Weather Report : बिहार में आज और लुढ़केगा पारा, कुछ इलाकों में शीतलहर के आसार पटना सहित सूबे के कई जिले बुधवार को कड़ाके की ठंड की चपेट में रहे।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बिहार के अधिकतर इलाकों में में बादल छाए रहे।
धूप न निकलने से जनजीवन पर असर पड़ा।
रही-सही कसर पछुआ ने पूरी कर दी।
पटना में 12 से 14 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया।
मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो अगले दो दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।
पटना और गया के तापमान में गिरावट आ सकती है, वहीं मुजफ्फरपुर व आसपास के इलाकों में कोल्डवेव (शीतलहर) का असर दिख सकता है।
हालांकि कोल्ड वेव की परिस्थितियों की आधिकारिक घोषणा गुरुवार शाम में संभावित है।
राजधानी के आसमान में दिनभर बादल छाए रहे।
सूरज के दर्शन हुए लेकिन लोगों ने धूप में गर्माहट महसूस नहीं की।
दोपहर बाद बर्फीली हवाओं की चुभन से लोग बेहाल रहे।
पटना का पारा पिछले 24 घंटे में लगभग तीन डिग्री तक नीचे आ गया।
अधिकतम तापमान 19 डिग्री जबकि न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सामान्य से पांच डिग्री नीचे पारा होने की वजह से कंपकंपी की स्थिति बनी रही।
गया का अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री और न्यूनतम 11.6 डिग्री, भागलपुर का अधिकतम 21 और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
पूर्णिया का पारा अधिकतम 22.2 डिग्री और न्यूनतम पारा 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना में आर्द्रता सुबह में 98 प्रतिशत तक रही।
और घना होगा कोहरा मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पटना और गया में गुरुवार को सुबह में कोहरा रहेगा और आंशिक बादल भी छाए रहेंगे।
बादल छंटने और हवाओं की रफ्तार कम होने पर कोहरा और घना होगा।
भागलपुर और पूर्णिया में घना कोहरा छाने के आसार हैं।
आसमान में आंशिक बादल रहेंगे।
न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी आ सकती है।
Source-HINDUSTAN
Article Advertisement
Seemanchal
Weather Report : बिहार में आज और लुढ़केगा पारा, कुछ इलाकों में शीतलहर के आसार
Weather Report : बिहार में आज और लुढ़केगा पारा, कुछ इलाकों में शीतलहर के आसार पटना सहित सूबे के कई जिले बुधवार को कड़ाके की ठंड की चपेट में रहे। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बिहार के अधिकतर इलाकों में में बादल छाए रहे। धूप न निकलने से जनजीवन पर असर पड़ा। रही-सही कसर पछुआ ने पूरी कर दी। पटना में 12 स

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
कटिहार में फिर बारिश का अलर्ट, धान की फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता

Seemanchal
अररिया-किशनगंज-पूर्णिया-कटिहार पहुंचेगी बिहार विधानसभा की समिति, सरकारी कामकाज की होगी पड़ताल

Seemanchal
सहरसा से रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, इंटरसिटी रद्द और राज्यरानी एक्सप्रेस डायवर्ट; पांच ट्रेनें भी लेट

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
