अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Darbhanga News: अलीनगर:पंचायत सरकार भवन बनने से लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधाअपीलार्थी की आपत्ति का करें निराकरणईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र और सुविधाओं को लेकर आयोग गंभीरभारत-नेपाल सीमा पर नेपाली नागरिक के पास से डेढ़ करोड़ रुपये की चरस बरामदBahraich News: सीमा पर 1.126 किलो चरस के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तारबिहार में दारोगा ही रोकेंगे वाहन, सिपाही नहींजामुन की इतनी बड़ी सजा, बिहार के बगहा में बच्चों को रस्सी से बांधकर धूप में रखाकिसानों को 86 कृषि यंत्रों पर 80% तक सब्सिडी, 236 करोड़ की योजना को मंजूरीबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचारसालोंभर काम की गारंटी के सवाल पर टीकाकर्मी संघ का प्रर्दशननेपाल हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर बैठक: घोड़ासहन के झरौखर में एसएसबी, नेपाल एपीएफ और पुलिस ने की संयुक्त...Darbhanga News: अलीनगर:पंचायत सरकार भवन बनने से लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधाअपीलार्थी की आपत्ति का करें निराकरणईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र और सुविधाओं को लेकर आयोग गंभीरभारत-नेपाल सीमा पर नेपाली नागरिक के पास से डेढ़ करोड़ रुपये की चरस बरामदBahraich News: सीमा पर 1.126 किलो चरस के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तारबिहार में दारोगा ही रोकेंगे वाहन, सिपाही नहींजामुन की इतनी बड़ी सजा, बिहार के बगहा में बच्चों को रस्सी से बांधकर धूप में रखाकिसानों को 86 कृषि यंत्रों पर 80% तक सब्सिडी, 236 करोड़ की योजना को मंजूरीबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचारसालोंभर काम की गारंटी के सवाल पर टीकाकर्मी संघ का प्रर्दशननेपाल हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर बैठक: घोड़ासहन के झरौखर में एसएसबी, नेपाल एपीएफ और पुलिस ने की संयुक्त...

Article Advertisement

boloindia.in
Sports

World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्या अंपायर ने दिया गलत फैसला? क्या कहता है नियम?

Published: 14/10/2024, 07:13:06 pm23 viewsSeemanchal Live

World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्या अंपायर ने दिया गलत फैसला? क्या कहता है नियम? महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले गए मुकाबले में अंपायर का एक फैसला विवादों में घिर गया। भारतीय खिलाड़ी अंपायर के इस फैसले से नाखुश भी दिखे थे। भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच 13

World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्या अंपायर ने दिया गलत फैसला? क्या कहता है नियम?
World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्या अंपायर ने दिया गलत फैसला? क्या कहता है नियम? महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले गए मुकाबले में अंपायर का एक फैसला विवादों में घिर गया। भारतीय खिलाड़ी अंपायर के इस फैसले से नाखुश भी दिखे थे। भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच 13 अक्टूबर को टी-20 विश्व कप 2024 में मुकाबला खेला गया था। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 9 रनों से अपने नाम करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं भारतीय टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता कठिन हो गया। हालांकि इस मैच की पहली पारी के दौरान अंपायर के एक फैसले पर विवाद हो गया। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं? विवादों में अंपायर का फैसला? मैच में पहले ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजी कर रही थी। इस दौरान 17वें ओवर में दीप्ति शर्मा की एक गेंद पर विवाद हो गया। दरअसल ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फोबे लिचफील्ड ने उनकी गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट मारा। लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाईं। गेंद सीधा पैड से टकराई, जिसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने अपील की और फील्ड अंपायर ने भारत के पक्ष में फैसला सुनाया। लेकिन थर्ड अंपायर ने बाद में फैसले को बदल दिया और बल्लेबाज को नॉट आउट करार दे दिया, जिसके बाद टीम की सीनियर खिलाड़ी स्मृति मंधाना के अलावा अन्य भारतीय खिलाड़ी नाराज हो गए। भारतीय खिलाड़ियों ने दावा किया कि बल्लेबाज ने डिलिवरी से पहले अपना रुख बदला था। इसलिए उन्हें दाएं हाथ के खिलाड़ी के रूप में मानना चाहिए। [CricketGully Cricket T20WorldCup INDvAUS] pic.twitter.com/P9P1d7KPeQ — হৃদয় হরণ 💫✨ (@thundarrstorm) October 13, 2024   क्या कहता है नियम? आईसीसी के नियम के अनुसार अगर कोई बल्लेबाज शॉट खेलने के लिए अपना रुख बदलता है तो ऑफ और ऑन साइड की परिभाषा नहीं बदलती है। क्योंकि गेंद लेग स्टंप के बाहर पिच हुई थी, जिसकी वजह से अंपायर ने ऑस्ट्रेलिया के हक में फैसला सुनाया। ऐसा था मैच का हाल पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में 8 ओवर में 151/8 रन बनाए थे। टीम की ओर से सभी बल्लेबाजों ने किस्तों में रन बनाए। सलामी बल्लेबाज ग्रेस हैरिस ने 41 गेंदों में 40 रन बनाए थे। जबकि एलिसा पेरी ने भी 32 रनों का योगदान दिया था। जवाब में भारतीय टीम 9 रनों से पीछे रह गई। भारत की ओर से हरमनप्रीत कौर ने 47 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए थे। हालांकि उनकी पारी भारत को जीत नहीं दिला सकी। टीम इंडिया 20 ओवर में 142/9 रन ही बना सकी।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

boloindia

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read