मुहर्रम के जुलूस में हनुमान चालीसा गूंजने का वीडियो वायरल, हिंदू-मुसलमानों ने पेश की मिसाल मध्य प्रदेश के उज्जैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मुहर्रम के जुलूस के सामने कुछ लोग हनुमान चालीसा का पाठ करते दिखाई दे रहे हैं।
कांवड़ यात्रा के दौरान हिन्दू-मुस्लिम को लेकर काफी विवाद मचा हुआ है।
कांवड़ यात्रा के रास्ते में पड़ने वाले दुकानदारों से नाम लिखने के लिए कहा गया है।
इस बीच उज्जैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हिन्दू मुस्लिम के बीच सांप्रदायिक सौहार्द देखने को मिल रहा है।
नगर परिषद के पार्षदों और अन्य नेताओं ने हिन्दू लोगों के साथ मिलकर मोहर्रम का स्वागत किया और फिर अचानक हनुमान चालीसा का पाठ शुरू हो गया।
उज्जैन में मोहर्रम के दौरान कचहरी चौराहे पर नगर परिषद के पार्षदों और अन्य नेताओं ने मोहर्रम का जोरदार स्वागत किया।
जब मोहर्रम का स्वागत करने के लिए तमाम लोग एकत्रित हुए थे, तभी अचानक बैंड की धुन बदल गई और लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ शुरू हो गया।
यह देखकर वहां मौजूद सैकड़ों लोग अचंभित रह गए।
उज्जैन का वीडियो वायरल हालांकि दोनों धर्म के लोगों ने इसका स्वागत किया और एक दूसरे पर फूलों की बारिश की।
मामला उज्जैन जिले के उन्हेल के कचहरी चौराहे का है।
वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का यह वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं।
यूजर्स के कमेंट्स एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यही तो है हमारा असली भारत,इन नेताओं के चक्कर में पड़कर इस भारत को छोड़ना मत।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि क्या ये जरूरी है कि सामाजिक सौहार्द के एक दूसरे के धार्मिक आयोजन में हनुमान चालीसा या कुरान पढ़ना जरूरी है?
एक अन्य ने लिखा कि हमारे समाज में अधिकतर लोग ऐसे हैं, जो एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं।
उज्जैन में बड़ा हादसा टला मोहर्रम के जुलूस के दौरान कमरी मार्ग से गीता कॉलोनी की ओर जा रहे प्रतीकात्मक घोड़ा (बड़े साहब) गिरने के कारण तीन पुलिसकर्मी नीचे दब गए।
मोहर्रम का जुलूस बुधवार रात 11 बजे जब गोपाल मंदिर पहुंचा तो प्रतीकात्मक घोड़े को लेकर चल रहे एक युवक का बैलेंस बिगड़ गया।
इससे घोड़ा आगे की ओर झुक गया और कई लोग उसके नीचे दब गए।
Article Advertisement
India
मुहर्रम के जुलूस में हनुमान चालीसा गूंजने का वीडियो वायरल, हिंदू-मुसलमानों ने पेश की मिसाल
मुहर्रम के जुलूस में हनुमान चालीसा गूंजने का वीडियो वायरल, हिंदू-मुसलमानों ने पेश की मिसाल मध्य प्रदेश के उज्जैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मुहर्रम के जुलूस के सामने कुछ लोग हनुमान चालीसा का पाठ करते दिखाई दे रहे हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान हिन्दू-मुस्लिम को लेकर काफी विवाद म

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

India
गुजरात को 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, रेल और सड़क नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार

India
भारत की सैन्य शक्ति को बड़ा विस्तार: 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
