कोहली दिन-रात टेस्ट के लिए सहमत, भारत जल्द मैच खेलेगा: गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि कप्तान विराट कोहली दिन-रात का टेस्ट मैच खेलने के लिए सहमत हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए टीम चुनने के उद्देश्य से गांगुली गुरुवार को मुंबई में कोहली एवं उप-कप्तान रोहित शर्मा से मिले थे।
ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने दिन-रात के टेस्ट मैच खेलने के मुद्दे पर भी चर्चा की।
गांगुली ने शुक्रवार को यहां ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में कहा, “हम सभी इस बारे में सोच रहे हैं।
हम इस बारे में कुछ करेंगे।
मैं दिन-रात के टेस्ट मैच में विश्वास रखता हूं।
कोहली भी इसके लिए सहमत हैं।
मुझे अखबारों में बहुत सी रिपोर्ट दिखाई देती हैं कि वह इसके पक्ष में नहीं हैं, लेकिन यह सच नहीं है।
खेल को आगे बढ़ने की जरूरत है और यही आगे का रास्ता है।
लोगों को काम खत्म करके चैंपियंस को खेलते हुए देखने आना चाहिए।
मुझे नहीं पता कि ऐसा कब होगा, लेकिन यह जरूर होगा।” यह पूछे जाने पर कि आगे का रोडमैप क्या है?
गांगुली ने कहा, “टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है, हम बड़े टूर्नामेंट नहीं जीते हैं इसलिए रोडमैप समय के साथ आएगा।
भारतीय क्रिकेट में एक अच्छा ढांचा है और इसमें पैसा भी है।” गांगुली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) की भी तुलना की।
गांगुली ने कहा, “आईपीएल अब ईपीएल की तरह दुनिया की सबसे बड़ी लीग है।
लोकप्रियता और संचालन के मामले में यह किसी भी तरह से ईपीएल से कम नहीं है।
मेरा काम सभी स्तरों पर क्रिकेटरों की मदद करना है, प्रथम श्रेणी में खेलने वाले खिलाड़ी।
मेरी महत्वाकांक्षा यह है कि जो खिलाड़ी भारत के लिए नहीं खेलते हैं, उन्हें सुविधाएं मिलें।
मेरी इच्छा क्रिकेट को विश्वसनीय और स्वच्छ बनाने की भी है।” उन्होंने कहा, “मैं अपनी समय सीमा के बारे में नहीं जानता, लेकिन जब मैं पद छोडूंगा तब जो नए लोगा आएंगे वह यह जरूर कह सकेंगे कि मैं एक स्वस्थ प्रणाली पीछे छोड़कर गया हूं।” हितों के टकराव के कारण बीसीसीआई में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ काम न कर पाने पर गांगुली ने कहा, “मैं उसे बदल नहीं सकता।
हमें ऐसा करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध करना होगा।
ऐसा किया भी जा रहा है, स्थिति रिपोर्ट दायर की गई है और उन्होंने कहा कि इसे फिर से देखने की जरूरत है।
हितों के टकराव के मुद्दे पर समझदारी से काम करना होगा।
हमें उसे सरल बनाए रखने की जरूरत है और मैं इसे ही आगे बढ़ाऊंगा।
मैं बड़े खिलाड़ियों को खोना नहीं चाहता।” विराट कोहली से अपने रिश्ते पर गांगुली ने कहा, “यह अच्छा होना चाहिए।
लोग यह नहीं जानते की अंदर क्या हो रहा है।” गांगुली ने मुंबई में अध्यक्ष पद ग्रहण करने के दौरान भारत का ब्लेजर पहना था।
इस पर उन्होंने कहा, “जब से मैंने क्रिकेट से संन्यास लिया है, मैंने बहुत सारे फैशनेबल कपड़े पहने हैं।
मुझे खुशी है कि मुझे खेल छोड़ने के बाद से उस ब्लेजर को बड़े मंच पर पहनने का अवसर मिला।
बाईं ओर बना चिन्ह हमेशा विशेष होगा।”
Article Advertisement
Sports
कोहली दिन-रात टेस्ट के लिए सहमत, भारत जल्द मैच खेलेगा: गांगुली
कोहली दिन-रात टेस्ट के लिए सहमत, भारत जल्द मैच खेलेगा: गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि कप्तान विराट कोहली दिन-रात का टेस्ट मैच खेलने के लिए सहमत हैं। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए टीम चुनने के उद्देश्य से गांगुली गुरुवार को मुंबई में कोहल

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
