टोल टैक्स पर फास्टैग के बिना UPI से होगी पेमेंट, इस जगह से होगी शुरुआत गाड़ियों में फास्टैग न होने पर कैश देने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि उसके लिए NHAI ने एक नया तरीका खोज लिया है।
यात्री टोल टैक्स के लिए UPI का इस्तेमाल कर सकेंगे।
आज से यह सुविधा खेड़कीदौला टोल पर शुरू हो रही है।
UPI Toll Tax Payment Service: यात्रियों के लिए NHAI ने एक राहत की खबर दी है।
सड़कों पर लाखों यात्री रोज सफर करते हैं, जिसमें से बहुत सी गाड़ियों में फास्टैग नहीं लगा होता है, जिसके चलते उनको कैश देना पड़ता है।
इन्हीं लोगों के लिए अब UPI सर्विस शुरू करने का प्लान बनाया गया है।
इसकी शुरुआत आज से हरियाणा में मानेसर के पास खेड़कीदौला टोल से की जाएगी।
टोल प्लाजा पर इसके लिए QR कोड लगाए जाएंगे।
जानिए इससे क्या फायदे होंगे और देशभर के टोल प्लाजा पर इस सर्विस को कब से शुरू किया जाएगा?
आज से नई शुरुआत NHAI ने टोल टैक्स के लिए टोल प्लाजा पर QR कोड की शुरुआत आज ले कर दी है।
हालांकि, इसकी शुरुआत देश में केवल एक ही टोल प्लाजा खेड़कीदौला टोल से की जा रही है।
यहां पर कैश में दोगुना चार्ज देने वाले UPI के जरिए पेमेंट कर सकते हैं।
यानी यात्रियों को अब कैश के साथ-साथ UPI पेमेंट का भी ऑप्शन मिल जाएगा।
अधिकारियों के मुताबिक, आज से इसकी शुरुआत को ट्रायल मोड भी कहा जा सकता है।
नकद या UPI क्या बेहतर?
हरियाणा के इस टोल पर यूपीआई पेमेंट को ट्रायल के तौर पर शुरू किया गया है।
जिससे ये देखा जाएगा कि क्या इससे पेमेंट करने में नकद से ज्यादा समय लग रहा है या कम।
हालांकि, इसको लेकर कहा जा रहा है कि यूपीआई से पेमेंट करने से नकद के मुकाबले कम ही वक्त लगेगा।
इस स्टडी से ये साफ हो जाएगा कि यह समय कितना कम होगा।
देश में कब तक होगा शुरू?
यूपीआई से पेमेंट करने का सिस्टम इसका फीडबैक मिलने के बाद ही देशभर में लागू किया जाएगा।
सभी टोल प्लाजा पर QR कोड दिए जाएंगे, जिसपर उस टोल को चलाने वाली कंपनी का नाम लिखा होगा।
इससे समय की बचत के अलावा नकद में टोल देने वाले सिस्टम में आए बड़े फर्जीवाड़े को भी रोकने में मदद मिलेगी।
Article Advertisement
Sports
टोल टैक्स पर फास्टैग के बिना UPI से होगी पेमेंट, इस जगह से होगी शुरुआत
टोल टैक्स पर फास्टैग के बिना UPI से होगी पेमेंट, इस जगह से होगी शुरुआत गाड़ियों में फास्टैग न होने पर कैश देने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि उसके लिए NHAI ने एक नया तरीका खोज लिया है। यात्री टोल टैक्स के लिए UPI का इस्तेमाल कर सकेंगे। आज से यह सुविधा खेड़कीदौला टोल पर शुरू हो रही है। UPI Toll Tax Paym

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवाल

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Technology
भारत में AI नेटवर्क बनाने के लिए Tata Communications का बड़ा निवेश, 10 हजार किलोमीटर तक बिछेगी नई फाइबर नेटवर्क लाइन

Technology
AI की सुरक्षा पर बड़ा सवाल: Anthropic ने एक महीने से ज्यादा रोकी नए AI मॉडल की ट्रेनिंग
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15188 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8225 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6764 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6020 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5661 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5251 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15188 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8225 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6764 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6020 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5661 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5251 views
