अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर पटना में बवाल, बैरिकेड तोड़कर पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी'जरूरी है समय रहते', अपनी ही सरकार पर चिराग पासवान को क्यों हुआ दुख? दो बार दोहराई 'समय रहते' कार्रवाई की ब...Jamshedpur News: सरयू राय से मिले बिहार के मंत्री श्रवण कुमार, Jamshedpur Hindi News24 घंटे में 40 बच्चे गायब! बिहार पुलिस के आंकड़ों ने उड़ाए होश, सबसे ज्यादा लड़कियां लापताभारत-नेपाल सीमा पर फ्लैग मार्च, तस्करी रोकने का कड़ा संदेशजनसुराज को दिल्ली में लॉन्च करने का क्या है प्लान? प्रशांत किशोर बोले- छह महीने चर्चा के बाद..रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: इस रूट की 35 ट्रेनें कैंसिल, वंदे भारत समेत 33 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्टबिहार का नया डीजीपी कौन होगा? प्रीता वर्मा अभी सबसे सीनियर IPS; अब यूपीएससी पैनल पर टिकी नजरेंबिहार में आसमान तक उठा पानी का ‘बवंडर’: तेज हवा-बारिश के बीच दिखा दुर्लभ नजारा, मौसम विभाग ने क्या बताया?'रॉल्स-रॉयस में घूमने वाली मोहतरमा विधायक हॉलैंड में लुत्फ उठा रहीं', मैथिली ठाकुर के फॉरेन टूर पर धधकी सियासी आगबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर पटना में बवाल, बैरिकेड तोड़कर पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी'जरूरी है समय रहते', अपनी ही सरकार पर चिराग पासवान को क्यों हुआ दुख? दो बार दोहराई 'समय रहते' कार्रवाई की ब...Jamshedpur News: सरयू राय से मिले बिहार के मंत्री श्रवण कुमार, Jamshedpur Hindi News24 घंटे में 40 बच्चे गायब! बिहार पुलिस के आंकड़ों ने उड़ाए होश, सबसे ज्यादा लड़कियां लापताभारत-नेपाल सीमा पर फ्लैग मार्च, तस्करी रोकने का कड़ा संदेशजनसुराज को दिल्ली में लॉन्च करने का क्या है प्लान? प्रशांत किशोर बोले- छह महीने चर्चा के बाद..रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: इस रूट की 35 ट्रेनें कैंसिल, वंदे भारत समेत 33 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्टबिहार का नया डीजीपी कौन होगा? प्रीता वर्मा अभी सबसे सीनियर IPS; अब यूपीएससी पैनल पर टिकी नजरेंबिहार में आसमान तक उठा पानी का ‘बवंडर’: तेज हवा-बारिश के बीच दिखा दुर्लभ नजारा, मौसम विभाग ने क्या बताया?'रॉल्स-रॉयस में घूमने वाली मोहतरमा विधायक हॉलैंड में लुत्फ उठा रहीं', मैथिली ठाकुर के फॉरेन टूर पर धधकी सियासी आगबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Article Advertisement

Sports

कोविड-19: विराट कोहली एंड कंपनी की सैलरी में हो सकती है कटौती

कोविड-19: विराट कोहली एंड कंपनी की सैलरी में हो सकती है कटौती कोविड-19 महामारी (कोरोनावायरस संक्रमण) का असर आने वाले समय में भारतीय क्रिकेटरों की सैलरी पर भी पड़ सकता है। भारतीय क्रिकेटर्स असोसिएशन के अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा का मानना है कि कोविड-19 महामारी के चलते क्रिकेटरों की सैलरी में कटौती हो सकत

कोविड-19: विराट कोहली एंड कंपनी की सैलरी में हो सकती है कटौती

Article Advertisement

कोविड-19: विराट कोहली एंड कंपनी की सैलरी में हो सकती है कटौती कोविड-19 महामारी (कोरोनावायरस संक्रमण) का असर आने वाले समय में भारतीय क्रिकेटरों की सैलरी पर भी पड़ सकता है। भारतीय क्रिकेटर्स असोसिएशन के अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा का मानना है कि कोविड-19 महामारी के चलते क्रिकेटरों की सैलरी में कटौती हो सकती है। कोविड-19 महामारी से दुनिया के ज्यादातर देश इन दिनों जूझ रहे हैं। इस महामारी के चलते दुनिया के तमाम स्पोर्ट्स इवेंट्स या तो रद्द हुए हैं या फिर स्थगित हुए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को भी कोविड-19 महामारी के चलते काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरेशनल सीरीज को बीच में ही स्थगित करना पड़ा था, जबकि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) भी तय समय से शुरू नहीं हो सका। आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित किया गया है, हालांकि मौजूदा हालात देखकर ऐसा लग रहा है कि इस साल आईपीएल को रद्द ही करना पड़ेगा। मल्होत्रा ने कहा कि खिलाड़ियों को सैलरी में कटौती के लिए तैयार रहना चाहिए, क्योंकि बीसीसीआई अभी कहीं से कुछ कमाई नहीं कर पा रहा है। इस तरह से क्रिकेटरों को सैलरी में कटौती के जरिए बीसीसीआई की मदद करनी पड़ सकती है। उन्होंने कहा, 'बीसीसीआई क्रिकेटरों की पैरेंट बॉडी है। यह एक कंपनी है, अगर एक कंपनी नुकसान में होती है तो यह नीचे तक नजर आता है।' मल्होत्रा ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत के दौरान यह बात कही। फुटबॉलरों की सैलरी में हुई भारी कटौती उन्होंने आगे कहा, 'यूरोप की बात करें, तो लगभग सभी फुटबॉलरों को सैलरी में बड़ी कटौती झेलनी पड़ रही है, इस कटौती की घोषणा उनके असोसिएशन ने ही। यह ऐसी परिस्थिति है, जिसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था, यह काफी मुश्किल समय है, तो हर किसी को अपनी जेब से मदद देनी होगी।' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे पता है कि क्रिकेटरों की सैलरी में कटौती सही नहीं है, लेकिन अगर पैरेंट बॉडी कमाई वैसे नहीं कर रही है, जैसे वो पहले कर रही थी, तो क्रिकेटरों की सैलरी में कटौती की जा सकती है।' कोविड-19 का बुरा असर खेल की दुनिया पर कोविड-19 महामारी से दुनियाभर में 8.5 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, भारत की बात करें तो यहां 1300 से ज्यादा इसके मामले सामने आ चुके हैं। पूरी दुनिया में 42,000 से ज्यादा लोग इस महामारी के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। इस महामारी के चलते 2020 टोक्यो ओलंपिक गेम्स, 2020 यूरो कप जैसे बड़े टूर्नामेंट्स स्थगित किए जा चुके हैं, जबकि इस साल अक्टूबर-नवंबर में खेले जाने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का भविष्य भी खतरे में नजर आ रहा है। Source - Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read