 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6764 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6020 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5661 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5251 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15188 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8225 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6764 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6020 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5661 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5251 views
