अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार के बाद अब यूपी में सियासी जमीन तलाशेंगे निशांत कुमार, बीजेपी के साथ चुनाव लड़ने की तैयारीSiwan News सीवान में बिहार राज्य पंचायत रोजगार सेवक संघ का प्रमंडलीय सम्मेलन आयोजित, पटना में 2-3 नवंबर को होगा धरना-प्रदर्शनइंडो-नेपाल बॉर्डर के स्टेशनों पर सुरक्षा राम भरोसे, मधुबनी में 2 साल बाद भी GRP को नहीं हुआ हैंडओवरभारतीय सब्जियों की नेपाल में 'नो एंट्री', मधुबनी में नाराज किसानों ने सील किया बॉर्डर1952 में बना स्कूल, आज भी दो कमरों में पढ़ रहे बच्चे, कभी पेड़ के नीचे तो कभी जर्जर बिल्डिंग में लगत...कल का मौसम: बिहार में आंधी-तूफान और भारी बारिश अलर्टएमएलसी चुनाव परिणाम के बाद नीरज कुमार के बदले तेवर, अब ललन सिंह की तारीफ में कही बड़ी बा, पॉलिटिकल ट्विस्ट ...भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बैठक: 158वीं अग्रणी आसूचना बैठक में एजेंसियों के बीच समन्वय, सूचनाओं पर जोरPATNA NEWS: बिहार प्रभारी बने हरीश द्विवेदी, पीएम के अंत्योदय विजन की बात कहीGorakhpur News: वर्दी पहनाकर छह महीने तक बिहार में कराई फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी, बाद में पता चला सब फर्जी हैबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार के बाद अब यूपी में सियासी जमीन तलाशेंगे निशांत कुमार, बीजेपी के साथ चुनाव लड़ने की तैयारीSiwan News सीवान में बिहार राज्य पंचायत रोजगार सेवक संघ का प्रमंडलीय सम्मेलन आयोजित, पटना में 2-3 नवंबर को होगा धरना-प्रदर्शनइंडो-नेपाल बॉर्डर के स्टेशनों पर सुरक्षा राम भरोसे, मधुबनी में 2 साल बाद भी GRP को नहीं हुआ हैंडओवरभारतीय सब्जियों की नेपाल में 'नो एंट्री', मधुबनी में नाराज किसानों ने सील किया बॉर्डर1952 में बना स्कूल, आज भी दो कमरों में पढ़ रहे बच्चे, कभी पेड़ के नीचे तो कभी जर्जर बिल्डिंग में लगत...कल का मौसम: बिहार में आंधी-तूफान और भारी बारिश अलर्टएमएलसी चुनाव परिणाम के बाद नीरज कुमार के बदले तेवर, अब ललन सिंह की तारीफ में कही बड़ी बा, पॉलिटिकल ट्विस्ट ...भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बैठक: 158वीं अग्रणी आसूचना बैठक में एजेंसियों के बीच समन्वय, सूचनाओं पर जोरPATNA NEWS: बिहार प्रभारी बने हरीश द्विवेदी, पीएम के अंत्योदय विजन की बात कहीGorakhpur News: वर्दी पहनाकर छह महीने तक बिहार में कराई फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी, बाद में पता चला सब फर्जी है

Article Advertisement

Sports

टीम इंडिया की जीत पर केंद्रीय खेल मंत्री ने की बड़ी घोषणा, 2025 में बिहार को मिलेगी बड़ी सौगात

टीम इंडिया की जीत पर केंद्रीय खेल मंत्री ने की बड़ी घोषणा, 2025 में बिहार को मिलेगी बड़ी सौगात Women's Asian Champions Trophy: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन चैंपिंयस ट्रॉफी फाइनल का खिताब अपने नाम किया, जिसके बाद केंद्रीय खेल मंत्री डॉ मनशुख मांडविया ने बड़ा ऐलान किया है। Women’s Asian Champions Tr

टीम इंडिया की जीत पर केंद्रीय खेल मंत्री ने की बड़ी घोषणा, 2025 में बिहार को मिलेगी बड़ी सौगात

Article Advertisement

टीम इंडिया की जीत पर केंद्रीय खेल मंत्री ने की बड़ी घोषणा, 2025 में बिहार को मिलेगी बड़ी सौगात Women's Asian Champions Trophy: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन चैंपिंयस ट्रॉफी फाइनल का खिताब अपने नाम किया, जिसके बाद केंद्रीय खेल मंत्री डॉ मनशुख मांडविया ने बड़ा ऐलान किया है। Women’s Asian Champions Trophy: बिहार के राजगीर में हुए एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप मुकाबले में भारत ने चीन को 1-0 से हराकर एक बार फिर चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमा लिया है। भारत की चीन पर यह रोमांचक जीत रही। पहले और दूसरे क्वार्टर के 30 मिनट के खेल में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी थी। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में दीपिका ने गोल कर भारत को पहली सफलता दिलाई। जिसके बाद चीन के खिलाड़ी कोई गोल नहीं कर सके। फाइनल मुकाबला भारत और चीन के बीच बुधवार की शाम 4:45 से राजगीर के हॉकी मैदान में शुरू हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार सह युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ मनशुख मांडविया शामिल हुए। इसके अलावा बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी उपस्थित रहे। फाइनल मैच में इंडिया महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन देखने के लिए हजारों दर्शक से स्टेडियम खचा खच भर गया और हर ओर तिरंगा झंडा लहराकर टीम इंडिया का लोगों ने हौसला बढ़ाया। इस दौरान स्टेडियम में तिरंगा के अलावा भगवा झंडा भी लहराया गया और टीम इंडिया ने 1-0 से एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा किया।   खेल मंत्री का बड़ा ऐलान भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार सह युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ मनशुख मांडविया ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 बिहार में होगा। उन्होने इस शानदार ग्राउंड और आयोजन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे ने मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी टीम ने बहुत अच्छा खेल का प्रदर्शन किया है। भारतीय कप्तान ने राजगीर ग्राउंड के बारे मे कहा कि इस ग्राउंड पर खेलना काफी अच्छा रहा और यहां के दर्शकों का प्यार भी खूब मिला। जबकि पूरे टूर्नामेंट ओवर ऑल प्लेयर का खिताब जितने वाली दीपिका ने कहा कि हमारी टीम ने काफी मेहनत की थी और हम अपनी रणनीति से मैच जितने मे सफल रहे। आपको बता दें कि भारत ने तीसरी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read