पिता का श्राद्ध छोड़कर UPSC इंटरव्यू देने गए थे बिहार के DSP, अमित ने पूरा किया पापा का सपना UPSC Success Story: बिहार के अमित कुमार जापान से भारत सिर्फ UPSC के लिए आए. डीएसपी बने लेकिन टारगेट पर नजर गड़ाए रहे. इस बीच इंटरव्यू के 7 दिन पहले उनके पिता का निधन हो गया. लेकिन सफलता उन्होंने हासिल कर ली. UPSC Success Story: यूपीएससी परीक्षा का रिजल्ट आया तो इसबार बिहार का भी डंका बजा. टॉप 20 में 3 बिहारियों का कब्जा रहा. इसबार बिहार के डेढ दर्जन अभ्यर्थियों ने यूपीएससी की परीक्षा पास की. इसमें पूर्णिया जिले के अमित कुमार का भी नाम शामिल है जिन्होंने 729वां रैंक हासिल किया. अमित कुमार भागलपुर जिले में डीएसपी के पद पर तैनात हैं. उन्होंने जिस विपरीत हालात में इंटरव्यू दिया, वो हर उस अभ्यर्थी के लिए एक उदाहरण है जो अपने सपने को पूरा करना चाहते हैं IIT दिल्ली के छात्र रहे, भागलपुर में हैं डीएसपी पूर्णिया शहर के रामबाग स्थित प्रोफेसर कॉलोनी रोड नंबर 5 पारसमणि पथ में अमित कुमार का घर है. अमित ने आइआइटी दिल्ली से बीटेक की पढ़ाई की. अमित ने बताया कि ये उनका पांचवा प्रयास था. उन्होंने बीपीएससी परीक्षा पास की थी और अभी भागलपुर में वो डीएसपी के पद पर तैनात हैं. जापान से जॉब छोड़कर UPSC के लिए भारत आए अमित ने बताया कि इससे पहले वो विदेश में भी रहे. जापान में उन्होंने होंडा कंपनी में पांच साल जॉब किया. टोयोटा में ढाई साल रहने के दौरान UPSC की तैयारी करते रहे. बाद में यूपीएससी की तैयारी करने ही भारत लौट आए. इंटरव्यू से 7 दिन पहले पिता का निधन अमित कुमार ने बताया कि पहली बार ही BPSC क्रैक करके 2022 में डीएसपी बन गए. भागलपुर में अभी तैनात हैं. नौकरी करते हुए सेल्फ स्टडी करते रहे. ऑनलाइन पढ़ाई से मदद मिली. अमित ने बताया कि यूपीएससी का इंटरव्यू होना था. लेकिन अचानक एक हादसे ने पूरे परिवार को तोड़ दिया. अमित के पिता का निधन तब हुआ जब सप्ताह भर बाद अमित का इंटरव्यू होना था. अमित कहते हैं कि अगर पिता जीवित होते तो वे आज इस रिजल्ट से बेहद खुश होते. उनके रहने से ये खुशी और बढ़ जाती.
Article Advertisement
Education
पिता का श्राद्ध छोड़कर UPSC इंटरव्यू देने गए थे बिहार के DSP, अमित ने पूरा किया पापा का सपना
पिता का श्राद्ध छोड़कर UPSC इंटरव्यू देने गए थे बिहार के DSP, अमित ने पूरा किया पापा का सपना UPSC Success Story: बिहार के अमित कुमार जापान से भारत सिर्फ UPSC के लिए आए. डीएसपी बने लेकिन टारगेट पर नजर गड़ाए रहे. इस बीच इंटरव्यू के 7 दिन पहले उनके पिता का निधन हो गया. लेकिन सफलता उन्होंने हासिल कर ली.

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

Education
10 दिन की भूख हड़ताल के बाद झुकी बिहार सरकार: TRE-4 अब एक ही चरण में, ‘One Candidate-One Result’ पर भी मुहर

Education
UGC-NET 2026 का रिजल्ट जारी, लेकिन हजारों छात्रों का इंतजार अभी बाकी: English, Commerce और Sociology की दोबारा होगी परीक्षा

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
