पत्नी की हत्या में 6 माह से जेल में बंद था पति, अब महिला जिंदा निकली बिहार में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है।
अपनी पत्नी की हत्या में एक शख्स छह महीने से जेल में बंद था, अब वह महिला जिंदा मिल गई है।
इस खबर के सामने आते ही हड़कंप मच गया है।
वहीं पुलिस पर लोग सवाल भी उठा रहे हैं।
वहीं जब महिला की जिंदा होने की सूचना कोर्ट को मिली तो कोर्ट ने हत्या मामले में जेल में बंद पति और ससुराल के अन्य लोगों को बरी कर दिया।
इसके साथ ही स्थानीय पुलिस पर तीखी टिप्पणी भी की।
कोर्ट ने पुलिस की कार्यशैली को हास्यासपद और कानून की नजर में मजाक बताया।
कोर्ट ने पुलिस की इस कृत्य को काला धब्बा करार दिया।
मामला सदर थाना कांड सं. 310/18 और सत्रवाद संख्या 212/18 से जुड़ा हुआ है।
कोर्ट ने मामले में पीड़ित पक्ष को प्रतिकर योजना के तहत 6 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश भी पुलिस को दिया है।
कोर्ट ने कहा है कि पुलिस चाहे तो यह राशि जांचकर्ता के वेतन से काट सकती है।
मामले में एडीजे थ्री रविरंजन मिश्र की कोर्ट ने 23 दिसंबर को सुनाए अपने ऐतिहासिक फैसले में माना है कि पुलिस जिस किसी भी केस की जांच करती है, उसकी सिर्फ टेबल रिपोर्टिंग बनाती है।
कोर्ट ने इस मामले में साढ़े पांच महीने तक आरोपितों को न्यायिक हिरासत में रखे जाने को भी अवैध माना है।
आदेश में कहा गया है कि जांचकर्ता की लापरवाही के कारण जो व्यक्ति जिंदा है, उसकी मौत के संबंध में दाखिल आरोपपत्र त्रुटिपूर्ण, लापरवाहीपूर्वक और जांचकर्ता की अयोग्यता, अक्षमता, कर्त्तव्य के प्रति लापरवाही और उदासीनता का सूचक है।
जांचकर्ता की वजह से एक ऐसा मामला जिसकी जांच नहीं हो सकी, वह स्वत: समाप्त हो गया।
यही नहीं बरामद शव जिस महिला का बताया गया वह अगर जिंदा थी तो फिर वह शव किस महिला का था।
इसकी जांच आज तक नहीं हो पाई।
यह मामला बिना प्राथमिकी, बिना जांच के समाप्त हो गया जो बिहार पुलिस के लिए काला धब्बा और शर्मनाक विषय है।
यह था पूरा मामला सुपौल सदर थाना क्षेत्र के तेलवा में 26 मई 2018 को एक अज्ञात महिला का शव मिला था।
चौकीदार सियाराम पासवान के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ।
पुलिस ने वैज्ञानिक जांच का दावा कर 48 घंटे के अंदर अज्ञात शव को राघोपुर थाना क्षेत्र के बेरदह निवासी सोनिया का शव मानते हुए उसके पति रंजीत पासवान, ससुर विष्णुदेव पासवान और उसकी सास को गिरफ्तार कर 28 मई को जेल भेज दिया।
शव को सोनिया के माता पिता को भेजकर उसका अंतिम संस्कार करा दिया गया।
मामले में शेष पांच आरोपितों के फरार रहने के कारण कुर्की-जब्ती का आदेश भी दिया गया।
इस बीच 21 नवंबर 2018 को एक महिला सदर थाना पहुंचती है और स्वयं को सोनिया होने का दावा करती है।
उधर, 5 महीने और 20 दिन जेल में रहने के बाद हाईकोर्ट और जिला जज ने पत्नी की हत्या में बंद पति को जमानत दे दी।
तीन आरोपितों को किया गया दोषमुक्त कोर्ट ने मामले में आरोपित किए गए रंजीत पासवान, विष्णुदेव पासवान और गीता देवी को दोषमुक्त करते हुए उन्हें और उनके जमानतदारों को बंधपत्र के दायित्वों से भी मुक्त कर दिया है।
उधर, इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से न्यायिक लड़ाई लड़ने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार सिंह ने कहा है कि वे इस मामले को हाईकोर्ट तक ले जाएंगे।
मामले में कोर्ट की टिप्पणी पुलिस की कार्यशैली की पोल खोल रही है।
उन्होंने कहा कि ऐसे एक नहीं कई मामले जिले में हैं।
उन्होंने संबंधित आईओ और केस से जुड़े तत्कालीन पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की मांग भी की है।
उन्होंने कहा है कि वह इसके लिए हाईकोर्ट तक जाएंगे।
उधर, कोर्ट के फैसले के बाद पीड़ित पक्ष ने कानून के प्रति आस्था जताई है।
उनका कहना है कि देर से ही सही उन्हें न्याय मिला।
दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
Source-HINDUSTAN
Article Advertisement
Bihar
पत्नी की हत्या में 6 माह से जेल में बंद था पति, अब महिला जिंदा निकली
पत्नी की हत्या में 6 माह से जेल में बंद था पति, अब महिला जिंदा निकली बिहार में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। अपनी पत्नी की हत्या में एक शख्स छह महीने से जेल में बंद था, अब वह महिला जिंदा मिल गई है। इस खबर के सामने आते ही हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस पर लोग सवाल भी उठा रहे हैं। वहीं जब महिला की ज

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Bihar
बिहार में बाढ़ से मिलेगी स्थायी राहत? गंगा, कोसी और गंडक को लेकर सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

Bihar
भागलपुर में जमीन के अंदर दफन मिला शव, 24 घंटे बाद भी पहचान नहीं; CCTV खंगाल रही पुलिस

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Seemanchal
कटिहार में फिर बारिश का अलर्ट, धान की फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
