Weather Today: दिल्ली, यूपी में लगातार 5 दिन बारिश के आसार, उत्तराखंड के 2 जिलों में बाढ़ जैसे हालात; जानें मौसम का हाल मौसम विभाग की ओर से अनुमान जताया गया है कि दिल्ली में 10 मई को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
दिल्ली में फिलहाल गर्मी चरम पर है।
लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
उत्तराखंड में बादल फटने की जानकारी मिली है।
कई जगह पर ओलावृष्टि के कारण नुकसान हुआ है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी किया गया है।
विभाग ने संभावना जताई है कि दिल्ली और एनसीआर इलाकों में 10 मई को तेज हवाएं चल सकती हैं।
अगले कुछ दिन बारिश होगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
दिल्ली में तापमान फिलहाल अधिक है।
लोग गर्मी से जूझ रहे हैं।
अगर बारिश होती है, तो तापमान से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार 10 मई को दिल्ली में न्यूनतम 29 और अधिकतम 40 डिग्री तापमान रह सकता है।
वहीं, उत्तराखंड के बागेश्वर और अल्मोड़ा में बादल फटने की जानकारी मिली है।
उत्तरकाशी में ओले गिरे हैं।
बंगाल में भी मौसम खराब बताया जा रहा है।
कोलकाता और साथ लगते इलाकों में भारी बारिश हुई है।
यूपी की बात करें, तो लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।
यहां अगले 5 दिन लगातार बारिश हो सकती है।
देश के कई हिस्सों में फिलहाल हीटवेव का असर है।
लू के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे।
उत्तराखंड में बारिश के कारण जंगलों की आग तो बुझ गई है, लेकिन बागेश्वर और अल्मोड़ा में बाढ़ जैसे हालात हैं।
कई जगह नदियां उफान पर हैं, सड़कें बह चुकी हैं।
जन-जीवन पर गहरा असर पड़ा है।
पंजाब और हरियाणा में होगी हल्की बारिश कुछ ऐसे ही हालात बंगाल में हैं, जहां बादल छाए हुए हैं।
विभाग ने यहां भी बादल फटने की आशंका जताई है।
कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
यूपी में 13 मई तक बारिश हो सकती है।
सिक्किम, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में 12 मई तक बारिश के साथ तूफान का अलर्ट है।
असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मेघायल, मणिपुर, त्रिपुरा और मिजोरम में भी तेज बारिश की आशंका है।
पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है।
अगले तीन दिन यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलेंगी।
Article Advertisement
India
Weather Today: दिल्ली, यूपी में लगातार 5 दिन बारिश के आसार, उत्तराखंड के 2 जिलों में बाढ़ जैसे हालात; जानें मौसम का हाल
Weather Today: दिल्ली, यूपी में लगातार 5 दिन बारिश के आसार, उत्तराखंड के 2 जिलों में बाढ़ जैसे हालात; जानें मौसम का हाल मौसम विभाग की ओर से अनुमान जताया गया है कि दिल्ली में 10 मई को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। दिल्ली में फिलहाल गर्मी चरम पर है। लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। उत्त

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

India
गुजरात को 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, रेल और सड़क नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार

India
भारत की सैन्य शक्ति को बड़ा विस्तार: 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
